छितही गांव में कम्बाइन मशीन में लगी आग, ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी तबाही

Untitled 10 copy 1

संतकबीरनगर। महुली क्षेत्र के छितही गांव में मंगलवार को गेहूं की कटाई के दौरान एक कम्बाइन मशीन में अचानक आग लग गई, जिससे खेतों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि ग्रामीणों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

कटाई के दौरान भड़की आग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गेहूं की कटाई करते समय कम्बाइन मशीन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते तेज लपटें उठने लगीं और धुआं आसमान में छा गया। आग तेजी से खेतों में फैलने लगी, जिससे आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बन गया। कम्बाइन चालक ने समझदारी दिखाते हुए मशीन को तुरंत कटे हुए खेत की ओर मोड़ दिया। इस फैसले से खड़ी गेहूं की फसल का बड़ा हिस्सा जलने से बच गया, हालांकि कुछ फसल और ठंडल आग की चपेट में आ गए।

ग्रामीणों ने मिलकर बुझाई आग

आग की चिंगारियां हवा के साथ आबादी की ओर बढ़ने लगीं, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। ऐसे में ग्रामीणों ने एकजुट होकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया। गांव के युवाओं ने इसमें अहम भूमिका निभाई।

समय पर कार्रवाई से टली बड़ी घटना

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि ग्रामीण समय पर सक्रिय नहीं होते, तो आग गांव तक पहुंचकर भारी नुकसान कर सकती थी। अभिभावकों से अपील प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे किसी भी स्कूल में दाखिले से पहले उसकी मान्यता, शिक्षकों की योग्यता और बुनियादी सुविधाओं की अच्छी तरह जांच करें।

Spread the love

Bihar Crime News

प्रेम प्रसंग को लेकर युवक पर फायरिंग, दो आरोपी गिरफ्तार

Bihar: बिहार के खगड़िया जिले में प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवक पर गोलीबारी का मामला सामने आया है। पसराहा थाना क्षेत्र के तेहाय गांव में हुई इस घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, एक विधि-विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया है। […]

Spread the love
Read More
Crime News Odisha

मगरमच्छ ने युवक को जबड़ों में दबोचा, चीख सुनकर नदी में कूदे दो भाई

Odisha: ओडिशा के बौद्ध जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। महानदी में एक युवक पर मगरमच्छ ने अचानक हमला कर दिया और उसे अपने जबड़ों में जकड़कर गहरे पानी की ओर खींचने लगा। युवक की चीख सुनकर उसके दो भाई बिना अपनी जान की परवाह किए नदी में कूद पड़े। […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

चिनहट: करीब साल के युवक का मिला शव, शिनाख्त नहीं हो सकी

एक ज्वैलर्स की दुकान के सामने पड़ा मिलने से मचा हड़कंप पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा ए अहमद सौदागर Lucknow:  चिनहट कस्बा स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान के सामने सोमवार सुबह एक युवक का शव पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। खबर मिलते ही इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश […]

Spread the love
Read More