लोकसभा में TMC को झटका? 19 सांसदों की सूची वायरल, मचा बवाल

TMC

TMC तृणमूल कांग्रेस को लेकर राजनीतिक हलकों में बड़ी हलचल मची हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स और सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि पार्टी के भीतर बड़ी टूट देखने को मिल रही है। बताया जा रहा है कि 19 सांसदों की एक सूची सामने आई है, जिन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को समर्थन पत्र सौंपा है। हालांकि इस पूरे मामले पर अब तक किसी भी पक्ष की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

19 सांसदों की सूची का दावा, कई बड़े नाम शामिल

सूत्रों के अनुसार, इस कथित सूची में सायोनी घोष, पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान, काकोली घोष दस्तीदार, शताब्दी रॉय, बापी हलदार, डॉ. शर्मिला सरकार, प्रसून बनर्जी, जगदीश बर्मा बसुनिया, असित कुमार माल, अरूप चक्रवर्ती और रचना बनर्जी जैसे नाम शामिल बताए जा रहे हैं। इसके अलावा खलीलुर रहमान, अबू ताहेर खान, मिताली बाग, माला रॉय, कालीपद सोरेन, दीपक अधिकारी, जून मलिया और पार्थ भौमिक के नाम भी इस सूची में बताए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि इन सांसदों ने मई महीने में ही लोकसभा स्पीकर को अपना समर्थन पत्र सौंप दिया था।

ये भी पढ़े

सरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल पंपों से थोक में डीजल खरीदने पर लगी रोक

NDA को लेकर स्थिति साफ नहीं

रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि ये सांसद आगे किस राजनीतिक खेमे के साथ जाएंगे, इस पर अभी स्पष्टता नहीं है। NDA के साथ जाने को लेकर भी फिलहाल कोई आधिकारिक संकेत सामने नहीं आया है।

राज्यसभा में भी TMC को झटका

लोकसभा के साथ-साथ राज्यसभा में भी तृणमूल कांग्रेस को हाल के दिनों में कई झटके लगे हैं। गुरुवार को कोयल मलिक के इस्तीफे के बाद पार्टी की स्थिति और कमजोर होती दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों में कई सांसदों के इस्तीफों के बाद उच्च सदन में TMC की संख्या घटकर 9 रह गई है। इससे पहले सुखेंदु शेखर रे, सुष्मिता देव और प्रकाश बरेक जैसे नेता भी पार्टी से अलग हो चुके हैं।

विधानसभा में भी बढ़ रही बगावत की चर्चा

विधानसभा स्तर पर भी असंतोष की खबरें सामने आ रही हैं। बागी गुट से जुड़े नेताओं का दावा है कि उनके साथ जुड़े विधायकों की संख्या बढ़कर 64 तक पहुंच गई है, जबकि TMC ने चुनाव में 80 सीटें जीती थीं। अगर यह दावा सही साबित होता है तो पार्टी के पास बहुत कम विधायक ही बचेंगे, जिससे संगठनात्मक स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े हो सकते हैं।

ये भी पढ़े

रेलवे यात्रियों को बड़ा तोहफा, IRCTC ने लॉन्च की नई बुकिंग सुविधा

चुनाव चिह्न और पार्टी पर असर की अटकलें

राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि यदि बागी गुट एक अलग समूह के रूप में चुनाव आयोग से मान्यता की मांग करता है, तो पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न को लेकर भी विवाद पैदा हो सकता है।  हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम पर अभी तक किसी भी पक्ष ने आधिकारिक बयान नहीं दिया है। ऐसे में इन दावों की पुष्टि स्वतंत्र रूप से नहीं हो सकी है।

Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

मायावती का बड़ा दांव, आकाश आनंद बसपा से बाहर; ईशान को मिली अहम जिम्मेदारी

Lucknow: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में एक बार फिर बड़ा संगठनात्मक बदलाव देखने को मिला है। पार्टी प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को बसपा से पूरी तरह अलग करने का फैसला किया है। यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो रही हैं। आकाश […]

Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

लखनऊ की 160 जर्जर इमारतें प्रशासन के निशाने पर

Lucknow: राजधानी में पुराने और जर्जर भवनों से होने वाले संभावित हादसों को रोकने के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने बड़ा अभियान शुरू किया है। प्राधिकरण ने अपनी आवासीय और व्यावसायिक योजनाओं में स्थित पुराने भवनों की स्थिति का आकलन कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शुरुआती स्तर पर करीब 160 इमारतों को […]

Read More
New Delhi
Delhi homeslider Uttar Pradesh

लाल किला ब्लास्ट: चार्जशीट में बड़े खुलासे, जूते में छिपा था रिमोट

New Delhi: राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास हुए वाहन विस्फोट मामले की जांच में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की ओर से दाखिल आरोपपत्र में घटना की साजिश, आरोपी उमर-उन-नबी की गतिविधियों और विस्फोट से पहले की तैयारियों को लेकर कई दावे किए गए हैं। चार्जशीट के मुताबिक, […]

Read More