अपनाएं ये आसान उपाय, …तो बालों का टूटना हो जाएगा बंद

Hair Care Tips

कई बार घरेलू उपाय भी होते हैं बड़े कारगर जानें और अपनाएं

बालों के उचित स्वास्थ्य के लिए भरपूर नींद लेना भी जरूरी…

अंशिका दुबे

Hair Care Tips : क्या आप भी सुंदर दिखने की होड़ में खुद को नुकसान पहुंचा रही हैं? क्या आप भी सप्ताह में दो बार अपने बालों को शैम्पू करती हैं? क्या आप भी बालों के टूटने से खुद को नर्वस महसूस करती हैं? यदि सारे सवाल आपके जेहन में कौंध रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होगी। मानसून के दौरान बालों का टूटना, झड़ना और गिरना आम बात है। लेकिन एक्सपर्ट बताते हैं कि आप भी अपने बालों की देख-रेख ठीक से करती हैं तो आपके बाल न ज्यादा टूटेंगे… न गिरेंगे और न झड़ेंगे। आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली, तनाव, प्रदूषण और गलत खानपान के कारण बालों का झड़ना और टूटना एक आम समस्या बन गई है। हालांकि, कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर बालों को मजबूत, स्वस्थ और चमकदार बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं ऐसे तीन असरदार उपाय जो बालों की देखभाल में मददगार साबित हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें

बुलंदशहर में बोले योगी- ‘न कर्फ्यू है, न दंगा… अब यूपी में सब चंगा है’

 

देश भर में मोकोश के नाम से क्लीनिक चला रहे मशहूर स्किन डॉ. नितेश प्रजापति कहते हैं कि बरसात के सीजन में पानी बालों की जड़ों फंस जाता हैं, यही बालों को नुकसान करता है। इससे बचने के लिए शैम्पू करने की आदत को थोड़ी बढ़ानी पड़ेगी। यानी यदि आप हफ्ते में एक बार बालों को शैम्पू करती हैं तो दो बार कर दें। यदि आपकी आदत में दो बार है तो इसे तीन या चार बार कर दें। ख्याल रखें कि बालों को शैम्पू करने के बाद कंडीशनर का प्रयोग जरूर करें, अन्यथा बालों में शैम्पू की फ्रीक्वेंसी बढ़ाने का फायदा नहीं मिलेगा।

साफ तौलिए का प्रयोग बहुत जरूरी

डॉ. प्रजापति के अनुसार मानसून के सीजन में हफ्ते में एक बार डैंड्रफ वाले शैम्पू का प्रयोग करना चाहिए। साथ ही तौलिया साफ-सुथरा एवं सूखा होना चाहिए। गीले तौलिए से गीले बाल को सुखाने से वो फायदा कम नुकसान ज्यादा करेगा। साथ ही याद रखें कि तकिया भी मानसून के समय हफ्ते में एक बार बदल जाए। इस सीजन में फंगस बढ़ने के कारण बालों को पुराना तौलिया और तकिया नुकसान पहुंचा सकता है। वह कहते हैं कि इस सीजन में बालों की सेहत के लिए हेल्दी डाइट जरूर लें और दही का सेवन करें। फंगस से लड़ने के लिए दही बहुत उपयोगी होता है। साथ ही वह बॉडी में गड बैक्टीरिया को बढ़ाता है। साथ ही कम से कम छह घंटे की नींद बहुत जरूरी है। कम सोने से भी बालों के टूटने, झड़ने की समस्या उत्पन्न हो जाती है।

यह भी पढ़ें

बुलंदशहर में बोले योगी- ‘न कर्फ्यू है, न दंगा… अब यूपी में सब चंगा है’

ये घरेलू उपाय भी होते हैं कारगर

कई बार लोग परेशान होकर डॉक्टर के पास नहीं जाते हैं। भारतीय जीवन पद्धति में कई ऐसे उपाय भी हैं जो आपके बालों को नव जीवन प्रदान कर सकते हैं। जानिए वो तीन उपाय जिससे आपके बाल होंगे घने, सुंदर और टिकाऊ।

1. तेल से करें नियमित मालिश

मशहूर आयुर्वेदाचार्य डॉ. अजयदत्त शर्मा कहते हैं कि बालों की जड़ों को पोषण देने के लिए सप्ताह में दो बार हल्के गुनगुने नारियल या बादाम के तेल से सिर की मालिश करें। इससे स्कैल्प में रक्त संचार बेहतर होता है, जड़ों को मजबूती मिलती है और बाल टूटने की समस्या कम हो सकती है।

2. प्याज का रस लगाएं

डॉ. शर्मा के अनुसार प्याज में मौजूद सल्फर बालों की जड़ों को पोषण देने में मदद करता है। एक प्याज को कद्दूकस कर उसका रस निकाल लें और रुई की सहायता से बालों की जड़ों में लगाएं। करीब 30 मिनट बाद माइल्ड शैम्पू से बाल धो लें। नियमित उपयोग से बाल मजबूत और घने दिख सकते हैं।

3. एलोवेरा जेल का करें इस्तेमाल

एलोवेरा प्राकृतिक मॉइस्चराइजर की तरह काम करता है। इसका जेल सीधे स्कैल्प और बालों की जड़ों में लगाएं और लगभग 30 मिनट बाद साफ पानी से धो लें। इससे बाल मुलायम रहते हैं और रूसी की समस्या में भी राहत मिल सकती है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढ़ें

जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अखिलेश यादव का हमला, बोले- ‘दुनिया देख रही है ये घटना’

FIFA World Cup 2026: सोशल मीडिया पर छाए पाँच फुटबॉलर, फॉलोअर्स में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

Vikram-1 Launch: श्रीहरिकोटा से विक्रम-1 की ऐतिहासिक उड़ान, भारत के निजी स्पेस सेक्टर ने रचा नया इतिहास

 

 

Spread the love

2 thoughts on “अपनाएं ये आसान उपाय, …तो बालों का टूटना हो जाएगा बंद

Comments are closed.

Mumbai
Lifestyle

अराइया गिर: जंगल के बीच एक सुकून भरी छुट्टी

Mumbai:  गिर में सुबह कुछ अलग होती है। चारों ओर शांति, दूर तक फैला हुआ जंगल और हर पल यह एहसास कि शायद अगले मोड़ पर कुछ नया देखने को मिल जाए। सासन गिर नेशनल पार्क के करीब स्थित अराइया गिर, जंगल और वन्यजीवन के अनुभव को एक आरामदायक और सुकून भरी छुट्टी के साथ […]

Spread the love
Read More
Health

बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करेंगी ये पांच चीजें

High Cholesterol Diet : शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल यानी LDL का स्तर बढ़ना दिल की सेहत के लिए चिंता का विषय हो सकता है। कोलेस्ट्रॉल को मैनेज करने के लिए दवाओं के साथ-साथ खान-पान और लाइफस्टाइल पर ध्यान देना भी जरूरी है। फाइबर, हेल्दी फैट और जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर चीजों को डाइट में […]

Spread the love
Read More
Lifestyle

बिना दाल-चावल भिगोए बनाएं रूई जैसा स्पॉन्जी डोसा

Instant Set Dosa Recipe: डोसा साउथ इंडियन फूड में सबसे पसंदीदा व्यंजनों में से एक है। लेकिन घर पर पारंपरिक डोसा बनाने के लिए चावल और दाल को कई घंटे भिगोना, पीसना और बैटर को फर्मेंट करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप कम समय में स्वादिष्ट और मुलायम डोसा बनाना चाहते हैं, तो पोहा […]

Spread the love
Read More