विदा हुआ लखनऊ पुस्तक मेला, मेले में बिकीं 32 लाख की किताबें

Untitled 9 copy 5
  • पुतुल दिवस पर पुस्तक मेले में कठपुतली प्रदर्शन और पुस्तक विमोचन

लखनऊ। रवीन्द्रालय चारबाग में 13 मार्च से चल रहा लखनऊ पुस्तक मेला आज रात विदा हो गया। मेले में अनुमानित 32 लाख रुपये की पुस्तकें बिकीं। अंतिम दिन भारी भीड़ वाले मेले में इस बार स्कूली विद्यार्थियों और युवाओं की बड़ी तादाद में भागीदारी रही। वहीं पुस्तक विमोचन, साहित्य चर्चा के संग आयोजन भी खूब। हुए। अवधी व्यंजन उत्सव भी सराहा गया। आज सुबह डाँ. रुचि श्रीवास्तव की नन्हें मुन्नों की कविताएं, कथा संग्रह ‘पक्के दोस्त और नेकी का बदला’ व ‘पर्व हमारे रंग-बिरंगे’ का विमोचन संजीव जायसवाल संजय, डाँ.अमिता दुबे, नीलम राकेश और विनय श्रीवास्तव की मौजूदगी में हुआ।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

ये भी पढ़ें

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का धर्मस्वातंत्र्य विधेयक समर्थन हिंदुत्व की घर वापसी का संकेत

आईपीएस प्रशांत आनन्द ने अपनी किताब रूल्स टू रूल्स पर आयुषी के साथ चर्चा की। इसी क्रम में ब्लू ड्राप और रेडियो फ्रेंड्स के संयोजन में विश्व जल दिवस पर आयोजित परिसंवाद और कवि गोष्ठी में प्रो.वेंकटेश दत्ता, लखनऊ, अपर आयुक्त राकेश पटेल, नन्द किशोर वर्मा, पवन कुमार जैन डा.मीनू खरे की सहभागिता रही। युवाओं ऋषभ, ज्योति, शिवाय, फ़ैज़, अभिषेक, जवानी, विशाखा, आशुतोष, दीपशिखा, अलीशा और शालिनी की कविता किस्से कहानियां की प्रस्तुति के बाद समापन समारोह में संयोजक मनोज सिंह चंदेल ने प्रतिभागियों व सहयोगियों को स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

ये भी पढ़ें

यूपी में बड़ा सियासी फेरबदल तय, योगी कैबिनेट विस्तार से साधेंगे नए समीकरण

इससे पहले कल अंतरराष्ट्रीय पुतुल दिवस पर काफिला नाट्य संस्थान के कलाकारों ने मेराज आलम के निर्देशन में कठपुतली के खेल दिखाये। कठपुतली के परम्परागत कलाकार नौशाद ने भी मेले में प्रदर्शन कर उपस्थिति दर्ज करायी। इससे पहले कलम से कम्प्यूटर परिचर्चा में डा.सुधाकर अदीब ने विचार रखे। रमाकांत श्रीवास्तव स्मृति संस्थान की ओर से नमन के भाव सुमन और रससिद्ध कवि क्रांतिकारी हितैषी का विमोचन मिथिलेश दीक्षित की किताब मेरा साक्षात्कार का विमोचन हुआ। इस अवसर पर डा.अमिता दुबे, अलका प्रमोद, करुणा पाण्डे, सुशील अवस्थी और विनय श्रीवास्तव की मंच पर उपस्थित रही। प्रो.नरेशचन्द्र त्रिपाठी की पुस्तक एक राम अनेक आयाम के विमोचन में डाँ. विद्या विंदु सिंह, दयानंद पांडेय, डाँ. विशम्भर शुक्ल, प्रो.उमाशंकर शुक्ल शितिकण्ठ, प्रद्युम्न तिवारी, विनय दास आदि ने विचार व्यक्त किये। इसी क्रम में आलोक दुबे के कथा संग्रह का विमोचन हुआ।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Spread the love

Computer
Central UP

युवाओं के लिए बड़ी पहल, दस्तक फाउंडेशन ने शुरू किया कंप्यूटर और AI प्रशिक्षण केंद्र

विजय श्रीवास्तव Computer दस्तक फाउंडेशन के तत्वावधान में ‘दस्तक कंप्यूटर स्किलिंग सेंटर’ का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। सेंटर का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं और आम नागरिकों को कम शुल्क में आधुनिक कंप्यूटर एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि […]

Spread the love
Read More
Businessman
Central UP

व्यापारी की पहचान सम्मान के साथ हो: संदीप बंसल

Businessman लालबाग ऑटोमोबाइल एसोसिएशन का गठन लखनऊ। लालबाग हजरतगंज परिक्षेत्र में तीन सितंबर स्वदेशी व्यापारी कुंभ की तैयारियों के संदर्भ में व्यापारी जोड़ों सदस्यता एवं संपर्क अभियान को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि स्वदेशी व्यापारी कुंभ का मुख्य उद्देश्य व्यापारी की पहचान को बदलना, […]

Spread the love
Read More
Election
Central UP homeslider

प्रत्येक बूथ को मजबूत किया जाए: जिलाध्यक्ष

Election बूथ अध्यक्ष प्रत्येक बूथ पर 20 मतदाता बढ़ाने में जुटे सपा जिला पदाधिकारियो की समीक्षा बैठक लखनऊ। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय कैसरबाग पर पदाधिकारियों की मासिक बैठक आहूत की गयी। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ ने की। बैठक का संचालन जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान ने किया। बैठक को सम्बोधित करते […]

Spread the love
Read More