ब्रेकअप के बाद युवती ने यमुना में लगाई छलांग, मजदूर की बहादुरी से बची जान

‘PDA के लिए संविधान की रक्षा जीवन मरण का सवाल अखिलेश यादव का BJP पर तीखा हमला 4

आगरा। जिले से एक राहत भरी और इंसानियत की मिसाल पेश करने वाली घटना सामने आई है। डौकी थाना क्षेत्र के बाजिदपुर यमुना पुल पर एक 18 वर्षीय युवती ने कथित रूप से ब्रेकअप के बाद नदी में छलांग लगा दी, लेकिन मौके पर मौजूद एक मजदूर की बहादुरी ने बड़ी अनहोनी टाल दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवती को यमुना में कूदते देख इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत शोर मचाकर मदद की गुहार लगाई। इसी दौरान वहां मौजूद मजदूर सुखवीर ने बिना देर किए अपनी जान जोखिम में डालते हुए नदी में छलांग लगा दी।

तेज बहाव के बीच सुखवीर ने हिम्मत और सूझबूझ का परिचय देते हुए युवती तक पहुंचकर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उसके इस साहसिक कदम से मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली और जमकर सराहना की। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवती को अपने संरक्षण में लेकर समझा-बुझाकर शांत कराया। बाद में उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

ये भी पढ़ें

बिहार में सेक्स रैकेट पर पुलिस का शिकंजा, मचा हड़कंप

परिजनों के अनुसार, युवती की मानसिक स्थिति कुछ समय से ठीक नहीं थी, जिसकी वजह से उसने यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां लोग मजदूर सुखवीर की बहादुरी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि सही समय पर उठाया गया एक साहसी कदम किसी की जिंदगी बचा सकता है।

 

Lucknow
Crime News

बीकेटी: पत्नी की हत्या कर शव जलाकर साक्ष्य छिपाने वाला दहेजलोभी गिरफ्तार

अचरामऊ गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: राजधानी लखनऊ में दहेजलोभियों का आतंक थम नहीं रहा है। बीकेटी थाना क्षेत्र में दहेज के खातिर पत्नी को तरह-तरह की यातनाएं देकर मौत की नींद सुलाने के बाद शव को जलाने वाले फरार चल रहे आरोपी पति को इंस्पेक्टर बीकेटी संजय कुमार सिंह […]

Read More
Lucknow
Crime News

बुलन्दशहर: हत्या और लूट करने वाला इनामी कुख्यात बदमाश मुठभेड़ में ढेर

यूपी STF और दिल्ली की क्राइम ब्रांच टीम की संयुक्त कार्रवाई डी ग्रुप का सक्रिय सदस्य था नसीम, लूट हत्या सहित कुल दो दर्जन से अधिक आपराधिक मामले हैं दर्ज पुलिस को मौके से अवैध असलहा व कारतूस खोखा बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: यूपी STF और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीमों ने गुरुवार रात […]

Read More
Lucknow
Crime News

लखनऊ में गांजे की खेप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

48.80 किलो गांजा, कार और नकदी बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: ओडिशा से भारी मात्रा में अवैध गांजा लाकर उसे राजधानी लखनऊ के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सप्लाई करने वाले गिरोह का खुलासा कर क्राइम ब्रांच की टीम ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इनके पास से 48.80 किलो ग्राम अवैध गांजा, […]

Read More