T20 सीरीज के बीच बदला कप्तान: 103 मैचों के बाद पहली बार कमान संभालेंगे जेम्स नीशम

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच जारी पाँच मैचों की T20 सीरीज अब बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है। अब तक खेले गए तीन मुकाबलों में न्यूजीलैंड ने दो मैच जीतकर बढ़त बनाई है, जबकि साउथ अफ्रीका ने एक जीत दर्ज की है। सीरीज का चौथा मुकाबला 22 मार्च को वेलिंग्टन में खेला जाएगा, लेकिन उससे पहले कीवी टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है कप्तानी में भी बदलाव हुआ है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ये भी पढ़ें

योगी से नाराज ब्राह्मण क्या बदल सकते हैं सियासी पाला

चोट के कारण टॉम लेथम बाहर, बदली कप्तानी सीरीज की शुरुआत में पहले तीन मैचों के लिए मिचेल सैंटनर को कप्तान बनाया गया था, जबकि आखिरी दो मुकाबलों में टॉम लेथम टीम की कमान संभालने वाले थे। लेकिन तीसरे मैच के दौरान बल्लेबाजी करते समय लेथम के अंगूठे में चोट लग गई, जिसके चलते वह चौथे T20 मुकाबले से बाहर हो गए हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने पुष्टि की है कि लेथम पूरी तरह फिट नहीं हैं और उनके पांचवें मैच तक वापसी की संभावना भी कम नजर आ रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ये भी पढ़ें

मिट्टी में मिला दिए गए माफिया अतीक-अशरफ की फरार पत्नियों पर योगी सरकार का शिकंजा

जेम्स नीशम को पहली बार मिली कप्तानी

टॉम लेथम के बाहर होने के बाद न्यूजीलैंड ने अनुभवी ऑलराउंडर जेम्स नीशम को कप्तानी सौंपी है। खास बात यह है कि नीशम ने 103 T20 इंटरनेशनल मैच खेलने के बावजूद इससे पहले कभी टीम की कप्तानी नहीं की थी। अब वह न्यूजीलैंड के लिए T20 इंटरनेशनल में कप्तानी करने वाले 12वें खिलाड़ी बनेंगे। उनसे टीम को बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान की उम्मीद रहेगी। टॉम ब्लंडल को मिला मौका लेथम की जगह टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम ब्लंडल को शामिल किया गया है। सीरीज के दौरान दोनों टीमों को चोटों का सामना करना पड़ा है और कई अहम खिलाड़ी बाहर हो चुके हैं, जिसमें अब लेथम का नाम भी जुड़ गया है। चौथा मुकाबला बेहद अहम सीरीज का चौथा मैच दोनों टीमों के लिए निर्णायक साबित हो सकता है। न्यूजीलैंड की नजरें जीत के साथ अजेय बढ़त हासिल करने पर होंगी, जबकि साउथ अफ्रीका की टीम इस मुकाबले को जीतकर सीरीज को बराबरी पर लाने की कोशिश करेगी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

Sports

‘एक खोका, दो खोका चार खोका’ पर थिरके रोहित शर्मा, डांस वीडियो ने मचाया सोशल मीडिया पर धमाल

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत से पहले मुंबई इंडियंस ने अपने फैंस के लिए खास इवेंट आयोजित किया, जिसमें टीम के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा ने अपने डांस से सभी का दिल जीत लिया। 21 मार्च को हुए इस फैन मीट में रोहित का अलग ही अंदाज देखने को मिला, जहां वह […]

Read More
Sports

SRH प्रैक्टिस मैच में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कप्तान ईशान किशन को अपने ही खिलाड़ी ने दिया सैंडऑफ

जीशान अंसारी के गुस्से वाला VIDEO वायरल, ईशान ने मुस्कुराकर टाला मामला आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद के प्रैक्टिस मैच में एक ऐसा वाकया सामने आया, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। टीम के कप्तान ईशान किशन को अपने ही खिलाड़ी के गुस्से का सामना करना पड़ा, जिसका वीडियो अब तेजी से […]

Read More
Sports

IPL 2026 से पहले वैभव सूर्यवंशी का बड़ा बयान, बोले- “ऐसा सवाल है तो 2000-3000 रन मार दूंगा”

14 साल के युवा ओपनर ने मजाकिया अंदाज में दिया जवाब IPL 2026 से पहले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने बयान से सुर्खियां बटोर ली हैं। आगामी सीजन में उन्हें ऑरेंज कैप का मजबूत दावेदार माना जा रहा है, ऐसे में उनके प्रदर्शन को लेकर फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स की नजरें टिकी हुई हैं। […]

Read More