ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम की पराजय, कप्तान ने बल्लेबाजी पर जताई नाराजगी

harmanpreet kaur 8 1772191490

भारतीय महिला क्रिकेट टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां वह तीनों फॉर्मेट में सीरीज खेल रही है। दौरे की शुरुआत टीम इंडिया ने टी20 सीरीज से की थी, जिसे 2-1 से जीतकर शानदार आगाज किया। हालांकि वनडे सीरीज में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका है। शुरुआती दोनों मुकाबलों में भारत को एकतरफा हार का सामना करना पड़ा है। तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में होबार्ट के मैदान पर भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने 50 ओवर में 251 रन बनाए, लेकिन यह स्कोर चुनौतीपूर्ण साबित नहीं हुआ और ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पाँच विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। हार के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मैच प्रेजेंटेशन में कहा कि टीम बल्लेबाजी में वही गलतियां दोहरा रही है,

ये भी पढ़ें

डॉक्टरों की गुंडागर्दीः पहले स्टॉफ नर्स को थप्पड़ जड़ा, फिर 20-25 साथी बुलाकर…?

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

जो पिछले मैचों में भी देखने को मिली थीं। उन्होंने बताया कि टीम का लक्ष्य पहले बल्लेबाजी करते हुए 300 या उससे अधिक का स्कोर खड़ा करना था, क्योंकि पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल थी। लेकिन मध्य ओवरों में लगातार विकेट गिरने से टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी। हरमनप्रीत ने यह भी कहा कि हार के बावजूद कुछ सकारात्मक पहलू सामने आए हैं। कई खिलाड़ियों ने जिम्मेदारी लेने की कोशिश की, जो टीम के लिए उत्साहजनक संकेत है। उन्होंने भरोसा जताया कि अगर बल्लेबाजी मजबूत रही तो परिणाम भी टीम के पक्ष में आएंगे। वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला एक मार्च को होबार्ट में ही खेला जाएगा, जहां भारतीय टीम वापसी की कोशिश करेगी।

ये भी पढ़ें

बेटे को विश्वविजेता देखने का सपना रह गया अधूरा: क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन

Spread the love

Sports

IND vs AFG: बदलेगी टीम इंडिया की XI, बिश्नोई को मौका

IND vs AFG 2nd T20I: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया ने सीरीज के पहले मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की थी और अब उसकी नजर दूसरे मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करने पर होगी। हालांकि […]

Spread the love
Read More
homeslider Sports

ट्रॉफी विवाद के बीच मोहसिन नकवी पर बड़ा अपडेट

Mohsin Naqvi: एशिया कप ट्रॉफी को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े विवाद के बीच अब एक बड़ा सवाल सामने आ रहा है—मोहसिन नकवी आखिर कब तक एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष बने रहेंगे? हालिया घटनाक्रम के बाद नकवी को लेकर क्रिकेट जगत में चर्चाएं तेज हैं। हालांकि, उनके कार्यकाल की बात करें […]

Spread the love
Read More
Sports

भारत ने आठवीं बार जीता महिला एशिया कप

Women’s Asia Cup: भारत ने महिला एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 72 रनों से करारी शिकस्त देकर रिकॉर्ड आठवीं बार एशिया कप की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 183 रन का […]

Spread the love
Read More