राजस्थानी मेथी मसाला बाटी: देसी घी में डूबी ये खास रेसिपी बना देगी खाने को यादगार

methi bati recipe 09 02 2026 1770614684

राजस्थान की पहचान मानी जाने वाली दाल-बाटी का स्वाद देशभर में पसंद किया जाता है। खासतौर पर सर्दियों के मौसम में जब ताजी हरी मेथी बाजार में भरपूर मिलती है, तब मेथी मसाला बाटी का स्वाद और भी निखर जाता है। यह रेसिपी स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिहाज से भी फायदेमंद मानी जाती है। अगर घर पर कोई खास मेहमान आए हों या कुछ देसी और स्पेशल खाने का मन हो, तो मेथी मसाला बाटी एक बेहतरीन विकल्प है।

ये भी पढ़े

महाराष्ट्र जिला परिषद चुनाव: महायुति गठबंधन को भारी बढ़त

मेथी मसाला बाटी बनाने की सामग्री

गेहूं का आटा, बेसन, ताजी हरी मेथी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी, नमक, अजवाइन, हींग, बारीक कटा हरा धनिया, अदरक-लहसुन पेस्ट, मीठा सोडा और देसी घी।

ये भी पढ़े

रायबरेली में तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, चार की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल

 

 

 

बनाने की विधि

सबसे पहले एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा और बेसन डालें। इसमें सारे सूखे मसाले, नमक, अजवाइन और हींग मिलाएं। अब अदरक-लहसुन पेस्ट और बारीक कटा हरा धनिया डालें। इसके बाद ताजी कटी हुई हरी मेथी डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें। अब मोयन के लिए थोड़ा सा घी या तेल डालें और गुनगुने पानी की मदद से मुलायम आटा गूंथ लें। आटे से छोटी-छोटी लोइयां बनाकर गोल बाटी का आकार दें और हल्का सा दबा दें। अब इन्हें तंदूर, गैस तवा या ओवन में सुनहरा होने तक सेंक लें। चाहें तो बाटियों को हल्का फ्राई भी किया जा सकता है। तैयार बाटियों को गर्म-गर्म देसी घी में डुबोकर परोसें। इन्हें दाल, कढ़ी या चूरमा के साथ खाया जा सकता है।

 

 

Spread the love

Japanese Beauty Secrets
Health Lifestyle

जापानी ब्यूटी सीक्रेट हीलिंग और नरिशमेंट से पाएं ग्लोइंग स्किन और घने बाल

नेचुरल ब्यूटी का जापानी फॉर्मूला Japanese Beauty Secrets: दुनियाभर में जापानी महिलाओं की साफ, चमकदार और लंबे समय तक जवां दिखने वाली त्वचा की अक्सर तारीफ की जाती है। उनकी स्किन पर बढ़ती उम्र का असर अपेक्षाकृत कम दिखाई देता है और उनके बाल भी मजबूत, घने व प्राकृतिक चमक से भरपूर होते हैं। ऐसे […]

Spread the love
Read More
Balcony Garden Tips
Lifestyle

घर की बालकनी में उगाएं इलायची, सही देखभाल से मिलेंगी ताजी फलियां

Balcony Garden Tips :  भारतीय रसोई में इलायची का खास महत्व है। चाय, मिठाइयों, बिरयानी और कई तरह के व्यंजनों में इसकी खुशबू स्वाद को कई गुना बढ़ा देती है। लेकिन बाजार में इलायची की बढ़ती कीमतें आम लोगों की जेब पर असर डाल रही हैं। ऐसे में अगर आप चाहें तो घर की बालकनी, […]

Spread the love
Read More
SKIMS India Launch
Entertainment Lifestyle

भारत में भी घर-घर दिखेगा किम कार्दशियन का फैशन ब्रांड

SKIMS India Launch : हॉलीवुड स्टार किम कार्दशियन का लोकप्रिय फैशन ब्रांड ‘SKIMS’ अब भारतीय बाजार में कदम रखने जा रहा है। इसके लिए रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड ने SKIMS के साथ एक विशेष साझेदारी की घोषणा की है। इस साझेदारी के तहत भारत में ब्रांड के पहले स्टोर दिल्ली और मुंबई में खोले जाएंगे। भारत […]

Spread the love
Read More