होली आते ही जगा विभाग, छापे से मचा हड़कंप

Untitled 10 copy 12

नोएडा। नोएडा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक फूड यूनिट पर छापेमारी की। कार्रवाई थाना फेस-2 क्षेत्र में की गई, जहां गुलाब जामुन में मिलावट की सूचना मिली थी। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर विस्तृत जांच की और भारी मात्रा में खाद्य तेल जब्त किया। छापेमारी के दौरान कुल 13,369 लीटर तेल बरामद किया गया। इसमें 291 टिन रिफाइंड तेल, 3968 पाउच सोयाबीन तेल और 6995 पैक पामोलीन ऑयल शामिल हैं। इसके अलावा करीब 100 किलो गुलाब जामुन भी जांच के दायरे में लिया गया।

सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय ने बताया कि मौके से विभिन्न उत्पादों के सैंपल लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए हैं। यदि जांच में मिलावट की पुष्टि होती है तो संबंधित यूनिट के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। खाद्य विभाग ने संकेत दिए हैं कि अन्य संदिग्ध यूनिटों की भी जांच की जाएगी, ताकि मिलावटी खाद्य पदार्थों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

Spread the love

फाइल तस्वीर - मृतक धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू
Crime News homeslider Uttar Pradesh

हिंदू महासभा नेता कमलेश तिवारी के बाद अब हिंदू वाहिनी नेता धीरेन्द्र प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या

उन्हीं की फार्च्यूनर वाहन में हुई सनसनीखेज वारदात सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र से तीन दिन पहले अगवा कर बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम दुबग्गा के सराय प्रेम राज गांव के पास किसान पथ के पास नहर के पास मिला खून से लथपथ शव चालक सहित दो आरोपित पुलिस हिरासत में, अन्य बदमाशों की तलाश […]

Spread the love
Read More
Hyderabad
homeslider

हैदराबाद के सात नामी रेस्टोरेंट पर TG SAFE की कार्रवाई, एक्सपायर्ड खाना और गंदगी मिलने से मचा हड़कंप

Hyderabad: शहर में खाद्य सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत तेलंगाना स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी फॉर फूड एंड एसेंशियल ड्रग्स (TG SAFE) ने सात प्रमुख रेस्टोरेंट में जांच की। इस दौरान अधिकारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, साफ-सफाई और स्टोरेज से जुड़ी कई गंभीर खामियां मिलीं। कुछ जगहों पर एक्सपायर हो चुके खाद्य पदार्थ, […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider International

सुरक्षा एजेंसियों की बढ़ी चुनौती, आतंकियों ने बदले डिजिटल संपर्क के तरीके

New Delhi: जम्मू-कश्मीर में सक्रिय आतंकी नेटवर्क की डिजिटल गतिविधियों को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने एक नई चुनौती का पता लगाया है। अधिकारियों के अनुसार, पारंपरिक मैसेजिंग और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर निगरानी बढ़ने के बाद आतंकी संगठन कथित तौर पर ऐसे वैकल्पिक ऑनलाइन माध्यमों का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं, जिनके जरिए […]

Spread the love
Read More