महराजगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी

Maharajganj News

35 लाख रुपए कीमत के 110 खोए मोबाइल बरामद

चार माह में 1.25 करोड़ के 417 फोन लौटाए

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Maharajganj News:तकनीक आधारित पुलिसिंग में महराजगंज पुलिस ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है।पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में सर्विलांस सेल ने CEIR पोर्टल और आधुनिक तकनीक की मदद से 110 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस ने तकनीक आधारित पुलिसिंग का प्रभावी उदाहरण पेश करते हुए खोए हुए मोबाइल फोन बरामद करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के कुशल निर्देशन में सर्विलांस सेल ने CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल, IMEI आधारित ट्रैकिंग और आधुनिक सर्विलांस तकनीकों का उपयोग कर विभिन्न कंपनियों के 110 स्मार्टफोन बरामद किए। इन मोबाइल फोनों की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 35 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस के अनुसार, पिछले चार महीनों के दौरान सर्विलांस सेल ने लगातार कार्रवाई करते हुए कुल 417 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 1.25 करोड़ रुपये है। मोबाइल गुम होने से संबंधित प्राप्त प्रार्थना-पत्रों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए यह सफलता हासिल की गई।

यह भी पढें

इस्लामाबाद में ईरान-पाकिस्तान की अहम बैठक, बढ़ते क्षेत्रीय तनाव के बीच कूटनीतिक समाधान की कोशिश तेज

मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सभी मोबाइल स्वामियों को बुलाकर आवश्यक वैधानिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उनके मोबाइल फोन वापस सौंपे गए। लंबे समय बाद अपना खोया हुआ मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे।उन्होंने महराजगंज पुलिस और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी का आभार व्यक्त करते हुए सर्विलांस सेल के कार्य की सराहना की।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा कि जनता की छोटी से छोटी समस्या का त्वरित समाधान करना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि तकनीक आधारित पुलिसिंग वर्तमान समय की आवश्यकता है और CEIR पोर्टल जैसे प्लेटफॉर्म नागरिकों की संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने में बेहद उपयोगी साबित हो रहे हैं।

उन्होंने लोगों से अपील की कि मोबाइल गुम होने या चोरी होने पर तत्काल CEIR पोर्टल पर उसे ब्लॉक कराएं तथा निकटतम थाना या सर्विलांस सेल में शिकायत दर्ज कराएं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढें

iPhone 18 Pro हो सकता है महंगा! नए 2nm चिप और दमदार कैमरे के साथ कीमत बढ़ने की चर्चा तेज

गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, HDFC Bank में सबसे ज्यादा बिकवाली

Maruti Suzuki Price Hike: दो महीने में दूसरी बार महंगी होंगी कंपनी की कारें

ICU में भर्ती थे अमिताभ बच्चन, सर्जरी के बाद घर लौटे बिग बी; ब्लॉग में साझा किया हेल्थ अपडेट

सूखी सब्ज़ी नहीं बनी तो पति ने 112 मिलाई

Spread the love

One thought on “महराजगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी”

Comments are closed.

Uttar Pradesh

इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा को गृह मंत्रालय का उत्कृष्ट सेवा पदक

ए अहमद सौदागर Dinesh Mishra : स्वतंत्रता दिवस पर इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा को उनकी अहम भूमिका निभाने तथा अभिलेखों में दुरुस्त पाए जाने पर गृह मंत्रालय द्वारा उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। दिनेश चंद्र मिश्रा ने अभिलेखों के आधार पर कई अपराधियों को सजा दिलाने […]

Spread the love
Read More
Crime News

माता बनैलिया रोहिन बैराज में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत, मचा हड़कंप

उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां महराजगंज! Rohin Barrage Accident : परसामलिक थाना क्षेत्र के माता बनैलिया रोहिन बैराज के गेट संख्या-3 के पास रविवार शाम रोहिन नदी में नहाते समय दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से दोनों के शवों को […]

Spread the love
Read More
Crime News

ट्रेन में मॉडल का हंगामा, रेजर से TC-RPF पर हमला

चलती ट्रेन में मॉडल का हंगामा, रेजर से TC और RPF जवान पर हमला; सीट को लेकर शुरू हुआ था विवाद Model Antara Banerjee : मुंबई के बोरीवली JRP ने ट्रेन में कथित तौर पर हंगामा करने और रेलवे कर्मचारियों व आरपीएफ जवानों पर हमला करने के आरोप में 31 वर्षीय मॉडल अंतरा बनर्जी को […]

Spread the love
Read More