संतकबीरनगर में दहेज हत्या का मामला: पति-ससुर समेत चार आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

Untitled 4 copy 28
  • बरौली गांव के पिता की तहरीर पर केस दर्ज; शादी के बाद से दहेज के लिए प्रताड़ना का आरोप

आशुतोष मिश्रा

संतकबीरनगर। जिले के महुली थाना क्षेत्र में दहेज हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बरौली गांव निवासी पिता की तहरीर पर पुलिस ने नगर पंचायत हरिहरपुर के चार ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में पेश कर दिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पति मनीष गौड़, ससुर राम किशुन, जेठ रजनीश उर्फ पप्पू और जेठानी रीता देवी को हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया गया है। पीड़िता के पिता भगवानदास ने अपनी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी 23 वर्षीय पुत्री रूपा की शादी 27 अप्रैल 2022 को हिंदू रीति-रिवाज से हरिहरपुर निवासी मनीष गौड़ के साथ की थी। विवाह के समय अपनी हैसियत के अनुसार एक लाख रुपये नकद, दोपहिया वाहन के लिए धनराशि, घरेलू सामान और गहने दिए गए थे।

ये भी पढ़ें

मिडिल ईस्ट में तनाव और तेज़: कुवैत के पावर प्लांट पर ईरानी हमला, भारतीय कर्मचारी की मौत

IMO निकालेगा 11 हजार नाविक, परमाणु निरीक्षण पर अमेरिका-ईरान में मतभेद

आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज के रूप में एक लाख रुपये और लाने के लिए रूपा पर दबाव बना रहे थे और उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। पीड़िता अपने मायके आकर इस उत्पीड़न की जानकारी देती थी। परिजनों के अनुसार, 26 मार्च 2026 को पति मनीष ने फोन कर सूचना दी कि रूपा नल के पास फिसलकर गिर गई है और घायल हो गई है। लेकिन जब पिता 27 मार्च को घर पहुंचे और ससुराल गए, तो उन्होंने देखा कि रूपा का शव घर के बरामदे में रखा हुआ था। परिजनों ने आरोप लगाया कि मृतका के गले पर गहरे चोट के निशान थे, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका का ढाई वर्ष का एक बेटा विनायक है। परिजनों का यह भी दावा है कि घटना के समय रूपा गर्भवती थी। पुलिस ने मामले में दहेज हत्या सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Spread the love

One thought on “संतकबीरनगर में दहेज हत्या का मामला: पति-ससुर समेत चार आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश”

Comments are closed.

Crime News Uttar Pradesh

फतेहपुर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से पांच की मौत

चार सगे भाइयों ने गंवाई जान; धमाके से ढह गया दो मंजिला मकान Fatehpur:  उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में गैस सिलेंडर में हुए भीषण विस्फोट से पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चार सगे भाई शामिल हैं। सभी की उम्र छह से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है। हादसे में […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News

महिला की निर्मम तरीके से हत्या करने वाला इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल 

पैर में गोली लगी, तमंचा-कारतूस और स्कूटी बरामद कृष्णानगर में महिला की बेरहमी से हत्या करने के मामले में चल रहा था फरार ए अहमद सौदागर  Lucknow: बीते 15 सितंबर 2026 को कृष्णानगर के बाराबिरवा स्थित मानसरोवर मार्केट में 30 वर्षीय राधा का बेरहमी से कत्ल करने वाले मामले में फरार चल रहे 25 हजार […]

Spread the love
Read More
Crime News

यूपी पुलिस ने दस मिनट में बचाई जान

इंस्टाग्राम पर “बॉय-बॉय” पोस्ट कर आत्महत्या करने जा रहा था 18 साल का युवक ए अहमद सौदागर Lucknow : सोशल मीडिया पर आत्महत्या का पोस्ट और पुलिस की तत्परता से एक युवक की जिंदगी बच गई।यूपी के बरेली के थाना फतेहगंज पश्चिमी में 18 साल के युवक ने प्रेमिका से शादी न होने के गम […]

Spread the love
Read More