सेवानिवृत डिप्लोमा इंजीनियरों की समस्याओं का शीघ्र होगा निस्तारण: बृजेश पाठक

  • सेवानिवृत्त डिप्लोमा इंजीनियर्स का प्रतिनिधिमंडल डिप्टी CM से मिला
  • रिटायर डिप्लोमा इंजीनियरों ने स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मान

लखनऊ। सेवानिवृत्त डिप्लोमा इंजीनियर्स कल्याण संघ के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उनको षष्ठम महाधिवेशन का स्मृति चिन्ह, स्मारिका, सम्मान -पत्र तथा अंग वस्त्र भेंट किया। इसके साथ ही महाधिवेशन में पारित सदस्यों की समस्याओं से अवगत कराते हुए ज्ञापन भी दिया।

ये भी पढ़ें

भाजपा की कमीशनखोरी व चंदा वसूली से बढ़ी महंगाई: अखिलेश

संघ के प्रान्तीय अध्यक्ष इं आर के भाटिया ने बताया कि दीनदयाल कैशलेस चिकित्सा सुविधा में कमियों की ओर उप मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित करते हुए राशिकरण कटौती अवधि 15 वर्ष के स्थान पर 11 वर्ष करने , प्रत्येक 5 वर्ष पर पांच प्रतिशत पेन्शन वृध्दि, 8700 / ग्रेड वेतन उच्च न्यायालय के निर्णय अनुरूप स्वीकृत कराने, विधवा पुत्र वधू को पारिवारिक पेंशन देने सहित अन्य समस्याओ के साथ-साथ संघ द्वारा शासकीय सहयोग से ओल्ड एज होम की स्थापना के मुद्दे पर वार्ता हुई।

ये भी पढ़ें

आगरा जेल अधीक्षक पर कार्रवाई से डर रहे प्रमुख सचिव कारागार!

इं दिवाकर राय कार्यकारी अध्यक्ष ने षष्टम महाधिवेशन में 75 तथा 80 वर्ष के आयु के सदस्यो की उपस्थिति से अवगत कराते हुए राज्य कर्मचारियों और पेन्शनर को ओपीडी चिकित्सा सुविधा तथा चिकित्सालयों को भी दीनदयाल कैशलेस योजना के अंतर्गत लाने का अनुरोध किया। उप मुख्यमंत्री ने समस्त बिन्दुओ पर शीध्र सकारात्मक कारवाई का आश्वासन दिया गया।प्रतिनिधिमंडल में मुख्य संरक्षक इं शिव शंकर दुबे, संरक्षक इं एस पी मिश्रा मौजूद थे।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

Health homeslider

कैंसर के इलाज में नई क्रांति, अब खत्म हो सकता है सर्जरी का दौर?

बिना रेडिएशन और कीमोथेरेपी के हो सकता है कैंसर का इलाज लखनऊ। दुनिया में डर का दूसरा नाम बनकर उभर रहे कैंसर जैसी बीमारी पर एक नई तकनीक जोरदार प्रहार कर रही है। अभी तक रेडिएशन और कीमोथेरेपी जैसी कठिन और दर्दभरे तरीके से कैंसर का इलाज होता रहा है। कैंसर विज्ञान (Oncology) के क्षेत्र […]

Read More
homeslider National

बागेश्वर धाम को मिली बड़ी मंजूरी, अब विदेश से भी मिल सकेगा चंदा

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की संस्था को अब विदेश से चंदा लेने की आधिकारिक अनुमति मिल गई है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने इस संस्था को विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (FCRA) के तहत रजिस्ट्रेशन प्रदान किया है। इस […]

Read More
homeslider International

प्रधानमंत्री बालेन शाह के आदेश पर नेपाल के सात पूर्व प्रधानमंत्रियों की संपत्ति की होगी जांच

सूची में 100 से अधिक नाम शामिल काठमांडू। नेपाल सरकार ने बुधवार को कैबिनेट बैठक में एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए 2006 के बाद सार्वजनिक पदों पर रहे सभी बड़े नेताओं और उच्च अधिकारियों की संपत्ति की जांच के लिए एक विशेष आयोग के गठन को मंजूरी दी है। यह बैठक प्रधानमंत्री बालेन शाह की […]

Read More