अज्ञात कारणों से लगी आग, करीब दस बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

Untitled 4 copy 8
  • महुली थाना क्षेत्र के नोकता-अलीनगर सीवान का मामला

आशुतोष मिश्रा 

संतकबीरनगर। संतकबीरनगर जनपद के महुली थाना क्षेत्र अंतर्गत अलीनगर-नोकता सीवान में सोमवार अपराह्न उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अज्ञात कारणों से गेहूं की खड़ी फसल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब दस बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।

बताया जा रहा है कि तेज हवा के झोंकों के बीच खेत में लहलहा रही फसल में अचानक आग भड़क उठी, जिससे किसानों के होश उड़ गए। हवा के कारण आग तेजी से फैलती हुई आबादी की ओर बढ़ने लगी, जिससे आसपास के गांवों में दहशत का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। हालांकि धधकती आग के आगे शुरू में लोगों के प्रयास नाकाफी साबित हो रहे थे। इसी बीच एक साहसी युवक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रैक्टर से खेत की जुताई शुरू कर दी, जिससे आग के फैलाव पर काफी हद तक काबू पाया जा सका।

महिलाएं और पुरुष बाल्टियों में पानी भर-भरकर आग बुझाने में लगे रहे। कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार आग पर काबू पा लिया गया। सूचना पर महुली थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। आग बुझने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली, लेकिन किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

READ MORE

NEET पेपर लीक मामले में सरकार का बड़ा दावा, बोले- छात्रों को निराश नहीं होने देंगे

सचिवालय प्रशासन का फैसला: Vi की जगह अब BSNL का CUG नंबर

मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, यूपी में तबाही मचा सकता है तूफान

Spread the love

Bihar Crime News

प्रेम प्रसंग को लेकर युवक पर फायरिंग, दो आरोपी गिरफ्तार

Bihar: बिहार के खगड़िया जिले में प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवक पर गोलीबारी का मामला सामने आया है। पसराहा थाना क्षेत्र के तेहाय गांव में हुई इस घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, एक विधि-विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया है। […]

Spread the love
Read More
Crime News Odisha

मगरमच्छ ने युवक को जबड़ों में दबोचा, चीख सुनकर नदी में कूदे दो भाई

Odisha: ओडिशा के बौद्ध जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। महानदी में एक युवक पर मगरमच्छ ने अचानक हमला कर दिया और उसे अपने जबड़ों में जकड़कर गहरे पानी की ओर खींचने लगा। युवक की चीख सुनकर उसके दो भाई बिना अपनी जान की परवाह किए नदी में कूद पड़े। […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

चिनहट: करीब साल के युवक का मिला शव, शिनाख्त नहीं हो सकी

एक ज्वैलर्स की दुकान के सामने पड़ा मिलने से मचा हड़कंप पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा ए अहमद सौदागर Lucknow:  चिनहट कस्बा स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान के सामने सोमवार सुबह एक युवक का शव पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। खबर मिलते ही इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश […]

Spread the love
Read More