पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर योगी सरकार सख्त, कहा-कहीं कमी नहीं

Untitled 5 copy 22
  • प्रदेश भर में आपूर्ति सामान्य, अतिरिक्त खरीद से बचने की अपील
  • अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

नया लुक डेस्क

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पूरे प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और किसी भी जिले में कमी जैसी स्थिति नहीं है। प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद विभाग रणवीर प्रसाद ने बताया कि सभी जिलों में मांग के अनुसार पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि कहीं भी संकट की स्थिति नहीं है और आमजन को घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक खबरों के आधार पर पैनिक में आकर अतिरिक्त ईंधन की खरीदारी न करें। प्रशासन के मुताबिक कुछ शरारती तत्व जानबूझकर गलत सूचनाएं फैला रहे हैं, जिससे अनावश्यक डर का माहौल बन रहा है। ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

ये भी पढ़ें

लखनऊ में पेट्रोल को लेकर अफवाह से मचा हड़कंप, पंपों पर लगी लंबी कतारें

हर जिले में प्रशासन अलर्ट

प्रदेश सरकार ने सभी जिला प्रशासन को पेट्रोल पंपों की स्थिति पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए हैं। तेल कंपनियों के साथ समन्वय बनाकर अतिरिक्त आपूर्ति की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है, ताकि कहीं भी बाधा न आए और आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो। सरकार ने यह भी चेताया है कि अनावश्यक भंडारण से सप्लाई सिस्टम पर दबाव पड़ता है, इसलिए लोग संयम बरतें और जरूरत के अनुसार ही ईंधन लें।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

ये भी पढ़ें

झारखंड: गैस बुकिंग के नियमों में बदलाव

लखनऊ में स्थिति नियंत्रण में

राजधानी लखनऊ के गोमती नगर विस्तार थाना क्षेत्र में भी अफवाहों के बीच पुलिस पूरी तरह सक्रिय रही। पुलिस की मौजूदगी में पेट्रोल पंपों पर वाहनों को लाइन में लगाकर व्यवस्थित तरीके से ईंधन दिया गया। गोमती नगर विस्तार के इंस्पेक्टर सुधीर अवस्थी ने लोगों से अपील की कि पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है और सभी पंपों पर पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि लोग किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति व्यवस्था बनाए रखें।

ये भी पढ़ें

LPG संकट से खाने-पीने का धंधा चौपट, बेरोजगारी, पलायन बढ़ा

डीलर्स ने भी किया आश्वस्त

लखनऊ पेट्रोल डीलर एसोसिएशन के सदस्य और एसआर फिलिंग स्टेशन (इंजीनियरिंग कॉलेज) के मालिक सर्वेश वाजपेई ने बताया कि पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। सभी पंप 24 घंटे सुचारू रूप से संचालित हो रहे हैं और ईंधन स्टोर करने की कोई जरूरत नहीं है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

ये भी पढ़ें

मोबाइल रिचार्ज पर सरकार का बड़ा एक्शन, अब कंपनियों को लाने होंगे पूरे 30 दिन वाले प्लान, खत्म होगा 28 दिन का खेल

राष्ट्रीय पितृविहीन बाल दिवस 2026: बच्चों के भविष्य और जागरूकता से जुड़ा विशेष अवसर

सरकार का भरोसा

प्रदेश सरकार ने भरोसा दिलाया है कि आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना उसकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। पेट्रोल-डीजल को लेकर किसी भी प्रकार की चिंता की जरूरत नहीं है, स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

Spread the love

Vaibhav Ishan
homeslider Sports

‘वैभव हमारी गलतियां न दोहराए’, ईशान किशन ने खोला टीम इंडिया के ‘प्रोटेक्शन प्लान’ का राज

Vaibhav-Ishan महज 15 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेट में सनसनी बन चुके वैभव सूर्यवंशी को लेकर टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने बड़ा खुलासा किया है। ईशान ने बताया कि भारतीय ड्रेसिंग रूम के सीनियर खिलाड़ी मिलकर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि वैभव का ध्यान सोशल मीडिया और बाहरी शोर की बजाय […]

Spread the love
Read More
JJD
Bihar homeslider

तेजप्रताप यादव की गिरफ्तारी पर बिहार में सियासी बवाल, वीणा मानवी ने सरकार पर साधा निशाना

JJD बिहार में NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए आंदोलन के बीच जनशक्ति जनता दल (JJD) के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजप्रताप यादव की गिरफ्तारी ने सियासी माहौल गरमा दिया है। पटना पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने के बाद बेऊर जेल भेज दिया है। उनके वकील का […]

Spread the love
Read More
Social Media
Analysis homeslider

लोकतंत्र शोर से नहीं, मीडिया के सख्त सवालों से होगा परिपक्व

Social Media समय के साथ लोगों की सोच और नजरिया काफी बदल गया है। खासकर आज की युवा पीढ़ी में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। इस बदलाव की वजह सोशल मीडिया और मोबाइल है, जिसमें सब कुछ खुला हुआ है। डिजिटल क्रांति और 24/7 न्यूज चैनलों ने इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जिस […]

Spread the love
Read More