ध्वनि प्रदूषण की शिकायत पर डीजे संचालकों पर होगी कड़ी कार्रवाई : दुर्गेश कुमार पांडे

संत कबीर नगर से आशुतोष मिश्रा की रिपोर्ट

महुली । थाना परिसर में आगामी होली पर्व के दृष्टिगत समस्त डीजे संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार पांडे ने किया बैठक के दौरान थाना अध्यक्ष ने सभी डीजे संचालकों को शासन की मंशा के अनुरूप ध्वनि प्रदूषण संबंधी मानक, तथा  न्यायालय के आदेश-निर्देशों के संबंध में विस्तार से अवगत कराया गया।

ये भी पढ़ें

शिवम ने जड़ा तूफानी अर्धशतक, नीदरलैंड को भारत ने 00 विकेट से रौंदा

बैठक के दौरान स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि अगर किसी डीजे संचालक के खिलाफ ध्वनि प्रदूषण की शिकायत मिली तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी थाना अध्यक्ष ने बताया कि.निर्धारित समय सीमा के भीतर ही डीजे/ध्वनि विस्तारक यंत्रों का संचालन किया जाएगा। मानक से अधिक ध्वनि स्तर (डेसीबल) पर किसी भी प्रकार का संचालन नहीं किया जाएगा। किसी भी धार्मिक स्थल, अस्पताल, विद्यालय या संवेदनशील स्थानों के निकट विशेष सावधानी बरती जाएगी। शांति व्यवस्था एवं आपसी सौहार्द बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

इस दौरान सभी डीजे संचालकों से एक लिखित बंधपत्र (बॉन्ड) भरवाया गया, जिसमें उनके द्वारा यह आश्वासन दिया गया कि वे शासन एवं न्यायालय के दिशा-निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करेंगे तथा किसी भी प्रकार के उल्लंघन की स्थिति में विधिक कार्यवाही के लिए स्वयं उत्तरदायी होंगे। उन्होंने उपस्थित लोगों से होली का त्योहार शांतिपूर्वक आपसी भाईचारा से मनाने की अपील किया बैठक में थाना अध्यक्ष दुर्गेश पांडे के अलावा वरिष्ठ उप निरीक्षक परवेज खान, उपनिरीक्षक सोमनाथ मिश्रा हेड कांस्टेबल रामानुज राय, तबरेज आलम, ऋषभ शुक्ला, सुनील सिंह, पूजा चौहान के अलावा डीजे संचालक काफी संख्या में मौजूद रह।

Crime News Purvanchal

शार्ट सर्किट से भीषण आग, 35 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

संतकबीरनगर के महुली क्षेत्र में हादसा, तेज हवा ने बढ़ाई तबाही आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर । महुली थाना क्षेत्र के मडहाराजा स्थित समय माता मंदिर के पास शनिवार रात करीब 10 बजे हाईटेंशन तार में शार्ट सर्किट होने से भीषण आग लग गई। आग पहले एक पेड़ में भड़की और तेज हवा के चलते देखते ही […]

Read More
Purvanchal

प्रशिक्षण ही आदर्श पुलिसकर्मी की नींव : अवस्थी

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। पुलिस लाइन स्थित आरटीसी (रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर) में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पुलिस प्रशिक्षुओं को रविवार को पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा का मूल मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण काल ही एक आदर्श, सक्षम और उत्तरदायी पुलिसकर्मी के निर्माण की सबसे मजबूत आधारशिला होता है। […]

Read More
Purvanchal

महराजगंज में बाबू जगजीवन राम की 118वीं जयंती मनाई गई, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने कहा-दलित उत्थान और राष्ट्र सेवा को समर्पित था बाबूजी का जीवन उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की 118वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विजय […]

Read More