रात की बची रोटी से बनाएं स्वादिष्ट चूरमा, मिनटों में तैयार होगा हेल्दी नाश्ता…

mixcollage 07 feb 2026 01 29 am 8276 1770407993

Health : अक्सर घरों में रात की बनी हुई रोटि यां सुबह तक बच जाती हैं और समझ नहीं आता कि उनका क्या किया जाए। कई बार लोग इन्हें फेंक भी देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही बासी रोटी सुबह के लिए एक स्वादिष्ट और पौष्टिक नाश्ता बन सकती है? खासतौर पर सर्दियों में बची हुई रोटी से चूरमा बनाना एक बेहतरीन विकल्प है, जो झटपट तैयार हो जाता है और बच्चों को भी खूब पसंद आता है।  चूरमा एक पारंपरिक भारतीय डिश है, जिसे आमतौर पर ताजी रोटी या बाटी से बनाया जाता है। लेकिन बासी रोटी से बना चूरमा स्वाद में किसी से कम नहीं होता। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें न ज्यादा मेहनत लगती है और न ही ज्यादा सामग्री की जरूरत पड़ती है।

ये भी पढ़े

बरेली में ग्राम समाज की जमीन पर बने अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, कोर्ट के आदेश पर ढहाई गई मस्जिद

मीठा चूरमा बनाने की आसान विधि

सबसे पहले एक कड़ाही में घी गर्म करें। अब रात की बची हुई रोटियों को हाथ से छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें और घी में डालकर हल्का कुरकुरा होने तक भून लें। जब रोटियां अच्छी तरह से सिक जाएं तो इन्हें अलग निकाल लें। अब उसी कड़ाही में थोड़ा और घी डालें और उसमें कद्दूकस किया हुआ गुड़ डाल दें। धीमी आंच पर गुड़ को पिघलाकर हल्का सा शीरा बना लें। इसके बाद भूनी हुई रोटियां डालें और अच्छे से मिलाएं। ऊपर से इलायची पाउडर और कटे हुए ड्राई फ्रूट डाल दें। कुछ सेकंड चलाकर गैस बंद कर दें। गरम-गरम मीठा चूरमा तैयार है।

ये भी पढ़े

शरद पवार के साथ पार्थ-रोहित, राजनीति में बड़ा संकेत

स्वाद में अलग – तीखा चूरमा

अगर आप मीठे के बजाय नमकीन पसंद करते हैं तो बासी रोटी से तीखा चूरमा भी बना सकते हैं। इसके लिए एक पैन में थोड़ा पानी गर्म करें। इसमें बारीक कटी सब्जियां जैसे प्याज, शिमला मिर्च, गाजर डालें। अब हल्दी, लाल मिर्च, नमक और थोड़ा सा जीरा डालकर पकाएं।जब सब्जियां नरम हो जाएं तो रोटी के टुकड़े डाल दें और अच्छे से मिलाएं। ऊपर से हरा धनिया डालें और हल्की आंच पर पकने दें। अंत में थोड़ा सा घी डालकर इसे हल्का सूखा लें। स्वादिष्ट नमकीन चूरमा तैयार है। यह रेसिपी न केवल खाने में स्वादिष्ट है, बल्कि बचे हुए खाने का सही इस्तेमाल भी सिखाती है।

Spread the love

Lucknow
homeslider Politics Uttar Pradesh

विधानसभा चुनाव से पहले सामाजिक समीकरण साधने की कवायद में BJP

राज्यसभा चुनाव के बहाने ब्राह्मण-कुर्मी को दोबारा साथ करना चाह रही पार्टी कई मसलों को लेकर उपेक्षा की शिकायत से दूर हो रहे थे ये दोनों समाज भौमेंद्र शुक्ल Lucknow: उत्तर प्रदेश में साल 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) एक बार फिर अपने पुराने सामाजिक समीकरण को मजबूत करने की […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

अमेरिका में Essar का 15 अरब डॉलर का निवेश, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार

Essar Group और ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका में बनेगा 15 अरब डॉलर का स्टील प्लांट Washington : भारत के Essar Group की अमेरिकी कंपनी Mesabi Metallics अमेरिका में एक विशाल स्टील कॉम्प्लेक्स विकसित करने जा रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को व्हाइट हाउस में इस महत्वाकांक्षी परियोजना की घोषणा की। आयोवा […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

नोएडा के 4000 करोड़ के घोटाले में वरिष्ठ PCS अधिकारी सेवा से बाहर

नोएडा प्राधिकरण में सचिव रहते हुए लीजबैक घोटाले में आया था हरीश चंद्र का नाम 15 साल बाद योगी सरकार ने की बड़ी कार्यवाही, सेवा से मुक्त हुए चंद्र राकेश तिवारी Lucknow :  साल 2011 में नोएडा प्राधिकरण में सचिव रहते हुए नियमों के विरुद्ध बाहरी लोगों और कंपनियों को जमीन का आवंटन करने वाले […]

Spread the love
Read More