पुल की रेलिंग तोड़ता हुआ मछलियों से लदा ट्रक डैम में डूबा, चालक लापता

नया लुक ब्यूरो

रांची/बरही। बरही थाना क्षेत्र के जवाहर घाटी पुल (तिलैया डैम) पर बुधवार रात मछलियों से लदा एक ट्रक पुल की रेलिंग तोड़ता हुआ डैम में चालक समेत गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही बरही थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। गुरुवार को ट्रक को निकालने के लिए दो क्रेन लगाई गई, साथ ही स्थानीय तैराकों को भी लगाया गया। हालांकि डैम में अत्यधिक और गहरे पानी के कारण ट्रक और चालक को निकालने में सफलता नहीं मिल सकी है। बताया जाता है कि ट्रक (संख्या एपी 35 एक्स 8299) आंध्रप्रदेश के विजयनगरम से बिहार के मुजफ्फरपुर की ओर जा रहा था। मौके पर मौजूद बरही थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बिनोद कुमार ने बताया कि ट्रक में चालक फंसा हुआ है।

खलासी पाइप के सहारे लटका हुआ मिला

काफी प्रयास के बावजूद अब तक न तो ट्रक को बाहर निकाला जा सका है और न ही चालक का पता चल पाया है। गहरे पानी के अंदर समाया ट्रक ऊपर से भी नहीं दिखता। वहीं, हादसे में ट्रक का खलासी घायल हो गया। दुर्घटना के बाद वह पुल की रेलिंग में लगे एक पाइप के सहारे लटका हुआ मिला। राहगीरों की नजर पड़ने पर उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया और इलाज के लिए बरही अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जवाहर घाटी में पहले भी इस तरह की कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। घाटी क्षेत्र में तीखे मोड़ और पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं होने के कारण हादसों का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन और एनएचएआई से इस स्थान पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा आवश्यक संकेतक और बैरिकेडिंग लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Crime News homeslider Uttar Pradesh

बदायूं में एचपीसीएल प्लांट में दोहरे हत्याकांड से सनसनी

 मैनेजर और डिप्टी मैनेजर की गोली मारकर हत्या उत्तर प्रदेश के Budaun जिले में गुरुवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां (HPCL) के प्लांट में घुसकर प्रबंधक और उप प्रबंधक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस दोहरे हत्याकांड से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार यह घटना मूसाझाग […]

Read More
homeslider Uttar Pradesh

अखिलेश यादव ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से लिया आशीर्वाद, बोले– नकली संतों का होगा अंत

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सच्चे संतों का मार्गदर्शन समाज के लिए बेहद जरूरी है और ऐसे संतों का आशीर्वाद मिलने से “नकली संतों” का प्रभाव खत्म होगा। शंकराचार्य से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने कहा […]

Read More
Economy homeslider National

फरवरी में बढ़ी महंगाई, खुदरा मुद्रास्फीति 3.21% पर पहुंची

देश में फरवरी 2026 के दौरान खुदरा महंगाई दर में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक फरवरी में खुदरा मुद्रास्फीति बढ़कर 3.21 प्रतिशत हो गई, जबकि जनवरी 2026 में यह 2.75 प्रतिशत थी। यह आंकड़े National Statistical Office (NSO) द्वारा जारी किए गए हैं, जिनमें बताया गया है कि खाने-पीने की […]

Read More