ईद-उल-फित्र पर विराज सागर दास का संदेश: भाईचारे और खुशहाली की दी शुभकामनाएं

Untitled 5 copy 15

लखनऊ। ईद-उल-फित्र के पावन अवसर पर BBD ग्रुप के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के चेयरमैन विराज सागर दास ने प्रदेशवासियों, विशेष रूप से मुस्लिम समाज को दिली मुबारकबाद एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि रमजान के मुकद्दस महीने के बाद आने वाला यह त्योहार लोगों के जीवन में बरकत, खुशियां और आपसी भाईचारे का संदेश लेकर आता है। ईद केवल एक पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक सौहार्द, प्रेम और एकता का प्रतीक है।

भाईचारे और कौमी एकता का संदेश

विराज सागर दास ने कहा कि ईद का यह पर्व समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और कौमी एकता को और मजबूत करता है। यह हमें एक-दूसरे के करीब आने और खुशियां बांटने की प्रेरणा देता है।

ये भी पढ़ें

पीएम मोदी के विदेश दौरों के दौरान साइन हुए 236 एमओयू

देश में शांति और सौहार्द की कामना

इस अवसर पर उन्होंने परवरदिगार से दुआ करते हुए कहा कि देश में हमेशा भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का वातावरण बना रहे। हर ओर खुशहाली फैले और समाज में नकारात्मक व साम्प्रदायिक ताकतों का समूल नाश हो। उन्होंने आशा व्यक्त की कि ईद-उल-फित्र का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आएगा और समाज में एकता की भावना को और प्रगाढ़ करेगा।

Spread the love

One thought on “ईद-उल-फित्र पर विराज सागर दास का संदेश: भाईचारे और खुशहाली की दी शुभकामनाएं”

Comments are closed.

Lucknow
Central UP homeslider

वृंदावन सेक्टर-2A में जन समस्याओं को लेकर फूटा गुस्सा

विजय श्रीवास्तव Lucknow: राजधानी लखनऊ की वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-2A में लंबे समय से चली आ रही नागरिक समस्याओं को लेकर स्थानीय निवासियों का आक्रोश रविवार को सड़क पर देखने को मिला। कॉलोनी के दर्जनों जागरूक लोगों ने एकजुट होकर गड्ढों, जलभराव, गंदगी, कूड़े, बिजली, नालियों और पेड़ों की छंटाई जैसी समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई। […]

Spread the love
Read More
Manas Garden
Central UP homeslider

Manas Garden में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह, मातृशक्ति की भूमिका पर जोर

Manas Garden में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मानस गार्डन वेलफेयर सोसायटी की ओर से किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष अमरजीत त्रिपाठी मुख्य अतिथि रहे, जबकि अपर जिला जज चंद्रमोहन चतुर्वेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की एंकरिंग पूर्व […]

Spread the love
Read More
Computer
Central UP

युवाओं के लिए बड़ी पहल, दस्तक फाउंडेशन ने शुरू किया कंप्यूटर और AI प्रशिक्षण केंद्र

विजय श्रीवास्तव Computer दस्तक फाउंडेशन के तत्वावधान में ‘दस्तक कंप्यूटर स्किलिंग सेंटर’ का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। सेंटर का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं और आम नागरिकों को कम शुल्क में आधुनिक कंप्यूटर एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि […]

Spread the love
Read More