PRV पुलिसकर्मियों ने दिखाई इंसानियत,सड़क हादसे में घायल की मदद कर जीता लोगों का दिल

Police
  • महुली थाना क्षेत्र के विश्वनाथपुर चौराहे के पास हुई दो बाइकों के टक्कर

आशुतोष मिश्रा

संतकबीरनगर। जनपद के महुली थाना क्षेत्र में PRV पुलिसकर्मियों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की तत्परता से मदद की। पुलिस की इस संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा की स्थानीय लोगों द्वारा जमकर सराहना की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार धनघटा थाना क्षेत्र के सिरसी गांव निवासी नीलेश पुत्र जवाहिर अपनी हीरो स्प्लेंडर बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान विश्वनाथपुर चौराहे के पास उनकी बाइक को एक अन्य बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया, जबकि नीलेश गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

घटना की सूचना मिलते ही महुली थाना क्षेत्र में तैनात पीआरवी 6004 की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने बिना देरी किए घायल को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया, जिससे समय रहते उसे चिकित्सा सहायता मिल सकी। इसके साथ ही पुलिस टीम ने जिम्मेदारी निभाते हुए घायल की बाइक को टेंपो में लदवाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया, ताकि कोई नुकसान या चोरी न हो। पीआरवी पुलिसकर्मियों की इस तत्परता, मानवीय संवेदनशीलता और सेवा भावना को देखकर स्थानीय लोगों ने उनकी प्रशंसा करते हुए कहा कि पुलिस का यह कार्य न सिर्फ सराहनीय है, बल्कि समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण भी है।

Spread the love

Circumstances
Crime News

बाजारखाला: एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या, खून से लथपथ शव बाथरूम में पड़ा मिला

कांदा टिकैतगंज के चूड़ी वाली गली में हुई घटना का मामला करीबियों की भूमिका पर संदेह, सोते समय की गई हत्या ए अहमद सौदागर Lucknow : राजधानी में हत्या किए जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बंथरा सहित अन्य थाना क्षेत्रों में हुई घटनाओं का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि अब बाजारखाला […]

Spread the love
Read More
Crime News

पारा: हार्डवेयर व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वाला गिरफ्तार, बसुली और CCTV DVR बरामद

पारा में हार्डवेयर व्यापारी पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार; CCTV DVR और बसुली बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow, 28 सितंबर 2026 को हार्डवेयर व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी पारा पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के के मुताबिक आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त रक्तरंजित लोहे की बसुली, CCTV DVR […]

Spread the love
Read More
Crime News

मोहनलालगंज: बकरी चोर गिरोह पकड़ा गया, छह आरोपी गिरफ्तार

तीन बकरियां, दो चार पहिया वाहन व 3300 रुपए की नकदी बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : चार पहिया वाहनों से घूम-घूमकर बकरी चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा कर इंस्पेक्टर मोहनलालगंज रामबाबू सिंह की टीम ने सोमवार को आधा दर्जन चोरों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस को इनकी निशानदेही पर चोरी […]

Spread the love
Read More