नेपाल तस्करी पर बड़ा प्रहार: 5700 नशीले इंजेक्शन के साथ दो गिरफ्तार

Untitled 1 copy 12

नेपाल तस्करी पर बड़ा प्रहार

  • एक अन्य आरोपी की तलाश जारी

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। महराजगंज में भारत-नेपाल सीमा पर नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। पुरन्दरपुर पुलिस और SOG की संयुक्त टीम ने रानीपुर चौराहे के पास से दो तस्करों को गिरफ्तार किया। तस्करों के पास से 5700 नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। बरामद इंजेक्शनों की बाजार कीमत लगभग 10 लाख रुपए आंकी गई है। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन अशोक मुथा जैन और पुलिस उप महानिरीक्षक एस. चनप्पा के निर्देश पर की गई। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के नेतृत्व में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी फरेन्दा अनिरुद्ध कुमार के पर्यवेक्षण में संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान जुगौली थाना सोनौली निवासी राजेन्द्र धरिकार उर्फ इलू (32) और कम्हरिया बुजुर्ग थाना कोल्हुई बाजार निवासी आदित्य कुमार मिश्र (30) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 1900-1900 एम्पुल डाइजापाम, बुप्रेनोर्फिन और प्रोमेथाजीन इंजेक्शन बरामद हुए। इसके अतिरिक्त, दो मोबाइल फोन, एक एटीएम कार्ड, 9000 रुपए नकद और एक कार भी जब्त की गई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे इन इंजेक्शनों को नेपाल ले जाकर ऊंचे दामों पर बेचते थे। वे पिछले छह महीनों से इस अवैध कारोबार में सक्रिय थे।

पुलिस के अनुसार इन दवाओं का उपयोग सामान्यतः चिकित्सकीय कार्यों में होता है, लेकिन इन्हें मिलाकर “कॉकटेल ड्रग” के रूप में नशे के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था, जो युवाओं के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत खतरनाक है। इस मामले में थाना पुरन्दरपुर में NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस एक अन्य आरोपी की तलाश कर रही है और पूरे नेटवर्क की सप्लाई चेन की गहन जांच जारी है। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए पूरी टीम को 25  हजार रुपए का पुरस्कार भी प्रदान किया गया है।
READ MORE

मऊ में योगी आदित्यनाथ का बड़ा हमला, बोले- अब कोई गुंडागर्दी नहीं चलेगी

मशहूर शायर बशीर बद्र का निधन, उर्दू अदब की दुनिया में छाई मायूसी

Spread the love

Bareilly News
Crime News homeslider Uttar Pradesh

BJP नेता सचिन कश्यप की चाकू से गोदकर हत्या, रक्षाबंधन की रात वारदात से तनाव

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में रक्षाबंधन की रात भारतीय जनता पार्टी (BJP) के स्थानीय नेता की हत्या से सनसनी फैल गई। सुभाष नगर थाना क्षेत्र के मढ़ीनाथ इलाके में अज्ञात हमलावरों ने BJP मढ़ीनाथ मंडल ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष सचिन कश्यप पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल […]

Spread the love
Read More
Katihar
Bihar Crime News

राखी बंधवाने मामा के घर आया था युवक, बरंडी नदी में डूबने से मौत

Katihar: रक्षाबंधन के त्योहार के बीच बिहार के कटिहार जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। फलका थाना क्षेत्र के मोरसंडा पंचायत स्थित कमलाघाट में शनिवार सुबह बरंडी नदी में स्नान करने के दौरान एक युवक गहरे पानी में डूब गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान पूर्णिया जिले के भवानीपुर […]

Spread the love
Read More
Police
Crime News homeslider

मानकनगर : नहर में मिले शवों की हुई शिनाख्त, पुलिस शराबी बता झाड़ा पल्ला

Police को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, छानबीन में जुटी ए अहमद सौदागर लखनऊ। दो दिन पहले मानकनगर थाना के कनौसी पुल के पास नहर में जिन दो लोगों का उतराता शव मिला उनकी पहचान महराजगंज जिले के फरेंदा थाना क्षेत्र स्थित शनिचरहिया बाजार निवासी 32 वर्षीय हरिओम गौड़ पुत्र विशंभर व दूसरे की शिनाख्त कृष्णानगर […]

Spread the love
Read More