दिग्गज गायिका आशा भोसले ने ली अंतिम सांस, देशभर में शोक की लहर

Untitled 9 copy 6

 नई दिल्ली। भारत की दिग्गज और पद्म विभूषण से सम्मानित पार्श्व गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की पुष्टि परिवार की ओर से की गई, जिससे पूरे देश के संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

अस्पताल में चल रहा था इलाज

जानकारी के अनुसार, आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट और सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह पहले से ही फेफड़ों और सांस संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं और ICU में वेंटिलेटर सपोर्ट पर उनका इलाज चल रहा था। हालांकि तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

कल होगा अंतिम संस्कार, मुंबई में श्रद्धांजलि की तैयारी

परिवार ने बताया कि उनका पार्थिव शरीर कल सुबह 11 बजे मुंबई के लोअर परेल स्थित निवास ‘कासा ग्रैंड’ में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद शाम चार  बजे शिवाजी पार्क में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। देशभर से उनके चाहने वाले उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचेंगे।

योगी आदित्यनाथ  और PM मोदी ने जताया शोक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन को कला और संगीत जगत की अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि उनकी गायकी ने भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया और उनकी धुनें हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेंगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा कि आशा भोसले भारतीय संगीत की सबसे बहुमुखी और प्रतिष्ठित आवाजों में से एक थीं। उन्होंने कहा कि उनकी संगीत यात्रा ने न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया में लाखों दिलों को छुआ।

 READ MORE

कुवैत पर मिसाइल और ड्रोन हमला, पश्चिम एशिया में फिर गहराया संकट

मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, यूपी में तबाही मचा सकता है तूफान

20 से अधिक भाषाओं में 12,000 से ज्यादा गीत

आशा भोसले ने अपने लंबे और शानदार करियर में 20 से अधिक भाषाओं में 12,000 से ज्यादा गीत गाए। उन्होंने भारतीय सिनेमा और संगीत को एक नई पहचान दी और अपनी सुरीली आवाज से कई पीढ़ियों को मंत्रमुग्ध किया। उनके निधन से बॉलीवुड, संगीत जगत और पूरे देश में गहरा शोक व्याप्त है। संगीत की दुनिया में उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।

 

Spread the love

homeslider Uttar Pradesh

देश की राजधानी दिल्ली में हो रहे जंतर-मंतर प्रदर्शन को लेकर लखनऊ में हाईअलर्ट

किसी तरह की गड़बड़ी न हो सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात सोशल मीडिया पर पुलिस अफसरों की पैनी नजर ए अहमद सौदागर Lucknow : अपनी कई सूत्रीय मांगों को लेकर काकरोच पार्टी का चल रहे देश की राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर धरना प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर UP […]

Spread the love
Read More
homeslider Politics Uttar Pradesh

अखिलेश को योगी की खुली चुनौती, अयोध्या में चेलों से क्यों लड़ना, आमने-सामने हो मुकाबला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- अखिलेश अयोध्या से नामांकन करें, मैं भी चुनाव मैदान में उतरूंगा बलरामपुर में 803 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास, लाभार्थियों को बांटे चेक व प्रमाणपत्र सपा के बबुआ बौखला गए हैं, अभी तो विकास की शुरुआत हुई है, आगे बहुत कुछ होना बाकी : मुख्यमंत्री सीमावर्ती […]

Spread the love
Read More
Astrology homeslider Uttar Pradesh

नवरात्रि पर रहेगा शुक्रास्त का कहर नहीं होगे शुभ कार्य

Navaratri : शारदीय नवरात्रि अश्वनी शुक्ल पक्ष 11अक्टूबर रविवार से प्रारम्भ हो रहा है यह पक्ष 16 दिन का होगा इस लिए नवरात्रि भी दस दिनों का होगा प्रतिपदा के दिन चित्रा नक्षत्र एवं वैधृति योग होने के कारण नवरात्रि का कलश स्थापन मध्यान समय में शुभ अभिजित मुहूर्त में 11 बज कर 35 मिनट […]

Spread the love
Read More