इजरायल और लेबनान के बीच 10 दिनों का हुआ युद्धविराम, ट्रंप ने किया ऐलान

Untitled 11 copy 7

वॉशिंगटन/तेल अवीव/बेरूत। इजरायल और लेबनान के बीच लंबे समय से जारी तनाव के बीच 10 दिनों के लिए युद्धविराम (Ceasefire) पर सहमति बन गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को इसकी घोषणा करते हुए इसे अपनी कूटनीतिक सफलता बताया और कहा कि अब तक वह नौ युद्ध रुकवा चुके हैं और यह उनका 10वां प्रयास है। ट्रंप ने बताया कि सीजफायर पूर्वी समय के अनुसार शाम पाँच बजे से प्रभावी होगा। उन्होंने कहा कि यह समझौता लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ आउन और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ “बेहतरीन बातचीत” के बाद संभव हो सका।

ये भी पढ़ें

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने से JDU पर संकट? बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव और भविष्य की चिंता

यदि आप इतने देर तक करेंगे मार्निंग वॉक तो रहेंगे चुस्त, दुरुस्त और फिट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने लिखा कि दोनों देशों ने शांति स्थापित करने के उद्देश्य से 10 दिनों के औपचारिक सीजफायर पर सहमति जताई है। उन्होंने कहा कि उन्होंने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और विदेश मंत्री मार्को रुबियो को निर्देश दिया है कि वे स्थायी शांति की दिशा में आगे काम करें। ट्रंप ने दावा किया कि दुनिया भर में नौ संघर्षों को सुलझाने के बाद यह उनका 10वां प्रयास है और उन्होंने कहा कि चलो इसे पूरा करके दिखाते हैं।

ये भी पढ़ें

US के साथ ट्रेड डील पर फिर से होगी बातचीत, 20 अप्रैल को भारतीय प्रतिनिधिमंडल जाएगा वॉशिंगटन

जानकारी के अनुसार, इजरायल और ईरान समर्थित हिज्बुल्लाह के बीच एक महीने से अधिक समय तक चले संघर्ष के बाद मंगलवार को वॉशिंगटन में दोनों देशों के प्रतिनिधियों की 34 वर्षों में पहली सीधी कूटनीतिक बातचीत हुई थी। इस बैठक में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भी मौजूद थे। सीजफायर की घोषणा के बावजूद सीमा क्षेत्रों में तनाव पहले भी जारी रहा। हिज्बुल्लाह की ओर से उत्तरी इजरायल पर रॉकेट और ड्रोन हमले किए गए, जबकि इजरायल ने दक्षिणी लेबनान के टायर, नबातीह और बिंत जबील जैसे इलाकों में हवाई और जमीनी कार्रवाई तेज की थी। इजरायल और लेबनान 1948 से तकनीकी रूप से युद्ध की स्थिति में हैं। सीमा विवाद और हिज्बुल्लाह की सैन्य गतिविधियों के कारण दोनों देशों के बीच तनाव समय-समय पर बढ़ता रहा है। इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में सुरक्षा क्षेत्र भी बनाया हुआ है, जो सीमा के अंदर आठ से 10 किलोमीटर तक फैला बताया जाता है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा!

Today’s Horoscope मेष : व्यावसायिक संदर्भ में अपने आप को साबित करने के लिए आज आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता हो सकती है। वरिष्ठों को खुश करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इस अवधि के दौरान कड़ी मेहनत और विनम्र स्वभाव ही सफलता की कुंजी है। सुनिश्चित करें कि कोई आपका विरोध न कर […]

Spread the love
Read More
New York
International

यूएन में बोला भारत- मध्य पूर्व में स्थिरता जरूरी, एक करोड़ प्रवासियों की सुरक्षा अहम

शाश्वत तिवारी New York: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में मध्य पूर्व की संवेदनशील स्थिति पर आयोजित खुली बहस के दौरान भारत ने अपना कड़ा और स्पष्ट राष्ट्रीय बयान प्रस्तुत किया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पी. हरीश ने क्षेत्र में जारी तनाव पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए स्पष्ट किया […]

Spread the love
Read More
Baku
International

CICA समिटः भारत ने क्षेत्रीय संप्रभुता, अखंडता के सम्मान पर दिया जोर

शाश्वत तिवारी Baku:  विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने अज़रबैजान के बाकू में आयोजित ‘कॉन्फ्रेंस ऑन इंटरेक्शन एंड कॉन्फिडेंस बिल्डिंग मेज़र्स इन एशिया’ (CICA) के 7वें शिखर सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। सम्मेलन में सदस्य देशों ने क्षेत्रीय सहयोग को गहरा करने, आपसी विश्वास बढ़ाने और एशिया में शांति को बढ़ावा देने […]

Spread the love
Read More