अपर आयुक्त गोरखपुर को नौतनवां तहसील के अधिवक्ताओं ने सौंपा पांच सूत्रीय ज्ञापन पत्र

WhatsApp Image 2026 02 26 at 6.19.18 AM

  उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज ! नौतनवा तहसील परिसर में बुधवार को उस समय हलचल तेज हो गई जब अपर आयुक्त (प्रशासन) गोरखपुर मंडल जय प्रकाश वार्षिक निरीक्षण के लिए पहुंचे। उनके आगमन की सूचना मिलते ही रेवेन्यू बार एसोसिएशन तहसील नौतनवां इकाई के अध्यक्ष अधिवक्ता राजेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने संगठित होकर पाच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन पत्र सौंपा।

ज्ञापन पत्र में तहसील परिसर में सड़क मरम्मत, पथ प्रकाश व्यवस्था, समरसेबल की सुविधा, अधिवक्ताओं के बैठने हेतु आवास व शेड तथा अधिकारियों-अधिवक्ताओं के लिए विश्राम बेंच निर्माण की मांग प्रमुख रही। अधिवक्ताओं ने कहा कि वर्षों से बुनियादी सुविधाओं के अभाव में न्यायिक कार्य प्रभावित हो रहा है, जिसे तत्काल दुरुस्त कराना आवश्यक है।

ये भी पढ़ें

भारत-जिम्बाब्वे मुकाबला आज, जानिए कब, कहां और कैसे फ्री में देखें लाइव मैच

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

इधर उपनिबंधक के विरुद्ध चल रहे विवाद को लेकर रेवेन्यू बार एसोसिएशन के कनिष्ठ उपाध्यक्ष नागेन्द्र प्रसाद शुक्ला एडवोकेट, जो पिछले 125 दिनों से क्रमिक अनशन पर हैं, ने भी अपर आयुक्त को पृथक पत्रक सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा शासन को भेजे गए दो स्पष्ट संस्तुति पत्रों के बावजूद संबंधित उपनिबंधक का स्थानांतरण अब तक नहीं किया गया है, जिससे अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है।

ये भी पढ़ें

सोनौली में पंखे से लटककर युवती ने दी जान, जांच में जुटी पुलिस

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी नौतनवां नवीन प्रसाद, तहसीलदार कर्ण सिंह, नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव, जिला शासकीय अधिवक्ता महेंद्र नाथ त्रिपाठी सहित कई अधिकारी व वरिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर रवीद्र नाथ त्रिपाठी, दयानंद यादव, सूर्यनाथ मिश्रा, मनोज कुमार मिश्रा, अखिलेश उपाध्याय, अनिल कुमार शर्मा (पूर्व मंत्री), राजीव कुमार सिंह, विजेंद्र पांडे, मुकेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं बार कौंसिल के सदस्य उपस्थित रहे।

 

Spread the love

Noida Metro station divider accident
Uttar Pradesh

भारी बारिश के बाद मेट्रो स्टेशन के नीचे गिरा डिवाइडर, एक व्यक्ति घायल

Noida Metro station divider accident : उत्तर प्रदेश के नोएडा में भारी बारिश के बीच एक बड़ा हादसा सामने आया है। सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन के नीचे बना डिवाइडर अचानक भरभराकर गिर गया। बताया जा रहा है कि डिवाइडर का एक बड़ा हिस्सा टूटकर सड़क पर आ गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी […]

Spread the love
Read More
Vaibhav Suryavanshi
Sports Uttar Pradesh

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए श्रेयस अय्यर, कप्तान ने गिनाईं युवा बल्लेबाज की खूबियां

वैभव सूर्यवंशी के फैन हुए कप्तान श्रेयस अय्यर Vaibhav Suryavanshi: जिम्बाब्वे के खिलाफ T20 सीरीज में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस सीरीज में उन्होंने दो मैचों में अर्धशतक लगाया और टीम की जीत में अहम योगदान दिया। जिम्बाब्वे के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई T20 सीरीज में टीम […]

Spread the love
Read More
India Nepal Border
National Politics

भारत-नेपाल की खुली सीमा बनी सुरक्षा चुनौती

नेपाल पुलिस प्रमुख ने रोहिंग्या, पाकिस्तानी और सोमाली नागरिकों के अवैध प्रवेश पर जताई चिंता उमेश चन्द्र त्रिपाठी India Nepal Border:  नेपाल की राजधानी काठमांडू से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। नेपाल पुलिस के प्रहरी महानिरीक्षक दान बहादुर कार्की ने भारत-नेपाल की खुली सीमा से जुड़ी सुरक्षा चुनौतियों को लेकर गंभीर […]

Spread the love
Read More