सागवान वाला पलंग टूटे या न, लेकिन थानेदार महोदया ने…

kanpur 1774855403
  • महिलाओं के साथ खेसारी के गाने पर ऐसी थिरकी कि सोशल मीडिया का रिकॉर्ड टूटा

नई दिल्ली। एक समय था जब अलीशा चिनॉय की आवाज युवाओं की धड़कनों पर राज करती थी। 80-90 के दशक में “भारत में किए गए” और ज़ूबी ज़ूबी जैसे गानों ने उन्हें पॉप म्यूजिक की पहचान बना दिया था। उनकी आवाज की खनक आज भी सुनते ही पुरानी यादों को ताजा कर देती है। अब जरा इस वायरल वीडियो की बात। इसमें भोजपुरी स्टारखेसारी लाल यादव के गाने “टूट जाई राजा जी पलंग सागवान पर” पर कुछ महिलाएं झूमती नजर आ रही हैं। उनके बीच वर्दी में थिरकती दिखीं धनबाद के राजगंज थाने की प्रभारी अलीशा कुमारी। बताया गया कि चैती दुर्गा पूजा के मौके पर महिलाओं के आग्रह पर वह खुद को रोक नहीं पाईं और माहौल में शामिल हो गईं।

ये भी पढ़ें

संतकबीरनगर में दहेज हत्या का मामला: पति-ससुर समेत चार आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

लेकिन जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, मामला बदल गया। वरिष्ठ अधिकारियों ने संज्ञान लिया और एसएसपी ने उन्हें लाइन हाजिर कर दिया। अब सवाल यही उठता है। क्या वर्दी पहनते ही इंसान अपनी भावनाएं दरवाजे पर छोड़ देता है? अनुशासन और गरिमा अपनी जगह बेहद जरूरी हैं, लेकिन क्या हर स्थिति में मानवीय पक्ष को नजरअंदाज कर देना सही है?पुलिस की नौकरी आसान नहीं होती। लंबे समय तक तनाव, जिम्मेदारियां, ड्यूटी का दबाव—इन सबके बीच अगर किसी त्योहार या खुशी के मौके पर कोई अधिकारी कुछ पल खुलकर जी ले, तो क्या उसे सजा के नजरिए से देखना उचित है? बात सिर्फ एक वीडियो की नहीं, बल्कि उस सोच की है जहां हर चूक पर कार्रवाई ही पहला विकल्प बन जाती है। अनुशासन जरूरी है, लेकिन संवेदनशीलता भी उतनी ही जरूरी है। अंत में यही कहा जा सकता है, सागवान वाला पलंग टूटे या न टूटे, लेकिन इस कार्रवाई ने कई लोगों के दिल जरूर तोड़ दिए।

ये भी पढ़ें

LDA के नोटिस से भड़के उतरठिया के व्यापारी, बैठक कर किया विरोध का ऐलान

,

Spread the love

Jharkhand

खड़े ट्रक से टकराकर कार के उड़े परखच्चे, ग्रामीण विकास मंत्री की बेटी समेत चार की मौत

जमशेदपुर के दोमुहानी इलाके में बुधवार देर रात भीषण हादसा, कार सवार तीन अन्य लोगों ने भी गंवाई जान रंजन कुमार सिंह   JharkhandNews :  झारखंड के जमशेदपुर जिले के दोमुहानी इलाके में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जोरदार तरीके से टकरा गई। […]

Spread the love
Read More
Ranchi
Jharkhand

हलाला के बाद पति का दुबारा शादी से इन्कार करना अपराध नहीं: HC

नया लुक ब्यूरो Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट ने मुस्लिम पर्सनल लॉ और देश के सामान्य आपराधिक कानून के तहत एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। हाई कोर्ट ने अपने फैसले में साफ किया है कि तलाक और महिला की किसी अन्य व्यक्ति से शादी हलाला प्रक्रिया के बाद यदि पहला पति उससे दोबारा निकाह करने से इनकार […]

Spread the love
Read More
Patna
Bihar Health Jharkhand

बिहार-झारखंड में बढ़ी टिरज़ेपाटाइड की मांग, युरपीक की बिक्री में 20.8% मासिक उछाल

Patna: मोटापे और उससे जुड़े मेटाबॉलिक स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों को लेकर लोगों की सोच में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। अब वजन कम करने के साथ-साथ लोग लंबे समय तक स्वस्थ रहने, ब्लड शुगर और मेटाबॉलिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने पर भी ध्यान दे रहे हैं। इसी बदलाव का असर बिहार […]

Spread the love
Read More