वीसी से DM ने उपस्थिति जांची तो खुल गई पोल, नौ गैरहाजिर मिले

Untitled 8 copy 13

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महाराजगंज। DM संतोष कुमार शर्मा ने शुक्रवार को सुबह 10.10 बजे जिला स्तरीय, तहसील स्तरीय व ब्लाक स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति परखी। अचानक वीसी के माध्यम से सबको आनलाइन किया तो नौ अधिकारी गैर हाजिर मिले। इस पर सख्ती दिखाते हुए डीएम ने नियमित रूप से जनसुनवाई करने का निर्देश दिया। हिदायत दी कि आगे ऐसा होने पर कार्रवाई तय है। जिलाधिकारी ने वीसी कर एक-एक अधिकारी का नाम लेकर कार्यालय में उनकी उपस्थिति को वीडियो कॉल के माध्यम से जांचा। इस दौरान बीडीओ लक्ष्मीपुर, धानी व परतावल अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार जिलास्तरीय अधिकारियों में डीसी राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, उपनिदेशक कृषि, जिला उद्यान अधिकारी, डायट प्राचार्य, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, डीसी राज्यकर वीसी में नहीं मिले।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

जिलाधिकारी ने समस्त अनुपस्थित अधिकारियों को स्पष्टीकरण जारी करते हुए निर्देशित किया है कि शासन की मंशा के अनुरूप अधिकारी अनिवार्य रूप से 10.00 बजे से 12.00 तक अपने कार्यालय में बैठकर जनसुनवाई करें। आमजन की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि जनपद में आमजन की शिकायतों का निस्तारण शीर्ष प्राथमिकता है। अधिकारी कार्यालय समय से आएं और जनसुनवाई को गंभीरता से लें। जनसुनवाई में शिथिलता स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी आकस्मिक रूप से अधिकारियों के उपस्थिति की जांच वीसी के माध्यम से की जाती रहेगी।

Spread the love

BJP
homeslider Purvanchal

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को जनआंदोलन बनाएंगे BJP कार्यकर्ता : पंकज

BJP  विश्व पर्यावरण दिवस और केंद्र सरकार के 12 सफल वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने पौधरोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और हरित विकास का सन्देश देते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधरोपण की अपील की। […]

Spread the love
Read More
Police Department
Purvanchal

पुलिस कर्मियों के लिए 32 आधुनिक आवास, SP ने किया भूमि पूजन

उमेश चन्द्र त्रिपाठी/मनोज कुमार त्रिपाठी Police Department पुलिस विभाग में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों के आवासीय सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी ने शुक्रवार को पुलिस लाइन परिसर में प्रस्तावित टाइप-3 आवासीय भवन का विधि-विधान से भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। इस अवसर […]

Spread the love
Read More
Central government
Purvanchal

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर ग्राम पंचायत हेवती में रात्रि चौपाल का आयोजन

उमेश चन्द्र त्रिपाठी/मनोज कुमार त्रिपाठी Central government केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित जनकल्याण एवं जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत दिनांक 04 जून 2026 को ग्राम पंचायत हेवती में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद के प्रभारी एवं आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के राज्यमंत्री […]

Spread the love
Read More