पेट की सेहत का देसी नुस्खा: रोज़ खाएं एक केला

eating banana daily benefits 10 02 2026 1770698862 1

आपने ये कहावत तो सुनी होगी कि रोज एक सेब खाने से डॉक्टर दूर रहता है, लेकिन क्या आप जानते हैं रोज एक केला खाने से भी डॉक्टर से दूर रहा जा सकता है। सेब की जगह आप केला का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। केला ऐसा फल है जिसे रोजाना खाने से गट हेल्थ में सुधार आता है। फाइबर और पोटैशियम से भरपूर केला शरीर के लिए फायदेमंद माना जाा है। केला को पेट के लिए अमृत फल कहा जाए तो गलत नहीं होगा। बच्चों और बड़ों सभी को केला का स्वाद खूब पसंद आता है।

ये भी पढ़े

वैलेंटाइन वीक में क्यों खास है टेडी डे, जब एक सॉफ्ट टॉय बन जाता है प्यार की जुबान

 

रोज 1 केला खाने के फायदे
नोएडा के शारदा हॉस्पिटल के इंटरनल मेडिसिन डिपार्टमेंट के प्रोफेसर डॉ भुमेश त्यागी की मानें तो केला पोषक तत्वों से भरपूर और खाने में बहुत ही स्वादिष्ट फल है। रोज 1 केला खाने से शरीर को 105 कैलोरी, 88.4 ग्राम पानी, 1.29 ग्राम प्रोटीन, 26.9 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 14.4 ग्राम चीनी, 3.07 ग्राम फाइबर, 0.39 ग्राम वसा मिलता है। केला में पोटेशियम, विटामिन बी6 और विटामिन सी भरपूर पाया जाता है। केला आंत और पूरे स्वास्थ्य में सुधार लाने वाला फल है।आंतों के लिए फायदेमंद केला  रोज 1 केला खाने से आंत स्वस्थ रहती हैं। केला सबसे आसान और आंत के लिए सबसे फायदेमंद नाश्ता है। यह फल रेजिस्टेंस स्टार्च और प्रीबायोटिक फाइबर से भरपूर है, जो आंत में मौजूद स्वस्थ बैक्टीरिया को पोषण देने में मदद करते हैं। इससे आंतों की मरम्मत होती है, सूजन कम होती है, लंबे समय में आंत स्वस्थ रहती हैं। कई रिसर्च में ये पता चला है कि कच्चे केले में अल्सर रोधी गुण पाए जाते हैं। इस तरह केला पेट की परत को प्राकृतिक रूप से मजबूत सुरक्षा प्रदान कर सकता है।

ये भी पढ़े

ICC के ‘हंटर’ से 10 दिन में बदले PCB के सुर…आखिर कैसे झुका पाकिस्तान

 

ब्लड प्रेशर कंट्रोल के लिए केला
रोजाना केला खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। केला में पोटेशियम काफी ज्यादा मात्रा में पाया जाता है, जो रक्तचाप को नियंत्रित करने वाला एक जरूरी मिनरल है। केले में एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं। इसलिए खाने के बीच जब भूख लगे तो स्नैक्स के लिए केला सबसे अच्छा है।

Health

स्ट्रोक आने से पहले शरीर देता है ये चेतावनी, जानें ‘BE FAST’ का फॉर्मूला और बचाएं जिंदगी

Stroke Symptoms: स्ट्रोक एक ऐसी गंभीर मेडिकल इमरजेंसी है, जिसमें मरीज को समय पर इलाज मिलना बेहद जरूरी होता है। अक्सर लोग स्ट्रोक को अचानक बेहोश होने या जमीन पर गिर जाने से जोड़कर देखते हैं, लेकिन इसके लक्षण हमेशा इतने स्पष्ट नहीं होते। कई बार अचानक बोलने में परेशानी होना, शरीर का संतुलन बिगड़ना, […]

Read More
Health

बच्चों में निमोनिया क्यों बनता है गंभीर बीमारी? जानें कारण, लक्षण और बचाव के उपाय

Pneumonia: बच्चों में होने वाला निमोनिया एक आम रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन है, लेकिन कई बार यह गंभीर रूप भी ले सकता है। कुछ बच्चे सही समय पर इलाज मिलने से कुछ ही दिनों में ठीक हो जाते हैं, जबकि कुछ को अस्पताल में भर्ती कराने और यहां तक कि ICU में रखने की जरूरत पड़ सकती […]

Read More
New Delhi
Health

प्रदूषण से बच्चों में निमोनिया का खतरा, खांसी-बुखार न करें नजरअंदाज

New Delhi: देश के कई हिस्सों में लगातार बढ़ता वायु प्रदूषण लोगों की सेहत के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है। खासकर छोटे बच्चों पर इसका असर अधिक देखने को मिल सकता है। प्रदूषित हवा और बदलते मौसम के कारण बच्चों में खांसी, जुकाम, सांस लेने में परेशानी और फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों […]

Read More