प्रधानमंत्री बालेन शाह के आदेश पर नेपाल के सात पूर्व प्रधानमंत्रियों की संपत्ति की होगी जांच

Untitled 5 copy 17
  • सूची में 100 से अधिक नाम शामिल

काठमांडू। नेपाल सरकार ने बुधवार को कैबिनेट बैठक में एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए 2006 के बाद सार्वजनिक पदों पर रहे सभी बड़े नेताओं और उच्च अधिकारियों की संपत्ति की जांच के लिए एक विशेष आयोग के गठन को मंजूरी दी है। यह बैठक प्रधानमंत्री बालेन शाह की अध्यक्षता में हुई। सरकार के प्रवक्ता तथा शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और युवा एवं खेल मंत्री सस्मित पोखरेल ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश राजेंद्र कुमार भंडारी की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय संपत्ति जांच आयोग बनाया जाएगा। इस आयोग में दो पूर्व न्यायाधीश चंडी राज ढकाल और पुरुषोत्तम पराजुली, नेपाल पुलिस के पूर्व उप महानिरीक्षक गणेश केसी तथा चार्टर्ड एकाउंटेंट प्रकाश लम्साल को सदस्य बनाया गया है।

ये भी पढ़ें

स्वर्णरेखा नदी में फिर मिला 200 किलो का संदिग्ध बम, सेना को किया गया अलर्ट, इलाके में दहशत

जांच के दायरे में कई पूर्व प्रधानमंत्री

इस जांच के दायरे में 2006 के जनआंदोलन-द्वितीय के बाद से अब तक सरकार में रहे सभी प्रमुख राजनीतिक चेहरे शामिल होंगे। इनमें सात पूर्व प्रधानमंत्री—पुष्प कमल दहाल ‘प्रचंड’, शेर बहादुर देउबा, केपी शर्मा ओली, सुशील कोइराला, डॉ. बाबूराम भट्टाराई, झलनाथ खनाल और माधव कुमार नेपाल के नाम प्रमुख रूप से शामिल हैं। इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला के परिवार की संपत्ति की भी जांच की संभावना जताई गई है। आयोग को 2006 से लेकर वित्त वर्ष 2025-26 तक के दौरान सार्वजनिक पदों पर रहे नेताओं और वरिष्ठ अधिकारियों की संपत्ति घोषणाओं को एकत्र कर उनकी विस्तृत जांच करने का जिम्मा दिया गया है।

ये भी पढ़ें

आगरा जेल अधीक्षक पर कार्रवाई से डर रहे प्रमुख सचिव कारागार!

सुरक्षा तंत्र पर भी अलग से जांच पैनल

इसी बैठक में सरकार ने पिछले वर्ष हुए ‘जेन-जी’ प्रदर्शनों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की भूमिका की जांच के लिए एक अलग तीन सदस्यीय पैनल के गठन का भी निर्णय लिया है। इस पैनल की अध्यक्षता उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश प्रेम राज कार्की करेंगे, जबकि इसमें सशस्त्र पुलिस बल के पूर्व अतिरिक्त महानिरीक्षक सुबोध अधिकारी और नेपाल पुलिस के पूर्व अतिरिक्त महानिरीक्षक टेक प्रसाद राय को सदस्य बनाया गया है। यह पैनल गौरी बहादुर कार्की आयोग द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट के क्रियान्वयन के दौरान सुरक्षा संबंधी पहलुओं की समीक्षा करेगा।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

Spread the love

फाइल तस्वीर - मृतक धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू
Crime News homeslider Uttar Pradesh

हिंदू महासभा नेता कमलेश तिवारी के बाद अब हिंदू वाहिनी नेता धीरेन्द्र प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या

उन्हीं की फार्च्यूनर वाहन में हुई सनसनीखेज वारदात सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र से तीन दिन पहले अगवा कर बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम दुबग्गा के सराय प्रेम राज गांव के पास किसान पथ के पास नहर के पास मिला खून से लथपथ शव चालक सहित दो आरोपित पुलिस हिरासत में, अन्य बदमाशों की तलाश […]

Spread the love
Read More
Hyderabad
homeslider

हैदराबाद के सात नामी रेस्टोरेंट पर TG SAFE की कार्रवाई, एक्सपायर्ड खाना और गंदगी मिलने से मचा हड़कंप

Hyderabad: शहर में खाद्य सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत तेलंगाना स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी फॉर फूड एंड एसेंशियल ड्रग्स (TG SAFE) ने सात प्रमुख रेस्टोरेंट में जांच की। इस दौरान अधिकारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, साफ-सफाई और स्टोरेज से जुड़ी कई गंभीर खामियां मिलीं। कुछ जगहों पर एक्सपायर हो चुके खाद्य पदार्थ, […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider International

सुरक्षा एजेंसियों की बढ़ी चुनौती, आतंकियों ने बदले डिजिटल संपर्क के तरीके

New Delhi: जम्मू-कश्मीर में सक्रिय आतंकी नेटवर्क की डिजिटल गतिविधियों को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने एक नई चुनौती का पता लगाया है। अधिकारियों के अनुसार, पारंपरिक मैसेजिंग और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर निगरानी बढ़ने के बाद आतंकी संगठन कथित तौर पर ऐसे वैकल्पिक ऑनलाइन माध्यमों का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं, जिनके जरिए […]

Spread the love
Read More