सोने की कीमतों में भारी गिरावट की उम्मीद: कीमतें हो सकती हैं ₹1.27 लाख तक

22767 gold price

सोने :पिछले कुछ समय से सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। जहां एक समय यह सुरक्षित निवेश का सबसे भरोसेमंद विकल्प माना जाता था।  वहीं अब इसकी कीमतों में गिरावट निवेशकों के लिए चिंता का कारण बन रही है। हाल ही में सोने का भाव ₹1,60,000 के आसपास पहुंच गया था। लेकिन अब यह गिरकर ₹1,44,825 तक आ गया है। मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह गिरावट अभी और जारी रह सकती है। वैश्विक परिस्थितियों और आर्थिक दबावों को देखते हुए भारतीय बाजार में सोने की कीमत ₹1,27,000 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती है।

ये भी पढ़ें

ईद-उल-फित्र पर विराज सागर दास का संदेश: भाईचारे और खुशहाली की दी शुभकामनाएं

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

इस गिरावट के पीछे सबसे बड़ा कारण मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव है। क्षेत्र में चल रहे संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है। तेल महंगा होने से परिवहन और उत्पादन लागत बढ़ती है, जिससे महंगाई का खतरा भी बढ़ जाता है। इसके अलावा, अमेरिकी डॉलर की मजबूती ने भी सोने पर दबाव डाला है। डॉलर इंडेक्स में तेजी आने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना महंगा हो जाता है, जिससे इसकी मांग घटने लगती है।

ये भी पढ़ें

15 साल की फैनी ने टी20 में मचाया धमाल, पहली ही पारी में रचा इतिहास

 

ब्याज दरों का बढ़ना भी एक महत्वपूर्ण कारण है। जब केंद्रीय बैंक महंगाई को नियंत्रित करने के लिए ब्याज दरें बढ़ाते हैं, तो निवेशक सोने के बजाय अन्य निवेश विकल्पों जैसे बॉन्ड या बैंक डिपॉजिट को प्राथमिकता देते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, फिलहाल सोने का बाजार करेक्शन फेज में है। शॉर्ट टर्म में कीमतें ₹1,40,000 से ₹1,47,000 के बीच रह सकती हैं, लेकिन अगर मौजूदा हालात जारी रहते हैं तो कीमतों में और गिरावट संभव है।

ये भी पढ़ें

‘अमेरिका का साथ पड़ा भारी तो चुकानी पड़ेगी कीमत’: ईरान की ब्रिटेन को खुली चेतावनी

Spread the love

Gold vs Silver
Business homeslider International

सोना या चांदी? US-ईरान तनाव के बीच किसमें निवेश का मौका

 Gold vs Silver: US-ईरान तनाव के बीच सोना खरीदें या चांदी? किसमें ज्यादा फायदा, जानें एक्सपर्ट की राय Gold vs Silver : US-ईरान तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच सोने और चांदी की कीमतों में भी अस्थिरता देखने को मिल रही है। ऐसे में निवेशकों के सामने सवाल है कि मौजूदा […]

Spread the love
Read More
Stock Market Today
Business homeslider

Stock Market Today : सेंसेक्स 700 अंक टूटा, निवेशकों को बड़ा झटका

Stock Market Today  गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत भारी गिरावट के साथ हुई। सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा टूटकर 74,054 के स्तर तक पहुंच गया, जबकि निफ्टी भी 23,223 के आसपास आ गया। बाजार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिली और सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयर लाल निशान में कारोबार करते […]

Spread the love
Read More
Petrol and Diesel
Business Delhi

पेट्रोल-डीजल के दाम में आज भी राहत, जानें आपके शहर में 1 लीटर का भाव

पेट्रोल-डीजल के दाम में आज भी राहत, जानें दिल्ली से लखनऊ तक क्या है 1 लीटर का रेट New Delhi : अगर आप आज गाड़ी लेकर घर से निकलने वाले हैं तो पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर एक नजर डाल लेना जरूरी है। देश के कई प्रमुख शहरों में बुधवार, 23 सितंबर 2026 को पेट्रोल और […]

Spread the love
Read More