मां का ख्याल रखना फिर मिलूंगा… लोन ऐप और हनी ट्रैप के जाल में फंसकर युवक ने दी जान

mayawati 3jpg 1776409843228

    मां:मरने के बाद भी पाकिस्तानी नम्बर से अभी भी आ रहा है फोन

  • 50 हजार रुपये के बदले पांच लाख वसूल चुके हैं ऐप्प लोन वाले लोग

नया लुक संवाददाता

लखनऊ। मां आप अपना ख्याल रखना। मैंने कुछ गलतियां कीं, जिसके कारण मैं आपकी सेवा करने में मजबूर हूं। मैंने एक फर्जी साइट से लोन ले लिया था, अब मैं चुका तो रहा हूं लेकिन वो खत्म नहीं हो पा रहा है। 50 हजार के बदले मैं उसे पांच लाख रुपये दे चुका हूं, लेकिन अभी भी उसका पैसा मेरे ऊपर बाकी दिख रहा है। मैं इस संकट से खुद को उबार ही रहा था कि एक फोन ने मेरी जिंदगी में आग लगा दिया। मां मैंने सच्ची किसी के साथ गंदा वीडियो कॉल नहीं किया था। न ही किसी लड़की के साथ मैंने कोई गलत कार्य किया। वो फोन वालों ने मेरी प्रोफाइल से फोटो उठाया और मुझे इस गंदे जाल में फंसा लिया। मैं इसी से आजिज होकर अब अपनी जान दे रहा हूं, मां प्लीज आप नाराज न होना, अपना ख्याल रखना…। यह उस युवक बिलाल के आखिरी शब्द थे, जिसने फर्जी लोन ऐप्प और हनी ट्रैप में फंसकर अपनी जान दी।

ये भी पढ़े

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी – DA में 2% बढ़ोतरी को मंजूरी

 

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कांधला थाना क्षेत्र के मलकपुर गांव में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। 27 वर्षीय युवक बिलाल ने जहर खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मौत के बाद सामने आया सच रोंगटे खड़े कर देने वाला है। खबरों के मुताबिक बिलाल ने फर्जी लोन ऐप के चक्कर में फंस गया था और वह एक हनी ट्रैप के चक्रव्यूह में भी फंसा हुथा था, जिससे बाहर निकलना उसके लिए नामुमकिन हो गया था। परिजनों के अनुसार बिलाल ने एक लोन ऐप के जरिए 50 हजार रुपये का कर्ज लिया था। इसके बदले उसने अब तक पांच लाख रुपये से अधिक का भुगतान कर दिया था। इसके बावजूद ऐप संचालक लगातार बकाया बताकर उसे प्रताड़ित कर रहे थे। ब्लैकमेलर्स ने उसकी फोटो का उपयोग कर अश्लील वीडियो बनाई और उसे वायरल करने की धमकी देकर पैसे ऐंठने लगे।
मरने से पहले बिलाल ने अपने दोस्तों को एक वीडियो भेजा। इसमें वह जहर खाते हुए दिखाई दे रहा है।

ये भी पढ़े

सफर हुआ आसान और सस्ता: दिल्ली-देहरादून रूट पर बस किराए में बड़ी कटौती

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

वीडियो में उसने स्पष्ट कहा कि फर्जी लोन ऐप के जाल ने उसकी जिंदगी नरक बना दी है। बिलाल ने अपनी अंतिम बात में कहा, मां का ख्याल रखना, मैं फिर मिलूंगा। उसने यह भी साफ किया कि इस कदम के लिए उसका परिवार जिम्मेदार नहीं है। हैरानी की बात यह है कि बिलाल की मौत के बाद भी उसके मोबाइल पर ब्लैकमेलर्स का सिलसिला थमा नहीं है। परिजनों ने जब उसका फोन देखा, तो उसमें आधा दर्जन से ज्यादा पाकिस्तानी नंबरों से मैसेज और कॉल आ रहे थे। ये लोग अब भी अश्लील फोटो भेजकर पैसे मांग रहे हैं और अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। घटना के दो दिन बाद सामने आए इस खुलासे ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। परिजनों ने कांधला थाने में तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को बिलाल के मोबाइल से दो वीडियो मिले हैं, जो ब्लैकमेलिंग के इस नेटवर्क का सबूत बने हैं। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है ताकि इन डिजिटल अपराधियों तक पहुंचा जा सके।
क्या होता है ‘हनी ट्रैप’

ये भी पढ़े

 

DC के खिलाफ उतरते ही RCB बनाएगी इतिहास, चिन्नास्वामी में 100 मैच खेलने वाली पहली टीम

 

जासूसी के इतिहास में शायद अब तक की सबसे मशहूर ‘हनी ट्रैप’ जासूस माता हारी को बताया जाता है जो पहले विश्व युद्ध के बाद बेहद लोकप्रिय हुई थीं। नीदरलैंड्स की मार्गरेट मैकलियोड ‘आकर्षक’ डांस करने की कला में माहिर थीं जिन्हें बाद में इस बात पर फ़्रांस के एक फायरिंग स्क्वॉड ने गोली से उड़ा दिया था क्योंकि वे कथित तौर पर जर्मन सेनाओं के लिए जासूसी करती थीं और फ़्रेंच-ब्रितानी अफ़सरों के क़रीब आकर जानकारी जुटा लेती थीं। मशहूर उपन्यासकार पॉलो कोएल्हो की ‘द स्पाई’ नाम की नॉवल में माता हारी प्रमुख किरदार हैं और वे लिखते हैं, “माता हारी जब पेरिस पहुँची थी तो उनके पास एक भी पैसा नहीं था लेकिन जल्द ही वे पेरिस के समाज की सबसे फ़ैशनेबल और आकर्षित महिला बन चुकी थीं। ज़्यादातर अधिकारी या फ़ौजी अफ़सर उनसे अपनी दोस्ती की कहानियाँ सुनाते नहीं थकते थे।

 

Saharanpur
homeslider Politics Uttar Pradesh

सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर मायावती का विरोध, बोलीं- ऐसी कार्रवाई पर तुरंत लगे रोक

Saharanpur: सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित मस्जिद को प्रशासन द्वारा ध्वस्त किए जाने के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने इस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए सरकार से ऐसे अभियानों पर तत्काल रोक लगाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों को जल्दबाजी में […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

मस्जिद पर बुलडोजर से मचा बवाल, सहारनपुर जाने से पहले इकरा हसन हाउस अरेस्ट

सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर चला बुलडोजर Iqra Hasan: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शनिवार सुबह कलेक्ट्रेट परिसर में बनी मस्जिद को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। प्रशासन के मुताबिक, मस्जिद का निर्माण सरकारी जमीन पर अवैध रूप से किया गया था। सिटी मजिस्ट्रेट की अदालत के आदेश और पहली अपील खारिज होने के बाद […]

Read More
Maharajganj
Uttar Pradesh

नेपाल में विना अनुमति राहत सामग्री ले जाने पर लगेगा कस्टम शुल्क

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: नेपाल में भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा के बाद राहत सामग्री वितरण में पारदर्शिता और व्यवस्था बनाए रखने के लिए नेपाल सरकार ने सिंगल विंडो पॉलिसी लागू कर दी है। इसके तहत कोई भी निजी संस्था, सामाजिक संगठन या व्यक्ति बिना सरकारी समन्वय व अग्रिम अनुमति नेपाल में सीधे राहत सामग्री […]

Read More