राज्य आन्दोलनकारी और उनके आश्रितों की पेंशन बढ़ी

WhatsApp Image 2026 02 12 at 11.23.49 AM

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड राज्य आदोलन के दौरान शहीद हुए राज्य आन्दोलनकारियों के आश्रितों की पेंशन प्रतिमाह ₹ 3000 से बढ़ाकर ₹ 5500 रूपये प्रतिमाह, उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के दौरान विकलांग होकर पूर्णत शय्याग्रस्त हुए राज्य आन्दोलनकारियों की पेंशन प्रतिमाह ₹ 20,000 से बढ़ाकर ₹ 30,000 रूपये प्रतिमाह, उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के दौरान 07 दिन जेल गये अथवा राज्य आन्दोलन के दौरान घायल हुए राज्य आन्दोलनकारियों की पेंशन प्रतिमाह ₹ 6,000 से बढ़ाकर ₹ 7,000 रूपये तथा उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के दौरान जेल गये या घायल श्रेणी से भिन्न अन्य राज्य आन्दोलनकारियों की पेंशन प्रतिमाह ₹ 4500 से बढ़ाकर ₹ 5500 रूपये किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान किया ₹ 397.39 करोड की वित्तीय स्वीकृति

ये भी पढ़े

हल्द्वानी मंडी में युवक-युवती की पत्थरों से कुचलकर निर्मम हत्या

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विभिन्न अवस्थापना सुविधाओं के विकास आदि के लिए ₹ 397.39 करोड की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने जनपद चमोली के अन्तर्गत विकास खण्ड नन्दानगर पार्किंग के निर्माण किये जाने हेतु 3.20 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है। मुख्यमंत्री द्वारा विश्व बैंक सहायतित परियोजना, यू-प्रिपेयर को अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में राजस्व मद में ₹ 30.00 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री ने विभिन्न जिलाधिकारियों द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में अहेतुक सहायता, गृह अनुदान, अनुग्रह अनुदान, मानसून काल में मार्ग सुचारू करने हेतु मलवा/बोल्डर सफाई का कार्य, क्षतिग्रस्त परिसम्पत्तियों की मरम्मत एवं पुननिर्माण एवं क्षमता विकास हेतु राज्य आपदा मोचन निधि मद से ₹ 92.50 करोड़ की धनराशि अवमुक्त किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है। नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ये भी पढ़े

देहरादून के अर्जुन शर्मा हत्याकांड को अंजाम देने वाले दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

 

 

 

Untitled 5 copy
homeslider Purvanchal

आज तक किसी ने न देखी थी और न सुनी थी ऐसी शादी

शादी वाले दिन हादसे का शिकार हुई दुल्हन गोरखपुर में प्यार  और भरोसे साथ निभाने की एक अनोखी मिसाल देखने को मिली। शादी के दिन सड़क हादसे में घायल होकर ICU पहुंची दुल्हन को दूल्हे ने छोड़ने के बजाय अस्पताल में ही अपना जीवनसाथी बना लिया। मामला गोरखपुर के बांसगांव क्षेत्र के हटवार गांव का […]

Read More
Untitled 4 copy
Crime News homeslider

गजब प्यार! इधर बेटी की उठी डोली उधर मां की उठ गई अर्थी

बेटी की विदाई बनी मां की अंतिम विदाई, डोली उठते ही आया हार्ट अटैक लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के महुली बांध गांव में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को झकझोर दिया। घर में जहां देर रात तक शादी की खुशियां और मंगलगीत गूंज रहे थे, वहीं […]

Read More
पश्चिम बंगाल
homeslider National West Bengal

वकील की ड्रेस में कोर्ट पहुंचीं ममता, अब बार काउंसिल ने शुरू की जांच

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार मामला राजनीति नहीं बल्कि उनकी कानूनी प्रैक्टिस को लेकर उठे विवाद का है। हाल ही में ममता बनर्जी कलकत्ता हाईकोर्ट में वकील की पोशाक पहनकर पहुंचीं, जिसके बाद उनके ‘प्रैक्टिसिंग एडवोकेट’ होने के दर्जे पर […]

Read More