बैकुंठधाम में दिल छू लेने वाला दृश्य, प्रतीक की बेटी संग अखिलेश का वीडियो वायरल

WhatsApp Image 2026 05 14 at 7.32.32 PM

Prateek Yadav :  लखनऊ के बैकुंठधाम श्मशान घाट पर गुरुवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार किया गया। पूरे सैफई परिवार और समर्थकों के बीच माहौल बेहद भावुक और शोकाकुल रहा। इस दुख की घड़ी में एक ऐसा पल सामने आया जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं।

अंतिम संस्कार में भावुक हुआ माहौल

प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए बैकुंठधाम लाया गया, जहां परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और राजनीतिक साथी मौजूद थे। उनकी पत्नी अपर्णा यादव और दोनों बेटियां भी शव वाहन में साथ थीं। अपर्णा यादव के पिता अरविंद सिंह बिष्ट ने दामाद प्रतीक यादव को मुखाग्नि दी। इस दौरान पूरा माहौल गमगीन था और हर किसी की आंखें नम थीं।

छोटी बेटी के साथ अखिलेश यादव का भावुक पल

अंतिम संस्कार के बाद जब सभी लोग बैकुंठधाम में बैठे थे, तब एक भावुक दृश्य सामने आया। प्रतीक यादव की छोटी बेटी अखिलेश यादव के पास बैठी हुई थी। इस दौरान छोटी बच्ची चॉकलेट का रैपर खोलने में मुश्किल महसूस कर रही थी। तभी अखिलेश यादव ने प्यार से उसकी मदद की और उसे चॉकलेट खिलाई। वे बच्ची से बेहद स्नेहपूर्वक बात करते भी नजर आए। यह पूरा पल कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। लोग इस वीडियो को देखकर भावुक प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

 

कौन थे प्रतीक यादव?

प्रतीक यादव, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे। वे पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के पुत्र थे। प्रतीक यादव राजनीति से दूर रहकर अपने बिजनेस और फिटनेस लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते थे। उनकी पत्नी अपर्णा यादव एक सामाजिक और राजनीतिक परिवार से संबंध रखती हैं। उनकी दो बेटियां हैं, जो इस कठिन समय में अपने पिता को खोकर गहरे सदमे में हैं।

अचानक बिगड़ी तबीयत से हुई मौत

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह लगभग 4 बजे प्रतीक यादव किचन में अचेत अवस्था में पाए गए थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

WhatsApp Incognito Chat Feature: अब Meta AI से आपकी बातें रहेंगी पूरी तरह प्राइवेट

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला : हफ्ते में दो दिन वर्क फ्रॉम होम और मेट्रो मंडे लागू

प्रतीक यादव पंचतत्व में विलीन, लखनऊ के बैकुंठधाम में हुआ अंतिम संस्कार

संदिग्ध परिस्थितियों में प्रतीक यादव की मौत, NHRC से जांच की मांग

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज किस राशि की चमकेगी किस्मत?

Today’s Horoscope मेष : आपकी मेहनत और सूझबूझ से उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। समय शुभ व अनुकूल फलों को देने में समर्थ होगा तथा मान-सम्मान में वृद्धि होगी। भाई व मित्रों का सहयोग मिलने से कार्य पूरे होंगे। वृषभ : आपके रहन-सहन से लोग प्रभावित होंगे। खान-पान अनुकूल मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा तथा मन […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

फतेहपुर: खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में विस्फोट, दो मंजिला मकान हवा में उड़ा

हादसे में चार लोगों की झुलसकर मौके पर ही दर्दनाक मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल आसपास के मकानों की दीवारें हिली, आई दरकन पुलिस फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ टीम के साथ मौके पर बचाव कार्य में जुटी ए अहमद सौदागर Lucknow : यूपी के फतेहपुर जिले में सोमवार को उस समय अचानक हड़कंप […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

बंथरा: आखिर कहां गए बुजुर्ग महिला का खून बहाने वाले

छेदाना हत्याकांड: 11 दिन बाद भी कातिल फरार खुर्रमपुर गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: अट्ठारह सितंबर 2026 की रात बंथरा थाना क्षेत्र स्थित खुर्रमपुर गांव निवासी 70 वर्षीय छेदाना गौतम की किसी धारदार हथियार से गला रेत कर हुई हत्या के मामले में पुलिस की टीमों ने हत्यारों की तलाश […]

Spread the love
Read More