नौतनवां पुलिस को बड़ी सफलता: दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की घटना का खुलासा

Untitled 16 copy 2

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां/महराजगंज। नौतनवां पुलिस ने गत दिनों घर में घुसकर हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, बीती 23 मार्च 2026 को वादिनी की अनुपस्थिति में अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर जेवरात, 15 साड़ियां, चावल, 60 हजार रुपये नगद और तीन गैस सिलेंडर चोरी कर लिए थे। घटना के बाद से ही पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

ये भी पढ़ें

गैस और तेल पर बढ़ती निर्भरता को लेकर सियासत तेज, कांग्रेस का मोदी सरकार पर तीखा हमला

जांच के दौरान मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बैरियहवा पुल के पास घेराबंदी कर दो संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान आफताब (24 वर्ष), निवासी अम्बेडकर नगर, नौतनवां और गणेश दूबे (22 वर्ष), निवासी मरचहवा, नौतनवां के रूप में हुई।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

ये भी पढ़ें

ईरान समर्थित हैकर्स का बड़ा हमला, FBI डायरेक्टर का ईमेल हुआ हैक

इस संबंध में थानाध्यक्ष नौतनवां पुरुषोत्तम राव ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 03 खाली रसोई गैस सिलेंडर और 840 रुपये नगद बरामद किए हैं। पूछताछ करने पर दोनों अभियुक्तों ने चोरी की घटना को स्वीकार करते हुए बताया कि चोरी किए गए जेवरात और अन्य कीमती सामान को बेचकर मिली रकम को उन्होंने जुआ और कैसीनो में खर्च कर दिया। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया गया है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Spread the love

Crime News

जानकीपुरम: मामूली विवाद में पति के सिर पर तावे से वारकर की हत्या

कौशल्या गार्डेन कॉलोनी में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Janakipuram Murder : राजधानी लखनऊ में अपनों के हाथों अपनों का खून बहाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। जानकीपुरम थाना क्षेत्र के कौशल्या गार्डेन कॉलोनी में पति-पत्नी के बीच हुए मामूली झगड़े ने गुरुवार शाम खूनी रूप ले लिया। किसी बात पर दंपति […]

Spread the love
Read More
Crime News

नगराम: बहराइच से लाकर सप्लाई करते गांजा

अंतर्जनपदीय स्तर पर करते हैं तस्करी, दो तस्कर गिरफ्तार सोलह लाख रुपए कीमत का अवैध गांजा, दो आई मोबाइल फोन, एक कार व 12,500 रूपए की नकदी बरामद ए अहमद सौदागर Marijuana Trafficking : बहराइच जिले से भारी मात्रा में गांजे की खेप लाकर उसे राजधानी लखनऊ सहित यूपी के अलग-अलग जिलों में सप्लाई किया […]

Spread the love
Read More
Nirmal Ghosh
Crime News National

RG कर मेडिकल कॉलेज ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में TMC के पूर्व विधायक गिरफ्तार

साक्ष्य मिटाने का है आरोप ओडिशा के संबलपुर से लिया गया हिरासत में नया लुक ब्यूरो Nirmal Ghosh arrested: वर्ष 2024 में कोलकाता के प्रसिद्ध RG कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए भयावह दुष्कर्म और हत्याकांड के मामले में एक बड़ा कानूनी घटनाक्रम सामने आया है। पश्चिम बंगाल के […]

Spread the love
Read More