उत्तराखंड हाईकोर्ट की सख्ती के बाद पिटकुल में बदलाव, अपर सचिव बिष्ट को MD का चार्ज

देहरादून। हाईकोर्ट की सख्ती के बाद शासन ने पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे पीसी ध्यानी को पद से मुक्त कर दिया है। यह कार्रवाई न्यायालय की सख्ती और अवमानना याचिका पर सुनवाई के बाद की गई। नए आदेश के अनुसार विभाग के अपर सचिव मेहरबान सिंह बिष्ट को पिटकुल के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह व्यवस्था नियमित नियुक्ति या शासन के अगले आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावी रहेगी। मामला गैर-इंजीनियर अधिकारी को ऊर्जा निगम के शीर्ष पद पर जिम्मेदारी दिए जाने से जुड़ा था। इस संबंध में दायर याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने स्पष्ट किया था कि नियमानुसार प्रबंध निदेशक पद पर नियुक्ति की जानी चाहिए।

अदालत ने अतिरिक्त प्रभार समाप्त करने के निर्देश दिए थे। बताया गया कि 10 सितंबर 2022 को पिटकुल में निदेशक (मानव संसाधन) के पद पर तैनात पीसी ध्यानी को प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था। वे लगभग तीन वर्षों से दोनों दायित्व निभा रहे थे। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में शासन ने उन्हें अतिरिक्त प्रभार से कार्यमुक्त कर दिया है। उधर, ऊर्जा निगमों में शीर्ष पदों की नियुक्ति को लेकर राज्य सरकार नियमों में संशोधन की तैयारी में भी बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार प्रबंध निदेशक पद के लिए इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि की अनिवार्यता संबंधी प्रावधान में बदलाव का प्रस्ताव कैबिनेट के समक्ष लाया जा सकता है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

 

Uttarakhand

सीएम धामी ने एक लाख करोड़ रुपए से अधिक का पेश किया उत्तराखंड का बजट

गैरसैंण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को वर्ष 2026–27 का बजट प्रस्तुत किया। लगभग ₹1,11,703.21 करोड़ के इस बजट में जहां विकास की गति को बढ़ाने पर जोर है, वहीं मजबूत राजकोषीय प्रबंधन की झलक भी स्पष्ट दिखाई देती है। वर्ष 2025-26 के सापेक्ष 10.41 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। सीएम धामी ने […]

Read More
homeslider Uttarakhand

केदारनाथ से कन्या कुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिये : शाह

हरिद्वार। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को हरिद्वार से 2027 के विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया। उन्होंने भाजपा को तीसरी बार सत्ता सौंपने की अपील की। शाह ने भाजपा के नौ साल की उपलब्धियों का लेखा जोखा भी पेश किया। शाह ने बैरागी कैम्प में ‘जन जन की सरकार, 4 […]

Read More
homeslider Uttarakhand

देश विकास और सुशासन की नई गाथाएँ लिख रहा है : धामी

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में वर्ष 2022 में उत्तराखंड की जनता ने सभी मिथकों को तोड़कर प्रचंड बहुमत से सरकार को दुबारा आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाकर […]

Read More