स्वर्णरेखा नदी में फिर मिला 200 किलो का संदिग्ध बम, सेना को किया गया अलर्ट, इलाके में दहशत

Untitled 4 copy 22

नया लुक संवाददाता

जमशेदपुर/बहरागोड़ा। स्वर्णरेखा नदी:  झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में स्वर्णरेखा नदी से एक बार फिर लगभग 200 किलो वजनी संदिग्ध विस्फोटक (मिसाइल बम) मिलने से हड़कंप मच गया है। यह इस इलाके में इस तरह की तीसरी घटना बताई जा रही है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को पानीपोडा क्षेत्र में कुछ ग्रामीण मछली पकड़ने के लिए नदी किनारे गए थे। इसी दौरान उन्हें पानी के बीच एक भारी धातु जैसी वस्तु दिखाई दी। पास जाकर देखने पर उन्हें शक हुआ कि यह कोई पुराना विस्फोटक हो सकता है। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत बहरागोड़ा थाना पुलिस को सूचना दी।

ये भी पढ़ें

आगरा जेल अधीक्षक पर कार्रवाई से डर रहे प्रमुख सचिव कारागार!

सोने की खरीदारी टालने की अपील पड़ गई भारी, ज्वेलरी शेयरों में मची भगदड़

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर लोगों को दूर रहने की सलाह दी। शुरुआती जांच मेंआशंका जताई जा रही है कि यह करीब 200 किलो से अधिक वजन का विस्फोटक हो सकता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस क्षेत्र में यह तीसरी बार है जब स्वर्णरेखा नदी के किनारे या भीतर ऐसा संदिग्ध विस्फोटक मिला है। इससे पहले भी दो बार इसी तरह के बम मिले थे, जिन्हें भारतीय सेना की बम निरोधक टीम ने नियंत्रित विस्फोट कर निष्क्रिय किया था।

इलाके में दहशत और सवाल

बार-बार इस तरह की घटनाओं से ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल है। लोगों ने प्रशासन से पूरे क्षेत्र की गहन जांच कराने और नदी क्षेत्र को सुरक्षित बनाने की मांग की है। कई लोगों ने इसे गंभीर सुरक्षा चूक भी बताया है। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सेना और बम निरोधक दस्ते को सूचित कर दिया है। टीम के पहुंचने के बाद ही यह तय होगा कि इस संदिग्ध विस्फोटक को सुरक्षित तरीके से कैसे निष्क्रिय किया जाएगा।

कब-कब मिला बम

पहला बम: 17-18 मार्च को रेत खोदने के दौरान मिला, जिसे सेना ने डिफ्यूज किया।

दूसरा बम: कुछ दिनों बाद फिर मिला, जिसे नियंत्रित विस्फोट से निष्क्रिय किया गया।

तीसरा बम: 16 अप्रैल को पानीपोडा क्षेत्र में ग्रामीणों को मिला, वजन लगभग 200–227 किलो बताया जा रहा है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

Spread the love

homeslider International

अलर्ट रहें, सलाद दे सकती है जानलेवा बीमारी ,इस देश में मची तबाही

Devika Rani : अगर आप या आपके संबंधी अमेरिका में रहते हैं और सलाद आपके मील का भी जरूरी हिस्सा है, तो सावधान हो जाने की जरूरत है। दरअसल अमेरिका में इस समय एक बेहद खतरनाक और तेजी से फैलने वाले परजीवी ने हाहाकार मचा रखा है। इसकी वजह से हजारों अमेरिकी गंभीर रूप से […]

Spread the love
Read More
WhatsApp Image 2026 07 16 at 12.34.43 PM
Analysis homeslider Politics

शाह-योगी की दिल्ली बैठक से बदल गई UP चुनाव की सियासी बिसात

         Amit Shah Yogi Meeting : उत्तर प्रदेश की राजनीति में कुछ मुलाकातें ऐसी होती हैं जिनका आधिकारिक एजेंडा भले सार्वजनिक न किया जाए, लेकिन उनके राजनीतिक संदेश लंबे समय तक महसूस किए जाते हैं। मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और CM  योगी आदित्यनाथ के […]

Spread the love
Read More
Politics
Analysis homeslider Politics

राजभर ने खोली अखिलेश सरकार की फाइलें, 2027 से पहले सियासी घमासान

Politics उत्तर प्रदेश की राजनीति में विधानसभा चुनाव 2027 भले अभी दूर हों, लेकिन सियासी दलों ने अपने-अपने चुनावी नैरेटिव तैयार करने शुरू कर दिए हैं। BJP जहां अपनी सरकार के कामकाज और कल्याणकारी योजनाओं को लेकर मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है, वहीं समाजवादी पार्टी PDA (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) के जरिए […]

Spread the love
Read More