चश्मे से मिलेगी छुट्टी! अपनाएं रामदेव की आंखों की एक्सरसाइज

9767871e1c52e16284cc11b4533093d51691247260146603 original

Health : अच्छी सेहत के लिए लोग चश्मे , दिल, लिवर, किडनी और मसल्स पर तो पूरा ध्यान देते हैं, लेकिन आंखों की सेहत को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। जबकि आंखें न केवल देखने का जरिया हैं, बल्कि शरीर की कई गंभीर बीमारियों के संकेत भी देती हैं। आंखों के जरिए शुगर, हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज और यहां तक कि ऑक्सीजन लेवल की कमी के लक्षण भी सामने आ सकते हैं। ऐसे में आंखों की देखभाल बेहद जरूरी हो जाती है।

ये भी पढ़े

जीवनसाथी चुनना व्यक्ति की निजी स्वतंत्रता का हिस्सा है, जिसमें किसी भी तरह का हस्तक्षेप असंवैधानिक

आंखों से जुड़ी बीमारियां क्यों हैं खतरनाक

आज के समय में कैटरेक्ट, मायोपिया, ड्राई आई सिंड्रोम और ग्लूकोमा जैसी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक 40 साल की उम्र के बाद अगर बार-बार धुंधला दिखे, सिरदर्द बना रहे या रात में रोशनी चुभने लगे, तो यह ग्लूकोमा की शुरुआती चेतावनी हो सकती है। डायबिटीज के मरीजों में इस बीमारी का खतरा सामान्य लोगों की तुलना में लगभग दोगुना माना जाता है। भारत में ही ग्लूकोमा के मरीजों की संख्या करोड़ों में है।

ये भी पढ़े

बीस साल बाद फिर मायावती का दलित-ब्राह्मण-मुस्लिम गठजोड़ फार्मूला

 

स्क्रीन टाइम बना आंखों का सबसे बड़ा दुश्मन

मोबाइल, लैपटॉप और टीवी का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल आंखों की रोशनी को कमजोर कर रहा है। लंबे समय तक स्क्रीन देखने से आंखों में जलन, सूखापन और थकान की समस्या बढ़ जाती है। आंकड़ों के मुताबिक ज्यादा फोन इस्तेमाल करने से बेचैनी, चिड़चिड़ापन और सुस्ती भी तेजी से बढ़ रही है, जिसका सीधा असर आंखों और दिमाग पर पड़ता है।

बाबा रामदेव के योगिक उपाय

स्वामी रामदेव के अनुसार, आंखों की सेहत को बेहतर बनाने के लिए रोजाना प्राणायाम और योग को दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। अनुलोम-विलोम और भ्रामरी प्राणायाम आंखों की नसों को मजबूत करने में सहायक माने जाते हैं। सुबह-शाम 20–30 मिनट प्राणायाम करने से आंखों की थकान कम हो सकती है।

आहार से बढ़ाएं नजर की ताकत

आयुर्वेद में गाजर, आंवला, शकरकंद और स्ट्रॉबेरी को आंखों के लिए बेहद फायदेमंद बताया गया है। इसके अलावा बादाम, सौंफ और मिश्री को पीसकर रात में गर्म दूध के साथ लेने से भी आंखों की कमजोरी में सुधार हो सकता है। महात्रिफला घृत और एलोवेरा-आंवला जूस का सेवन भी आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार माना जाता है।

Health

बनीकोडर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों की जांच कर बांटी दवाएं

Barabanki: रविवार को विकासखंड बनीकोडर के ग्राम पूरे निहाल, पोस्ट दरोगा किठूरी में MS हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, कुर्सी रोड, लखनऊ की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श, आवश्यक जांच एवं दवाओं का वितरण किया गया। […]

Read More
Health

अपनों को खोकर दूसरों को दिया जीवन, ऐसे परिवारों को सम्मानित करेगा 2030 का भारत

Indore: किसी अपने को खोने का दर्द शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता, लेकिन इस असहनीय दुख के बीच कुछ परिवार ऐसा निर्णय लेते हैं, जो कई लोगों को नया जीवन दे जाता है। अपने प्रियजन के निधन के बाद उनके अंगों और टिश्यू का दान कर दूसरों के जीवन में उम्मीद जगाने वाले […]

Read More
Health

बिसलेरी के बोतलबंद पानी पर उठे सवाल, FSSAI की जांच में मिले केमिकल

Chemicals in Bisleri water: देश के लोकप्रिय बोतलबंद पानी ब्रांड बिसलेरी को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने गोवा स्थित बिसलेरी के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट से लिए गए पानी के नमूनों की जांच में निर्धारित मानकों के उल्लंघन का मामला पाए जाने के बाद कंपनी के खिलाफ मुकदमा […]

Read More