शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के, निवेशकों को बड़ा झटका

share freepik 9 1772175761

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में जोरदार गिरावट देखने को मिली। बाजार के लगभग सभी सेक्टर लाल निशान में कारोबार करते नजर आए। कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स 600 अंकों से ज्यादा टूटकर 81,620 के स्तर तक पहुंच गया, जबकि निफ्टी 50 भी करीब 200 अंक गिरकर 25,272 के स्तर पर आ गया। इस गिरावट से निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा और अब तक करीब 3 लाख करोड़ रुपये की पूंजी बाजार से साफ हो चुकी है।

ये भी पढ़ें

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम की पराजय, कप्तान ने बल्लेबाजी पर जताई नाराजगी

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

मिड और स्मॉल कैप शेयरों में भी दबाव

कारोबार के दौरान बीएसई पर मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी करीब 1 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई। पूरे सप्ताह बाजार पर बिकवाली का दबाव बना रहा, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई है।

गिरावट की बड़ी वजहें : भू-राजनीतिक तनाव: अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव और परमाणु वार्ता में अनिश्चितता ने वैश्विक बाजारों का मूड कमजोर किया है। निवेशकों में आगे की स्थिति को लेकर संशय बना हुआ है।

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें: ब्रेंट क्रूड की कीमत 71 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंचने से महंगाई और सप्लाई बाधित होने की आशंका बढ़ी है, जिसका असर शेयर बाजार पर भी पड़ा।

विदेशी निवेशकों की रणनीति: विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) भले ही फरवरी में खरीदारी करते दिखे हों, लेकिन लगातार प्रॉफिट बुकिंग से बाजार में दबाव बना हुआ है।

सेक्टोरल प्रॉफिट बुकिंग: बैंकिंग, ऑटो, मेटल और FMCG सेक्टर में हालिया तेजी के बाद भारी मुनाफावसूली देखने को मिली, जिससे बाजार की गिरावट और तेज हो गई।

फ्लैट ओपनिंग के बाद बढ़ी गिरावट : शुक्रवार को बाजार ने मामूली कमजोरी के साथ शुरुआत की थी। सेंसेक्स 82,220 के आसपास और निफ्टी 25,459 के स्तर पर खुला, लेकिन दिन बढ़ने के साथ बिकवाली हावी हो गई और बाजार गहरे लाल निशान में पहुंच गया।

ये भी पढ़ें

सरोजनीनगर में SIR योद्धाओं की विधायक आवास पर हुई बैठक

Spread the love

Business

Jio यूजर्स की मौज, एक साल मुफ्त में चलाइये कैनवा

Jio Canva Pro Offer : अगर आप Jio यूजर हैं और सोशल मीडिया पोस्ट, प्रेजेंटेशन, वीडियो या दूसरे क्रिएटिव डिजाइन बनाने के लिए Canva का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। Reliance Jio और Canva ने साझेदारी की है। इसके तहत पात्र Jio ग्राहकों को 12 महीने तक Canva Pro या Canva […]

Spread the love
Read More
Business Health

महिलाएं सावधान! भारत में बिक रही पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम

New Delhi: भारत में पाकिस्तान से आयात पर रोक के बावजूद कुछ पाकिस्तानी कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स भारतीय बाजारों में पहुंचने का मामला सामने आया है। इसे लेकर केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) के कॉस्मेटिक्स डिवीजन ने पब्लिक हेल्थ अलर्ट जारी कर उपभोक्ताओं को सावधान किया है। अलर्ट में खास तौर पर ‘Goree Beauty Cream’ और […]

Spread the love
Read More
Business

शेयर बाजार में बड़ा मौका! NSE IPO का प्राइस बैंड हुआ तय

NSE IPO 2026 : शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) का बहुप्रतीक्षित आईपीओ एक बड़ा अवसर लेकर आया है। NSE ने अपने IPO के लिए 1,700 रुपये से 1,785 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। यह इश्यू 17 सितंबर से 21 सितंबर 2026 तक […]

Spread the love
Read More