बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के करीबी शोएब हत्याकांड: एक फ्लैट व जमीन के विवाद से जुड़े तार जुड़े होने की आंशका

Untitled 17 copy 4
  • लखनऊ और बाराबंकी जिले जमीन को लेकर थी रंजिश,
  • अबतक की पुलिस की जांच पड़ताल में आया सामने

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। बाराबंकी जिले के सफेदाबाद क्षेत्र स्थित असेनी मोड़ पर शुक्रवार को गदिया गांव निवासी अधिवक्ता शोएब किदवई उर्फ बॉबी की बदमाशों ने गोलियों से छलनी कर मौत की नींद सुला दिया था। पुलिस वारदात के पीछे मुख्य रूप से दो-तीन बिंदुओं को लेकर छानबीन कर रही है। पुलिस की निगाहें पुराने लखनऊ दो शख्सियत और बाराबंकी में तथा लखनऊ में एक फ्लैट को लेकर उपजे विवाद पर टिकी है। क्राइम ब्रांच व स्थानीय पुलिस के टीमें अलग-अलग दिशाओं में डेरा डालकर हत्या करने वाले हत्यारों की गर्दन तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। जानकार सूत्र बताते हैं कि एक फ्लैट, जमीन और पुराने आपराधिक मामले में पुलिस गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। सूत्र बताते हैं कि कुछ साल पहले दो जमीन कारोबारियों से जमकर बहस हुई थी और एक-दूसरे को देख लेने की धमकियां दी थी। वहीं पुलिस सूत्रों की मानें तो एक जमीन और फ्लैट को लेकर भी शोएब की कहासुनी हुई थी। बताया जा रहा है कि पुलिस शोएब किदवई उर्फ बॉबी का मोबाइल फोन का ब्यौरा भी खंगाल रही है। हालांकि पुलिस की टीमें तीन दिन गुजरने के बाद भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है।

ये भी पढ़े

दून शूटआउट में जिम के बाहर मरा विक्रम शर्मा निकला 30 हत्याओं का आरोपी

 कैसे आए, कितने थे बदमाश, पुलिस को भनक नहीं

बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के करीबी अधिवक्ता शोएब की हत्या का मामला, जमीन के विवाद में हत्या किए जाने की आंशका, संदेह के आधार पर कुछ लोग पुलिस हिरासत में बदमाशों को इस बात की जानकारी होना कि अधिवक्ता शोएब किदवई उर्फ बॉबी बेफिक्र होकर अपनी कार से असेनी मोड़ की ओर जा रहे हैं।करीबी की मुखबिरी को ओर इशारा कर रहा है। वारदात के पीछे वर्चस्व और महंगी जमीन के विवाद की आंशका जताई जा रही है। एसपी बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय का कहना है कि इस मामले में शोएब के पुराने आपराधिक मामलों से जुड़े लोगों की भी गहनता से छानबीन की जा रही है। पुलिस मृतक शोएब किदवई की पत्नी साजिया की तरह पर अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर कातिलों की खोजबीन शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े

विक्रम शर्मा हत्याकांड: भाई ने लिखी भाई की मर्डर की स्क्रिप्ट

लखनऊ में एक फ्लैट को लेकर उपजे विवाद तो नहीं जुड़े हत्या के तार

मुख्तार अंसारी के सिपहसालार अधिवक्ता शोएब किदवई उर्फ बॉबी की हत्या के तार लखनऊ में एक फ्लैट को लेकर उपजे विवाद की भी बात सामने आ रही है। सूत्रों का कहना है कि अधिवक्ता शोएब अपने ऊंचे रसूख के बल पर जमीन कब्जा कराने की भी बात सामने आ रही है। जांच में जुटे एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि इससे इन्कार नहीं किया जा सकता, लिहाजा कई बिंदुओं पर गहनता से पड़ताल की जा रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Spread the love

Pratapgarh Jail
Crime News Uttar Pradesh

मजिस्ट्रियल जांच के बाद भी नहीं हुई कोई कार्यवाही

झाड़ियों में खुद को आग लगाने वाले बंदी की मौत का मामला Death of an inmate in Pratapgarh Jail: प्रतापगढ़ जेल में झाड़ियों में खुद को आग लगाकर जान देने वाले मामले की मजिस्ट्रियल जांच के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस घटना को हुए करीब पांच माह हो चुके है […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

तेलंगाना में भीषण सड़क हादसा, टैंकर की टक्कर से 5 मजदूरों की मौत, 7 घायल

तेलंगाना में भीषण सड़क हादसा, टैंकर की टक्कर से ऑटो सवार 5 मजदूरों की मौत, 7 घायल Road accident in Telangana : तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। सतवार के पास तेज रफ्तार टैंकर ने मजदूरों से भरे एक ऑटो […]

Spread the love
Read More
Crime News

जानकीपुरम में मकान का तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह का राजफाश

दो गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवरात, घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल व 3,97,000 रूपए की नकदी बरामद  ए अहमद सौदागर Lucknow Crime News : जानकीपुरम थाना क्षेत्र के रामविहारी मार्ग स्थित जानकी विहार निवासी राम नरेश के घर में घुसकर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा कर इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी की टीम ने मंगलवार गिरोह […]

Spread the love
Read More