ईरान के साथ हूती विद्रोहियों का संयुक्त वार, इजरायल पर ड्रोन और क्लस्टर मिसाइलों से बड़ा हमला

Untitled 3 copy 5

ईरान के साथ हूती विद्रोहियों का संयुक्त वार

मध्य पूर्व में तनाव एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। ईरान के साथ-साथ अब यमन के हूती विद्रोहियों ने भी इजरायल पर बड़ा हमला करने का दावा किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हूती विद्रोहियों ने इजरायल के बेन गुरियन हवाई अड्डे और दक्षिणी हिस्सों में मौजूद सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए क्लस्टर मिसाइलों और ड्रोन का इस्तेमाल किया।

बताया जा रहा है कि ये हमला बेहद योजनाबद्ध तरीके से किया गया, जिसमें एक साथ कई लक्ष्यों को साधा गया। हूती विद्रोहियों का दावा है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य इजरायल की सैन्य क्षमताओं को कमजोर करना था।

ये भी पढ़ें

PDA के सहारे नेताजी से कैसे आगे निकल सकते हैं अखिलेश

इसी बीच ईरान ने भी इजरायल पर बड़े पैमाने पर ड्रोन अटैक करने की बात कही है। ईरान के सरकारी मीडिया के अनुसार, सेना ने एक व्यापक अभियान चलाते हुए इजरायल के महत्वपूर्ण विमानन केंद्रों को निशाना बनाया। ईरानी सेना का दावा है कि हमले में बेन गुरियन एयरपोर्ट के कई रणनीतिक ठिकानों को नुकसान पहुंचा है, जिनमें नियंत्रण टावर, टर्मिनल 1 और 2 के कंट्रोल सिस्टम, नेविगेशन उपकरण, एंटेना और रडार सिस्टम शामिल हैं।

ये भी पढ़ें

जनसंख्या परिवर्तन का टाइम बम, आजादी से अब तक का सच

मऊ में योगी आदित्यनाथ का बड़ा हमला, बोले- अब कोई गुंडागर्दी नहीं चलेगी

जानकारी के मुताबिक, यह हमला शनिवार तड़के शुरू किया गया था और इसमें बड़ी संख्या में ड्रोन यानी मानवरहित हवाई वाहनों का इस्तेमाल किया गया। इस ऑपरेशन का मुख्य उद्देश्य इजरायल के सैन्य हवाई यातायात और इलेक्ट्रॉनिक कमांड सिस्टम को बाधित करना था।

ईरान ने यह भी कहा है कि इस मिशन के जरिए इजरायल की इलेक्ट्रॉनिक युद्ध क्षमता और लड़ाकू विमानों के मार्गदर्शन तंत्र को निष्क्रिय करने की कोशिश की गई है, ताकि उसके हवाई अभियानों पर असर पड़े। ईरानी सेना ने इस कार्रवाई को अमेरिका और इजरायल की “शत्रुतापूर्ण गतिविधियों” के जवाब में उठाया गया कदम बताया है।

साथ ही चेतावनी दी है कि हालिया हमलों में मारे गए लोगों का बदला लिया जाएगा और यह अभियान बिना रुके जारी रहेगा। मध्य पूर्व में बढ़ते इस टकराव ने एक बार फिर वैश्विक सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है और आने वाले दिनों में हालात और बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है।

Spread the love

One thought on “ईरान के साथ हूती विद्रोहियों का संयुक्त वार, इजरायल पर ड्रोन और क्लस्टर मिसाइलों से बड़ा हमला”

Comments are closed.

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

इन 12 राशियों के लिए बेहद खास रहेगा आज का दिन

Today’s Horoscope मेष : व्यवसाय में नए अनुबंध लाभदायक रहेंगे। संतान की चिंता रहेगी। नई योजना बनेगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। विवाद से बचें। वाहन सुख मिलेगा। वृषभ : समय रहते जरूरी कार्य पूरा करें। धार्मिक यात्रा संभव है। राजकीय बाधा दूर होगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। निवेशादि मनोनुकूल रहेगा। आवश्यकता रहेगी। कुछ […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

सिमडेगा-गुमला-लोहरदगा के लिए खुलेगा रेल कनेक्टिविटी का रास्ता

धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई रेल लाइन की DPR तैयार, 291.881 किमी लंबी होगी परियोजना Ranchi : रेल सुविधा से वंचित झारखंड के सिमडेगा, गुमला और लोहरदगा जैसे जिलों के लिए नई रेल कनेक्टिविटी का रास्ता खुलने जा रहा है। धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार हो गई है। दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे के बिलासपुर […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider Religion

रात तीन बजे क्यों खुलती है नींद? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

New Delhi: रात में अचानक नींद खुल जाना आम बात है, लेकिन कई धार्मिक मान्यताओं में रात के कुछ समय को विशेष आध्यात्मिक महत्व दिया गया है। खासतौर पर रात तीन बजे के आसपास नींद खुलने को लेकर कई तरह की मान्यताएं प्रचलित हैं। कुछ लोग इसे ईश्वर से जुड़ने और आध्यात्मिक ऊर्जा का समय […]

Spread the love
Read More