BLO पर गलत काम करने का दबाव बना रही सरकार: अखिलेश यादव

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि दिन-रात के चौबीसों घंटे के दबाव के अलावा उत्तर प्रदेश में बीएलओ पर गलत काम करने का दबाव भी है। पहले जो दबाव फ़ार्म 7 से सही लोगों के नाम कटवाने का था, वैसा ही दबाव अब ‘फ़ार्म 6 के’ माध्यम से नये फ़र्ज़ी नाम जोड़ने का है। ऐसा गलत काम करने के लिए अधिकतर बीएलओ का मन गवाही नहीं देता है, इसीलिए वो हताश होकर आत्महत्या जैसे प्राणघातक फ़ैसले तक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एसआईआर-2026 जीवनमुक्ति’ के शीर्षक से आत्महत्या की चिट्ठी लिखकर ग्राम अलियाबाद, बिंदकी, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्र बीएलओ अखिलेश कुमार सविता ने शनिवार शाम को सरकारी प्राथमिक विद्यालय के एक कमरे में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

कारण स्पष्ट रूप से एसआईआर का अत्यधिक दबाव व 10 दिन बाद होने वाली बेटी की शादी के लिए अधिकारियों द्वारा छुट्टी न देना था।  यादव ने कहा कि हमारी सभी बीएलओ से ये अपील है कि निराश-हताश न हों, आपका जीवन आप और आपके परिवार के लिए अनमोल है। भाजपा जैसी नकारात्मक ताक़तें अंतहीन नहीं होती हैं, इतिहास में ऐसे अनेक उदाहरण हैं जब खलनायक बन चुकी सत्ताओं का घोर पतन दुनिया ने देखा है। निरंकुशवाद जब अपनी पराकाष्ठा पर होता है, तब ही उसका पतन बिंदु भी होता है क्योंकि एक सीमा से अधिक एकाधिकार करने की शक्ति किसी में नहीं होती है।  अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपाई स्वयं तो निर्मम-निर्दयी हैं ही, इन्होंने अधिकारियों को भी हृदयहीन-संवेदनहीन बना दिया है। बेटी की शादी का भावनात्मक महत्व और ज़िम्मेदारी कितनी होती है, ये वो ही जान सकते हैं, जिनके अपने परिवार हैं। भाजपा को इस पाप का महापाप लगेगा।

homeslider International

इजरायल और लेबनान के बीच 10 दिनों का हुआ युद्धविराम, ट्रंप ने किया ऐलान

वॉशिंगटन/तेल अवीव/बेरूत। इजरायल और लेबनान के बीच लंबे समय से जारी तनाव के बीच 10 दिनों के लिए युद्धविराम (Ceasefire) पर सहमति बन गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को इसकी घोषणा करते हुए इसे अपनी कूटनीतिक सफलता बताया और कहा कि अब तक वह नौ युद्ध रुकवा चुके हैं और यह उनका […]

Read More
Bihar homeslider Politics

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने से JDU पर संकट? बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव और भविष्य की चिंता

पटना। बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दो दशक से राज्य की सत्ता की धुरी रहे नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद छोड़कर राज्यसभा जाने के फैसले ने जनता दल यूनाइटेड (JDU) के भविष्य को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। नवंबर 2005 के बाद यह दूसरा मौका है जब बिहार […]

Read More
homeslider International

US के साथ ट्रेड डील पर फिर से होगी बातचीत, 20 अप्रैल को भारतीय प्रतिनिधिमंडल जाएगा वॉशिंगटन

नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच चल रही अहम व्यापार वार्ता अब एक नए चरण में प्रवेश करने जा रही है। अगले सप्ताह भारत एक आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल वॉशिंगटन भेजने की तैयारी में है, जहां दोनों देशों के बीच रुकी हुई व्यापार वार्ता को फिर से गति दी जाएगी। यह महत्वपूर्ण दौरा ऐसे समय पर […]

Read More