घर पर बनाएं मूंग दाल की कुरकुरी मसाला पूरी, आसान रेसिपी से मिलेगा बाजार जैसा स्वाद

mixcollage 13 apr 2026 12 26 pm 1578 1776063434
आसान रेसिपी :  अगर आप रोज़ के खाने से हटकर कुछ खास बनाना चाहते हैं, तो मूंग दाल मसाला पूरी एक शानदार विकल्प है। यह रेसिपी स्वाद और कुरकुरेपन का ऐसा मेल है, जो हर किसी को पसंद आएगा। खासतौर पर उन लोगों के लिए जो कचौड़ी पसंद करते हैं, यह डिश एक नया और आसान विकल्प साबित हो सकती है। इस रेसिपी की शुरुआत मूंग दाल को भिगोने से होती है। करीब सात से  आठ घंटे तक भिगोने के बाद दाल को लहसुन, अदरक और हरी मिर्च के साथ पीस लिया जाता है।
ध्यान रखें कि इसे पूरी तरह महीन नहीं बल्कि थोड़ा दरदरा पीसना है  ताकि इसका टेक्सचर बेहतर बना रहे। इसके बाद इस मिश्रण में सूजी मिलाई जाती है, जो पूरी को कुरकुरा बनाती है। साथ ही धनिया मसाला, गरम मसाला, कसूरी मेथी और नमक डालकर स्वाद को बढ़ाया जाता है। ताजी धनिया पत्ती डालने से इसमें खुशबू और भी अच्छी आती है। अब इसमें गेहूं का आटा मिलाकर आटा गूंथ लिया जाता है। आटा तैयार होने के बाद छोटी-छोटी पूरियां बेली जाती हैं। इस दौरान ध्यान रखें कि पूरियां ज्यादा मोटी या पतली न हों
इसके बाद गरम तेल में इन्हें डीप फ्राई किया जाता है। जैसे ही पूरियां सुनहरी हो जाएं, इन्हें निकाल लिया जाता है। बाहर से कुरकुरी और अंदर से नरम ये पूरियां खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती हैं। इसे आप नाश्ते या स्नैक के रूप में परोस सकते हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर किसी को यह रेसिपी जरूर पसंद आएगी।

READ MORE

प्रतीक-अपर्णा की लव स्टोरी: ई-मेल से शुरू हुआ प्यार, इंस्टाग्राम तक पहुंची तकरार

Cannes 2026 : आलिया भट्ट की तस्वीरें वायरल, फैंस बोले-याद आ गई ऐश्वर्या राय की

 

Spread the love

One thought on “घर पर बनाएं मूंग दाल की कुरकुरी मसाला पूरी, आसान रेसिपी से मिलेगा बाजार जैसा स्वाद”

Comments are closed.

Hair Oiling Tips
Lifestyle

अचार समझकर बालों में न भरें तेल! जावेद हबीब ने बताया सही तरीका, पाँच मिनट में करें हेयर ऑयलिंग

ज्यादा देर तक तेल लगाने से नहीं बढ़ते बाल, साफ स्कैल्प है बेहतर हेयर ग्रोथ की कुंजी Hair Oiling Tips :  बालों को लंबा और घना बनाने के लिए लोग अक्सर घंटों तक सिर में तेल लगाए रखते हैं। कई लोगों का मानना होता है कि जितना ज्यादा तेल बालों में रहेगा, उतना ही ज्यादा […]

Spread the love
Read More
Ways to remove spider webs
Lifestyle

सफाई के बाद भी बन रहे हैं मकड़ी के जाले? जानें कारण और उपाय

Ways to remove spider webs :  घर की साफ-सफाई के बाद भी अगर कुछ ही दिनों में छत, कोनों या फर्नीचर के पीछे फिर से मकड़ी के जाले नजर आने लगते हैं, तो इसका कारण केवल गंदगी नहीं होती। मकड़ियां ऐसी जगहों पर अपना ठिकाना बनाती हैं, जहां उन्हें सुरक्षा और भोजन दोनों आसानी से […]

Spread the love
Read More
homeslider Lifestyle

Anti-Aging Drugs: लंबी उम्र का राज या सिर्फ दावा? जानिए वैज्ञानिकों की राय और रिसर्च की सच्चाई

  Anti-Aging Drugs : बढ़ती उम्र के असर को कम करने और लंबे समय तक स्वस्थ रहने की चाह के चलते दुनियाभर में एंटी-एजिंग दवाओं और सप्लीमेंट्स को लेकर लोगों की रुचि तेजी से बढ़ी है। वैज्ञानिक ऐसी दवाओं पर लगातार शोध कर रहे हैं, जो उम्र बढ़ने की जैविक प्रक्रिया को धीमा करने और […]

Spread the love
Read More