राहुल गांधी का PM आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने हटाने की कोशिश

 Akhilesh Yadav Detained :  दिल्ली में सोमवार को हुए विरोध प्रदर्शन के बाद मंगलवार को भी सियासी हलचल तेज रही। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पार्टी नेताओं के साथ प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठ गए, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें वहां से हटाने की कोशिश की। वहीं, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

PM आवास के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

राहुल गांधी के प्रधानमंत्री आवास के बाहर पहुंचने के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। पुलिस अधिकारियों ने उनसे निर्धारित स्थान जंतर-मंतर पर जाकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अपील की, लेकिन राहुल गांधी ने वहां से हटने से इनकार कर दिया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह राहुल गांधी से बातचीत करने के लिए मौके पर पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई, लेकिन राहुल गांधी अपनी मांग पर कायम रहे।

जंतर-मंतर पर फिर जुटे प्रदर्शनकारी

सोमवार को हुए हंगामे के बाद दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर खाली करा लिया था। हालांकि देर रात कुछ प्रदर्शनकारी दोबारा वहां पहुंचने लगे। पुलिस ने इस दौरान किसी को नहीं रोका और कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने वालों को अनुमति दी जाएगी। प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को फिर से मंच तैयार कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत कर दी।

पुलिस ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति है, लेकिन अगर किसी भी तरह की हिंसा, उपद्रव या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की गई तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने संसद भवन और आसपास के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है। जंतर-मंतर की ओर जाने वाले रास्ते खुले रखे गए हैं, जबकि संसद की तरफ जाने वाले मार्गों पर अतिरिक्त निगरानी की जा रही है।

विपक्षी नेताओं के पहुंचने की संभावना

प्रदर्शन के बीच विपक्ष के कई नेताओं के जंतर-मंतर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। सोमवार को प्रदर्शन से जुड़े नेताओं ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। प्रदर्शनकारियों की ओर से कहा गया कि सरकार की तरफ से विचार करने का आश्वासन दिया गया है, लेकिन आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि आगे की बातचीत प्रदर्शन स्थल पर ही होगी।राजधानी में बढ़ती राजनीतिक गतिविधियों को देखते हुए दिल्ली पुलिस पूरी तरह सतर्क है। पुलिस का कहना है कि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

महराजगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी

Trump Tariff on Canada : ट्रंप ने कनाडा पर कसा शिकंजा, 50% टैरिफ से बढ़ी चिंता

iPhone 18 Pro हो सकता है महंगा! नए 2nm चिप और दमदार कैमरे के साथ कीमत बढ़ने की चर्चा तेज

इस्लामाबाद में ईरान-पाकिस्तान की अहम बैठक, बढ़ते क्षेत्रीय तनाव के बीच कूटनीतिक समाधान की कोशिश तेज

 

 

 

Spread the love

2 thoughts on “राहुल गांधी का PM आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने हटाने की कोशिश

Comments are closed.

JPSC members
homeslider National

JPSC के तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा, राज्यपाल ने किया मंजूर

Resignation of three JPSC members : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के आरोपों को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच आयोग के तीन सदस्यों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल संतोष गंगवार ने राज्य सरकार की सिफारिश पर […]

Spread the love
Read More
Tamil Nadu Delimitation Meeting
National Politics

परिसीमन पर CM विजय की बैठक से DMK-AIADMK दूर, तमिलनाडु में सियासी घमासान तेज

Tamil Nadu Delimitation Meeting : तमिलनाडु की राजनीति में परिसीमन का मुद्दा एक बार फिर सियासी टकराव का कारण बन गया है। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की ओर से शनिवार को बुलाई गई सर्वदलीय सांसद बैठक में राज्य की प्रमुख पार्टियों DMK और AIADMK ने हिस्सा नहीं लिया। इसके अलावा कुछ अन्य दलों ने भी […]

Spread the love
Read More
Narela road accident
Crime News Delhi National

नरेला में तेज रफ्तार मर्सिडीज का कहर, 70 वर्षीय महिला की मौत; हरियाणा पुलिस SI का बेटा गिरफ्तार

Narela road accident:  बाहरी दिल्ली के नरेला इलाके में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 70 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसा मामुरपुर क्षेत्र में एक मर्सिडीज और वैगनआर कार की टक्कर के बाद हुआ। दुर्घटना के दौरान महिला दोनों वाहनों की चपेट में आ गईं और गंभीर चोट लगने के कारण उनकी […]

Spread the love
Read More