टीम इंडिया को बड़ा झटका! T20 वर्ल्ड कप से पहले अभिषेक शर्मा अस्पताल में भर्ती, नामीबिया के खिलाफ मैच पर संशय

Untitled 10 copy 10

नई दिल्ली। ICC T20 वर्ल्ड कप में अपने दूसरे मुकाबले से पहले इंडिया टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा को पेट में गंभीर संक्रमण के चलते अचानक अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। उनकी तबीयत लगातार बिगड़ने के कारण नामीबिया के खिलाफ भारत के अगले मुकाबले में उनका खेलना फिलहाल संदिग्ध माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, अभिषेक अमेरिका के खिलाफ पिछले मैच से पहले ही अस्वस्थ थे। सात फरवरी को खेले गए T20 वर्ल्ड कप के ओपनर मुकाबले के बाद उनकी हालत और ज्यादा खराब हो गई। मुंबई में उन्हें तेज बुखार की शिकायत हुई, जिसके बाद तुरंत ड्रिप्स दी गईं। बावजूद इसके तबीयत में सुधार नहीं हुआ और अब उन्हें नई दिल्ली में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़े

IND vs PAK मैच पर संकट टलते ही BCCI का पहला बयान

ट्रेनिंग से भी रहे दूर, संक्रमण की पुष्टि

बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम में हुए भारतीय टीम के पहले अभ्यास सत्र में शामिल नहीं हो सके। टीम मैनेजमेंट की ओर से आधिकारिक तौर पर इसे “पेट खराब” बताया गया है, लेकिन TimesofIndia.com के मुताबिक वह पेट के संक्रमण से जूझ रहे हैं। इस मामले पर सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने मीडिया से कहा… अभी अभिषेक को पेट से जुड़ी दिक्कतें हैं। हमें उम्मीद है कि वह दो दिन में ठीक होकर मैच के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।

मैदान पर भी नहीं कर सके फील्डिंग

T20 वर्ल्ड कप के ओपनर मैच में गोल्डन डक पर आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा फील्डिंग के लिए मैदान पर नहीं उतरे। वह न तो डगआउट में दिखे और न ही ड्रेसिंग रूम में। पूरी पारी के दौरान संजू सैमसन ने फील्डिंग संभाली, जबकि खिलाड़ियों की कमी के चलते फील्डिंग कोच टी दिलीप को बिब पहनकर कुलदीप यादव के साथ ड्रिंक्स ड्यूटी निभानी पड़ी। दरअसल, वाशिंगटन सुंदर अभी टीम से नहीं जुड़े थे, वहीं जसप्रीत बुमराह भी अस्वस्थ थे। हालांकि बुमराह कुछ देर के लिए ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान मैदान पर आए, लेकिन ज्यादातर जिम्मेदारी कुलदीप और दिलीप को निभानी पड़ी। मैच के बाद भी अभिषेक टीम के साथ हाथ मिलाने नहीं आए।

ये भी पढ़े

भारत सरकार ने नेपाल में होने वाले आगामी संसदीय चुनावों के लिए 650 डबल कैब पिकअप, एसयूवी सहायता प्रदान किया

गंभीर दिखे गौतम गंभीर, टीम संयोजन बदलने के संकेत

अभिषेक शर्मा टीम के साथ दिल्ली जरूर पहुंचे, लेकिन पिछले 24 घंटे में उनकी तबीयत और बिगड़ गई। 8 फरवरी को उन्हें मुख्य कोच गौतम गंभीर के घर के बाहर अन्य खिलाड़ियों के साथ देखा गया, जहां वह अस्वस्थ नजर आए। अमेरिका के खिलाफ मुकाबले के दौरान जब अभिषेक आउट हुए, तब गंभीर काफी चिंतित दिखे और उन्होंने संक्षेप में कहा- “आराम से, जल्दी खा लियो।

अब सबकी नजरें अभिषेक शर्मा की फिटनेस पर

T20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में अभिषेक शर्मा की गैरमौजूदगी भारतीय बल्लेबाजी क्रम को बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है। टीम मैनेजमेंट उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए है और अंतिम फैसला मैच से पहले लिया जाएगा।

 

Spread the love

New Delhi
homeslider Religion

रात तीन बजे क्यों खुलती है नींद? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

New Delhi: रात में अचानक नींद खुल जाना आम बात है, लेकिन कई धार्मिक मान्यताओं में रात के कुछ समय को विशेष आध्यात्मिक महत्व दिया गया है। खासतौर पर रात तीन बजे के आसपास नींद खुलने को लेकर कई तरह की मान्यताएं प्रचलित हैं। कुछ लोग इसे ईश्वर से जुड़ने और आध्यात्मिक ऊर्जा का समय […]

Spread the love
Read More
Jhansi
homeslider Madhya Pradesh Rajasthan Uttar Pradesh

त्योहारों पर यात्रियों को राहत: खजुराहो-उदयपुर सिटी के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन

Jhansi: त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने खजुराहो और उदयपुर सिटी के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 04141/04142 खजुराहो-उदयपुर सिटी-खजुराहो का संचालन निर्धारित अवधि में कुल 13 फेरे किया जाएगा। इससे खजुराहो, झांसी, ग्वालियर, आगरा सहित राजस्थान के कई शहरों के यात्रियों […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

अब छोटे शहरों की ओर बढ़े पहिए, एक माह में 12 और शहरों तक सेवा पहुंचाने की तैयारी CM योगी के प्रयासों से त्योहारों में छोटे शहरों की जनता को मिलेगी बड़ी सुविधा नवरात्र से पहले अयोध्या, आगरा और मेरठवासियों को मिलने लगेगी सुविधा प्रदेश के 50 हजार से अधिक चालक जुड़े, टू और थ्री […]

Spread the love
Read More