आशा भोसले का सुर हुआ मौन, देश भर में शोक का हुआ वातावरण

Untitled 2 copy 17

आशा भोसले : नहीं रहीं स्वर की एक और कोकिला, देश की नामी-गिरामी हस्तियों ने दी उन्हें श्रद्धांजलि

नया लुक डेस्क

मुंबई। भारत की दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। राजनीतिक और सांस्कृतिक जगत की तमाम बड़ी हस्तियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी और शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

PM मोदी ने बताया भारतीय संगीत की अमूल्य धरोहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आशा भोसले के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी आवाज़ ने भारतीय संस्कृति को विश्व स्तर पर नई पहचान दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि आशा भोसले की संगीत यात्रा दशकों तक फैली रही और उन्होंने अनगिनत दिलों को छुआ। पीएम मोदी ने कहा कि उनकी मुलाकातों की यादें हमेशा उनके साथ रहेंगी और उनकी आवाज़ आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

अमित शाह ने बताया भारतीय संगीत की अनूठी पहचान

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आशा भोसले ने अपनी अद्भुत आवाज़ और प्रतिभा से भारतीय संगीत को समृद्ध किया। उन्होंने कहा कि ‘आशा ताई’ ने अपनी मधुर गायकी से एक अमिट छाप छोड़ी है, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा।

दिग्गज गायिका आशा भोसले ने ली अंतिम सांस, देशभर में शोक की लहर

READ MORE

NEET पेपर लीक मामले में सरकार का बड़ा दावा, बोले- छात्रों को निराश नहीं होने देंगे

आग उगल रही गर्मी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

फडणवीस बोले-संगीत का दूसरा तारा भी आज लुप्त हुआ”

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भावुक होकर कहा कि आशा भोसले का जाना पूरे देश के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा कि मंगेशकर परिवार ने भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया, और आशा भोसले ने अपने जीवन के अंतिम क्षण तक संगीत की सेवा की। फडणवीस ने उन्हें एक ऐसी गायिका बताया जिन्होंने हर शैली शास्त्रीय, पॉप और फिल्मी संगीत में अपनी छाप छोड़ी। उन्होंने यह भी कहा कि 20 से अधिक भाषाओं में 12,000 से ज्यादा गीत गाकर उन्होंने इतिहास रच दिया।

नितिन गडकरी ने बताया संगीत जगत की अपूरणीय क्षति

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आशा भोसले के निधन को भारतीय संगीत क्षेत्र की “अपरिमित क्षति” बताया। उन्होंने कहा कि आशा जी का योगदान पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा। उन्होंने ‘नया दौर’, ‘उमराव जान’, ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ और ‘रंगीला’ जैसे कई यादगार गीतों का उल्लेख किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

योगी आदित्यनाथ ने बताया अपूरणीय क्षति

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आशा भोसले का निधन कला और संगीत जगत के लिए ऐसी क्षति है जिसकी भरपाई संभव नहीं। उन्होंने कहा कि उनकी मधुर आवाज़ हमेशा लोगों के दिलों में गूंजती रहेगी।

ममता बनर्जी ने कहा-पीढ़ियों के लिए प्रेरणा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें “संगीत जगत की महान हस्ती” बताया। उन्होंने कहा कि आशा भोसले ने कई बांग्ला गीत गाकर राज्य के संगीत को भी समृद्ध किया। ममता बनर्जी ने उन्हें 2018 में ‘बंगविभूषण’ सम्मान से सम्मानित किए जाने को गर्व का क्षण बताया।

उद्धव ठाकरे का भावुक संदेश

शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि आशा भोसले के निधन से भारतीय संगीत का एक अमर अध्याय समाप्त हो गया है। उन्होंने कहा कि उनकी आवाज़ ने कई पीढ़ियों को भावनात्मक रूप से जोड़ा और लता मंगेशकर के बाद वे संगीत जगत की मजबूत स्तंभ थीं।

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider

शनिवार के दिन इन राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा धन और सफलता

Today’s Horoscope शनिवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें और खुशियां लेकर आया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल कुछ राशि वालों को आर्थिक लाभ, करियर में सफलता और पारिवारिक सुख का संकेत दे रही है, जबकि कुछ लोगों को निर्णय लेते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मेष : आर्थिक परेशानी […]

Spread the love
Read More
Rain
homeslider Raj Dharm UP

जलभराव से फिर घरों में कैद होगी तीन लाख की आबादी!

Rain मूसलाधार बारिश से जलमग्न हो जाते कॉलोनी के मुख्य मार्ग विधायक कार्यालय के सामने वाली सड़क पर भी होता जलभराव लखनऊ। इस उमस भरी गर्मी से निजात पाने के लिए लोग मूसलाधार बारिश का इंतजार कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर राजधानी के आशियाना और LDA की करीब दो लाख की आबादी तेज बारिश […]

Spread the love
Read More
Deepika Padukone's  pregnancy
Entertainment

प्रेग्नेंसी के आखिरी चरण में दीपिका को चलने में दिक्कत

खुद बताया कैसी है कंडीशन, कुछ हफ्तों में होगी डिलीवरी Deepika Padukone’s  pregnancy : दीपिका पादुकोण इन दिनों प्रेग्नेंसी के चलते सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने अप्रैल में दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी, जिसके बाद अब एक्ट्रेस थर्ड ट्राइमेस्टर में पहुंच चुकी हैं। अब दीपिका ने एक मीम शेयर कर थर्ड ट्राइमेस्टर की कंडीशन बताई […]

Spread the love
Read More