Headline

सोनम वांगचुक मामले में बड़ा अपडेट, केंद्र बोला- मेदांता शिफ्टिंग का विरोध नहीं करेंगे

Sonam Wangchuk Latest News : सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य और अस्पताल शिफ्टिंग मामले में केंद्र सरकार ने दिल्ली हाई कोर्ट में कहा है कि उन्हें मेदांता अस्पताल ले जाने पर कोई आपत्ति नहीं है। मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान केंद्र की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि अगर डॉक्टरों की सलाह के आधार पर सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से मेदांता शिफ्ट किया जाता है तो सरकार को इस पर कोई आपत्ति नहीं होगी। हालांकि, केंद्र सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि सोनम वांगचुक को अस्पताल से डिस्चार्ज करने का फैसला उनकी इच्छा के आधार पर नहीं, बल्कि मेदांता अस्पताल के डॉक्टरों की चिकित्सकीय सलाह के अनुसार लिया जाना चाहिए।

पत्नी की याचिका पर हुई सुनवाई

सोनम वांगचुक की सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर उनकी पत्नी गीतांजलि की ओर से दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी। इसी याचिका पर सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने अपना पक्ष रखा। सुनवाई में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि मरीज के स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग मरीज की सेहत की चिंता किए बिना उन्हें अस्पताल से बाहर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं।

भूख हड़ताल के बाद बिगड़ी थी तबीयत

बता दें कि सोनम वांगचुक जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे थे। लंबे अनशन के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें शनिवार को जंतर-मंतर से सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था। उन्होंने भूख हड़ताल के 21वें दिन अस्पताल में भर्ती होने के बाद भी अपना अनशन खत्म करने से इनकार कर दिया।

कोर्ट दोपहर 2:30 बजे सुनाएगा आदेश

सुनवाई के दौरान सोनम वांगचुक के डॉक्टर लांबा भी कोर्ट में मौजूद रहे। सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि वह इस मामले में दोपहर 2:30 बजे अपना आदेश सुनाएगा।

अनशन जारी रखने की बात कही

सोनम वांगचुक ने अस्पताल से एक हाथ से लिखा संदेश जारी कर कहा कि वह अपनी मांगें पूरी होने तक अनशन जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक युवा नेताओं को संसद भवन में सांसदों से मिलने की अनुमति नहीं दी जाती या उन्हें अस्पताल में ही सांसदों से मिलने की इजाजत नहीं मिलती, तब तक वह अपना अनशन जारी रखेंगे।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

रणजीत सागर बांध में बढ़ा जलस्तर, बिजली उत्पादन और सिंचाई को मिली राहत

Delhi Fire : लोधी कॉलोनी में भीषण आग का कहर, एक परिवार की तीन सदस्यों की मौत

केजरीवाल ने छात्रों के लिए जारी की हेल्पलाइन, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

Rice Water For Skin : चावल का पानी क्यों बन रहा है स्किनकेयर का ट्रेंड, जानें इसके फायदे

 

 

 

3 thoughts on “सोनम वांगचुक मामले में बड़ा अपडेट, केंद्र बोला- मेदांता शिफ्टिंग का विरोध नहीं करेंगे

Comments are closed.

Hong Kong
homeslider Technology

हांगकांग में खुली रोबोट वाली दुकान, बिलिंग से लेकर सामान सजाने तक करते हैं काम

Hong Kong: टेक्नोलॉजी की दुनिया में तेजी से हो रहे बदलावों के बीच हांगकांग से एक अनोखी खबर सामने आई है। यहां एक ऐसा कन्वीनियंस स्टोर शुरू किया गया है, जहां दुकान के रोजमर्रा के काम इंसानों के बजाय ह्यूमनॉइड रोबोट संभाल रहे हैं। स्टोर में सामान व्यवस्थित करने से लेकर ग्राहकों के ऑर्डर और […]

Read More
Chhath Mahaparv
Entertainment homeslider

बॉलीवुड में पहली बार छठ की भव्य झलक, ‘द वैन’ में दिखेगी बिहार की संस्कृति

Chhath Mahaparv: हिंदी सिनेमा में त्योहारों को बड़े पर्दे पर भव्य अंदाज में दिखाने का चलन काफी पुराना है। होली, दिवाली और लोहड़ी जैसे पर्व फिल्मों की कहानियों का हिस्सा बन चुके हैं। अब पहली बार बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में विशेष आस्था रखने वाले महापर्व छठ पूजा को भी बड़े स्तर पर दर्शकों […]

Read More
National Religion

‘हरे कृष्ण’ का जाप करता रहा शख्स, नौ दिन बाद मिली नई जिंदगी

‘हरे कृष्ण’ जाप से नहीं टूटा हौसला Sanjay Sah Rescue: नेपाल में त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग में आई भीषण बाढ़ के बाद नौ दिनों तक फंसे दो कर्मचारियों को आखिरकार सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इनमें 30 वर्षीय संजय साह भी शामिल हैं। रेस्क्यू के बाद उन्होंने बताया कि सुरंग के अंदर मुश्किल हालात […]

Read More