मानव संपदा पोर्टल पर नया आदेश जारी, 10 मार्च तक बढ़ी समय-सीमा

  • चल-अचल संपत्ति का ब्योरा देना हुआ अनिवार्य, 47,816 कर्मचारी अब भी लंबित

नया लुक ब्यूरो

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने मानव संपदा पोर्टल के संबंध में एक नया आदेश जारी करते हुए कर्मचारियों को राहत तो दी है, लेकिन साथ ही कड़ी चेतावनी भी दे दी है। शासन ने चल और अचल संपत्ति का विवरण जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 10 मार्च कर दी है। नए आदेश के तहत सभी कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से अपनी चल-अचल संपत्ति का पूरा ब्यौरा पोर्टल पर अपलोड करना होगा। शासन के अनुसार पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए यह प्रक्रिया अनिवार्य की गई है।

ये भी पढ़ें

दर्द का ऐतिहासिक दस्तावेज होगी अमृता प्रीतम पर आधारित ‘आजाद रूह’

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अब भी 47,816 कर्मचारियों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा जमा नहीं किया है। इसे गंभीरता से लेते हुए शासन ने स्पष्ट किया है कि 31 जनवरी तक जिन कर्मचारियों ने विवरण नहीं दिया था, उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। आदेश में यह भी कहा गया है कि जिन कर्मचारियों ने 31 जनवरी के बाद भी बिना विवरण दिए वेतन आहरित किया है, उनके संबंधित विभागीय वित्त नियंत्रकों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। यानी अब केवल कर्मचारी ही नहीं, बल्कि वेतन जारी करने वाले अधिकारी भी जवाबदेह होंगे।

ये भी पढ़ें

लखनऊ: सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री सख्त, घायलों के बेहतर इलाज के दिए निर्देश

सरकार का कहना है कि संपत्ति विवरण ऑनलाइन दर्ज करने से प्रशासनिक पारदर्शिता बढ़ेगी और भविष्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता पर अंकुश लगेगा। विभागों को निर्देश दिया गया है कि वे लंबित कर्मचारियों से तत्काल संपर्क कर विवरण अपलोड सुनिश्चित कराएं। स्पष्ट है कि सरकार इस मुद्दे पर अब किसी तरह की ढिलाई के मूड में नहीं है। 10 मार्च के बाद कार्रवाई और तेज हो सकती है।

homeslider Uttar Pradesh

अमरोहा में ‘एक फूल दो माली’ सीन: दो-दो बारातें पहुंचीं, संभल वाले दूल्हे से हुआ निकाह

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा में रविवार को एक ऐसा मामला सामने आया जिसने पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना दिया। कोतवाली क्षेत्र के कैलसा बाईपास स्थित एक बैंक्वेट हॉल में एक ही दुल्हन के लिए मुरादाबाद और संभल से दो अलग-अलग बारातें पहुंच गईं, जिससे मौके पर तनाव और अफरातफरी की स्थिति बन […]

Read More
homeslider International

भारत-UAE के बीच ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार विस्तार और क्षेत्रीय स्थिरता पर चर्चा

शाश्वत तिवारी अबू धाबी। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) का महत्वपूर्ण आधिकारिक दौरा किया। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और संघर्ष के बीच इस यात्रा को रणनीतिक और कूटनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है। इस दौरान डॉ. जयशंकर ने अबू धाबी में राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद […]

Read More
Entertainment homeslider

भावपूर्ण विदाई: आशा ताई को आख़िरी सलाम

भारतीय संगीत का इतिहास जब भी लिखा जाएगा, उसमें कुछ स्वर ऐसे होंगे जो समय की सीमाओं को पार कर अमर हो चुके होंगे। उन अमर स्वरों में एक सबसे जीवंत, सबसे बहुरंगी और सबसे प्रभावशाली स्वर है, आशा भोसले। जिन्हें हम सभी स्नेह से ‘आशा ताई’ के नाम से जानते हैं। यह लेख केवल […]

Read More