दिल्ली को दहलाने की धमकी, हाईकोर्ट, एयरपोर्ट और संसद समेत प्रमुख जगहों पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

New Delhi

New Delhi: लाल किले के प्राचीर से प्रधानमंत्री देश को सम्बोधित करें, इसके पहले ही दिल्ली में बम की सूचना से हड़कम्प मच गई। एक मेल से मिली धमकियों की वजह से दिल्ली पुलिस समेत देश के कई सुरक्षाबल इस मसले को सुलझाने में जुट गए। दिल्ली हाईकोर्ट समेत राजधानी के छह अलग-अलग स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। सभी संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू करते हुए तलाशी अभियान शुरू किया गया।

इसके पहले दिल्ली ने कुछ दिनों पहले (10 नवम्बर 2025) ही लालकिले के पास मेट्रो स्टेशन पर बड़ा धमाका देखा है। उस हमले में आठ लोगों की मौके पर मौत हो गई थी और 20 से अधिक लोग घायल हुए थे। अभी उनके जेहन से इस घटना की दहशत खत्म भी नहीं हुई थी कि यह सूचना मिल गई। बम की धमकी से लालकिले के आसपास के लोगों में दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है। गौरतलब है कि पीएम नरेंद्र मोदी 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करेंगे। इस समारोह को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां किसी भी संभावित खतरे को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरत रही हैं।

ये भी पढें

543 सांसदों की आवाज नहीं सुनी जा रही तो 850 सांसदों से क्या बदलेगा? चौधरी सुनील सिंह ने सरकार को घेरा

इन छह जगहों को उड़ाने की धमकी

सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक दिल्ली हाईकोर्ट के अलावा जामनगर हाउस, झंडेवालान स्थित फ्लैटेड बिल्डिंग, एमबी साकेत का डीएम कार्यालय, IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 और दिल्ली कैंट स्थित SDM कार्यालय को भी धमकी मिलने की जानकारी सामने आई है। सूचना मिलते ही संबंधित स्थानों पर पुलिस, बम निरोधक दस्ते और दमकल की टीमें पहुंचीं। एहतियात के तौर पर परिसरों की तलाशी ली गई और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई।

ये भी पढें

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की तबीयत बिगड़ी, AIIMS दिल्ली में भर्ती; एंजियोग्राफी के बाद हालत स्थिर

अब तक नहीं मिला कोई सुराग

सुरक्षा एजेंसियों की शुरुआती जांच में फिलहाल किसी भी स्थान से संदिग्ध वस्तु मिलने की जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, सभी स्थानों पर जांच और सुरक्षा गतिविधियां जारी हैं। पुलिस धमकी भेजने वाले स्रोत और ई-मेल से जुड़ी जानकारी की भी जांच कर रही है। अधिकारियों की ओर से लोगों से अपील की जा रही है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को दें।

राजधानी की सुरक्षा चाक-चौबंद

15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखते हुए दिल्ली में पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। लाल किले समेत प्रमुख सरकारी इमारतों, सार्वजनिक स्थानों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। राजधानी में आने-जाने वाले प्रमुख मार्गों पर भी निगरानी बढ़ाई गई है। संवेदनशील इलाकों में वाहनों की जांच और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की तबीयत बिगड़ी, AIIMS दिल्ली में भर्ती; एंजियोग्राफी के बाद हालत स्थिर

जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल, पहली बार जाति की जानकारी भी होगी दर्ज; जानिए पूरी लिस्ट

शुभमन गिल के हाथों में टीम इंडिया की कमान

 

Spread the love

2 thoughts on “दिल्ली को दहलाने की धमकी, हाईकोर्ट, एयरपोर्ट और संसद समेत प्रमुख जगहों पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट”

Comments are closed.

Lucknow
homeslider Politics Uttar Pradesh

विधानसभा चुनाव से पहले सामाजिक समीकरण साधने की कवायद में BJP

राज्यसभा चुनाव के बहाने ब्राह्मण-कुर्मी को दोबारा साथ करना चाह रही पार्टी कई मसलों को लेकर उपेक्षा की शिकायत से दूर हो रहे थे ये दोनों समाज भौमेंद्र शुक्ल Lucknow: उत्तर प्रदेश में साल 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) एक बार फिर अपने पुराने सामाजिक समीकरण को मजबूत करने की […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

अमेरिका में Essar का 15 अरब डॉलर का निवेश, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार

Essar Group और ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका में बनेगा 15 अरब डॉलर का स्टील प्लांट Washington : भारत के Essar Group की अमेरिकी कंपनी Mesabi Metallics अमेरिका में एक विशाल स्टील कॉम्प्लेक्स विकसित करने जा रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को व्हाइट हाउस में इस महत्वाकांक्षी परियोजना की घोषणा की। आयोवा […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

नोएडा के 4000 करोड़ के घोटाले में वरिष्ठ PCS अधिकारी सेवा से बाहर

नोएडा प्राधिकरण में सचिव रहते हुए लीजबैक घोटाले में आया था हरीश चंद्र का नाम 15 साल बाद योगी सरकार ने की बड़ी कार्यवाही, सेवा से मुक्त हुए चंद्र राकेश तिवारी Lucknow :  साल 2011 में नोएडा प्राधिकरण में सचिव रहते हुए नियमों के विरुद्ध बाहरी लोगों और कंपनियों को जमीन का आवंटन करने वाले […]

Spread the love
Read More