पिता पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

fraudsters

आशुतोष मिश्रा

संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के नोक्ता गांव निवासी एक व्यक्ति ने मुखलिसपुर गांव निवासी एक पिता पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि जमीन बेचने के नाम पर पैसा ले ले लिया गया। लेकिन न तो जमीन बैनामा किया गया और ना ही रूपया वापस किया गया। महुली थाना क्षेत्र के नोक्ता गांव निवासी अमर नाथ पुत्र रामनयन ने महुली थाने में दिये गये तहरीर में बताया है कि उन्होंने मुखलिसपुर गांव निवासी राम अवध गुप्ता पुत्र रामलौट व राम अवध के पुत्र अनिल कुमार जमीन बेचने के नाम से क्रमशः तीन लाख 23 अगस्त 23 को 475000 रुपया 17 अक्टूबर 24 को और तीन लाख रूपया 17 अक्टूबर 24 को अनिल कुमार के खाते में ट्रान्सफर किया गया। तथा अनिल कुमार को छः लाख रुपया नगद दिया गया। इस धनराशि के बदले में अनिल कुमार व राम अवध से 25 विस्वा खेत बैनामा करने की अनुबन्ध व शर्त हुई थी।

ये भी पढ़ें

बेमौसम बारिश का कहरः आकाशीय बिजली से 11 जान को मौत का झटका

इस बावत 50 रुपये के स्टाम्प पर केवल 12, 1/2 विस्वा का सपथ पत्र 775000 रुपये का तैयार हुआ। जिसपर सभी पक्षकार अपने अपने हस्ताक्षर किये है। जिसमे यह शर्त था कि एक फरवरी 25 को बैनामा हो जायेगा। तथा यह भी लिखा गया कि दिनांक एक फरवरी 25 को भूमि विक्रेता बैनामा नही करता है, तो क्रेता जो भी कानूनी कार्य वाही करना चाहता है। इतना ही नहीं शेष रुपया नौ लाख वापस करने के लिए कहे थे। भूमि विक्रेता अनिल कुमार द्वारा एक चेक दिया गया था कि बैनामा नही करते है और बचा पैसा वापस नही करते तो उक्त चेक के माध्यम से पूरा पैसा 16 लाख 75000 रुपये चेक के माध्यम से ले सकते है। परन्तु उस खाते में बैलेन्स नही है। इस प्रकार अनिल कुमार व इनके पिता राम अवध के द्वारा फ्राड किया गया। पिडित का कहना है कि पैसा लेकर बैनामा न करने से मुझे काफी मानसिक अघात व समाजिक अघात लगा है। पुलिस ने नोक्ता गांव निवासी अमर नाथ की तहरीर पर मुखलिसपुर गांव निवासी राम अवध गुप्ता व उनके बेटे अनील के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।

Untitled 3 copy
Central UP Crime News homeslider

400 करोड़ का जमीन घोटालाः पूर्व ADM सहित कंपनियों व बैंक अधिकारियों पर FIR

CM योगी ने की बड़ी कार्रवाई, मूसानगर थाने में तहसीलदार ने दर्ज कराया मुकदमा जालसाजी में तत्कालीन प्रशासनिक अफसरों और बैंक कर्मियों की भूमिका आई सामने कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति को जारी रखते हुए बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर कानपुर देहात […]

Read More
Untitled 1 copy
Crime News homeslider Raj Dharm UP Raj Sabha Ran Uttar Pradesh

सपा संस्थापक के दूसरे बेटे की मौत, मुलायम-साधना के प्रतीक नहीं रहे

मौत की रात दिल्ली में थीं उनकी पत्नी अपर्णा यादव किचन में अचेत अवस्था में पाए गए थे प्रतीक लखनऊ में प्रतीक यादव का निधन, पोस्टमार्टम जारी राजनीतिक जगत में शोक की लहर नया लुक ब्यूरो लखनऊ। हजरतगंज स्थित सिविल अस्पताल में बुधवार को समाजवादी पार्टी के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के […]

Read More
PoliceNayaLookNews
Chhattisgarh Crime News homeslider

मॉल में ‘शॉर्ट वीडियो ड्रामा’! सुनकर सभी लोग रह गए दंग

टीचर परिवार से बदसलूकी, इंफ्लुएंसर भाई-बहन पर पुलिस कार्रवाई नया लुक संवाददाता रायपुर। अगर आपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर दिखने वाले ‘शॉर्ट वीडियो ड्रामे’ देखे हैं, तो रायपुर के मैग्नेटो मॉल में हुआ यह मामला आपको बिल्कुल वैसा ही लगेगा। छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur के मैग्नेटो मॉल की पार्किंग में एक शिक्षिका और उनके परिवार […]

Read More