सोनौली में पंखे से लटककर युवती ने दी जान, जांच में जुटी पुलिस

WhatsApp Image 2026 02 25 at 7.55.45 PM

    उमेश चन्द्र त्रिपाठी

सोनौली महराजगंज! सोनौली कस्बे के वार्ड नंबर 10 रामजानकी नगर में बुधवार को एक युवती ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजन उसे फंदे से उतारकर तत्काल निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार सोनौली कस्बे के वार्ड नंबर 10 निवासी गोविंद सहानी की 19 वर्षीय पुत्री मोना ने कपड़े का फंदा बनाकर घर में लगे छत के पंखे से लटककर जान दे दी। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में उसे एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें 

फरेंदा विधायक की पहल पर सरकार द्वारा 91 गांवों के लिए बिजली योजना मंजूर

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

परिजनों के अनुसार मोना पिछले कुछ समय से अवसाद में थी और उसका इलाज चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि मानसिक तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया। कोतवाल महेंद्र कुमार मिश्रा ने मीडिया को बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Maharajganj
Uttar Pradesh

महराजगंज: आग से राम प्रसाद की झोपड़ी जलकर राख, परिवार बेघर

खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं परिवार उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: जनपद महराजगंज के निचलौल तहसील, ब्लॉक व थाना निचलौल क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा शितलापुर खेसरहा के बाग टोला में एक दर्दनाक हादसा हो गया। गरीब राम प्रसाद यादव की झोपड़ी का घर जलकर पूरी तरह खाक हो गया। बताया जा रहा […]

Read More
Prayagraj
Politics Uttar Pradesh

यूपी चुनाव 2027: NDA के सहयोगी दलों ने दिखाई ताकत

संजय निषाद ने तीन सीटों पर ठोकी ताल, अनुप्रिया पटेल ने दिया नया नारा प्रयागराज में अपना दल (एस) की विजय संकल्प रैली के जरिए अनुप्रिया पटेल का शक्ति प्रदर्शन निषाद पार्टी मिर्जापुर मंडल की तीन विधानसभा सीटों पर लड़ेगी चुनाव नया लुक ब्यूरो Prayagraj: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां […]

Read More
Lucknow
Crime News

हुसैनगंज में शादी की जिद पर युवक ने परिवार पर फेंका तेजाब

विरोध करने पर ताबड़तोड़ चाकू से वारकर किया लहुलुहान इस घटना में पिता पत्नी और बेटी गंभीर रूप से जख्मी हमलावर भी तेजाब फेंकते हुआ घायल सभी घायल ट्रामा सेंटर में भर्ती, हालत गंभीर शादी से मना करने पर दिया घटना को अंजाम ए अहमद सौदागर Lucknow: तमाम कोशिशों के बावजूद सूबे में तेजाब फेंकने […]

Read More