शरद पवार के साथ पार्थ-रोहित, राजनीति में बड़ा संकेत

untitled design 2026 02 07t142444 1770454471

बारामती । महाराष्ट्र की राजनीति में दशकों से प्रभाव रखने वाला पवार परिवार एक बार फिर सुर्खियों में है। पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद पहली बार पूरा पवार परिवार सार्वजनिक रूप से एक साथ नजर आया, जिसने राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है। बारामती में आयोजित दशक्रिया विधि के दौरान सामने आई तस्वीरों ने एनसीपी के भविष्य को लेकर नई अटकलों को जन्म दे दिया है। इन तस्वीरों में एनसीपी (शरद पवार गुट) प्रमुख शरद पवार अपनी पत्नी प्रतिभा पवार के साथ बैठे नजर आए, जबकि उनके सामने नई पीढ़ी के चेहरे—पार्थ पवार, रोहित पवार और युगेन्द्र पवार—मौजूद थे। सबसे ज्यादा चर्चा का विषय यह रहा कि पार्थ पवार और रोहित पवार को शरद पवार के साथ गंभीर बातचीत और सलाह-मशविरा करते देखा गया।

ये भी पढ़े

नहीं रहे ‘मैरीकॉम’ के बॉक्सर कोच थापा, 68 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

दुख की इस घड़ी में परिवार की एकजुटता को केवल पारिवारिक औपचारिकता नहीं माना जा रहा। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह मुलाकात सिर्फ संवेदनाओं तक सीमित नहीं थी, बल्कि इसमें भविष्य की राजनीतिक दिशा पर भी चर्चा हुई हो सकती है। खासतौर पर पार्थ पवार का शरद पवार के करीब आना कई संकेत दे रहा है। गौरतलब है कि अजित पवार के अलग होने के बाद एनसीपी दो गुटों में बंट गई थी। जहां एक ओर अजित पवार गुट सत्ता में मजबूत हुआ, वहीं शरद पवार का राजनीतिक आधार कमजोर पड़ता नजर आया। हालांकि, शरद पवार लगातार यह संकेत देते रहे हैं कि पार्टी को नई पीढ़ी के हाथों में सौंपने का समय आ गया है।

ये भी पढ़े

चमत्कार नहीं, मन का बदलाव ही असली दर्शन है: प्रेमानंद

 

बारामती की इन तस्वीरों को इसी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्थ और रोहित पवार का शरद पवार के साथ एक कतार में बैठना यह संकेत देता है कि भविष्य में नेतृत्व की भूमिका इन्हीं युवाओं को सौंपी जा सकती है। अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या दोनों राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टियों का विलय संभव है? अजित पवार के निधन के बाद पार्टी और परिवार दोनों में जो खालीपन पैदा हुआ है, उसे भरने के लिए शरद पवार एकजुटता का रास्ता अपना सकते हैं। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि पवार परिवार की एकता महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा बदलाव ला सकती है। अगर परिवार फिर से एकजुट होता है, तो एनसीपी को नई ताकत मिल सकती है और राज्य की सियासत में नए समीकरण बन सकते हैं।

Spread the love

Crime News homeslider Maharastra

नागपुर में घर बना था कथित सेक्स रैकेट का अड्डा, पुलिस रेड में संचालिका गिरफ्तार

Maharashtra News : महाराष्ट्र के नागपुर शहर में पुलिस ने एक कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। कलमना इलाके में एक मकान के अंदर चल रही अवैध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद क्राइम ब्रांच की सामाजिक सुरक्षा विभाग की टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से एक महिला को रेस्क्यू किया, जबकि […]

Spread the love
Read More
Bhiwandi flyover accident
Crime News Maharastra

भिवंडी में तेज रफ्तार कार ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर घायल

Bhiwandi flyover accident :  महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने लोगों को स्तब्ध कर दिया। स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार ने कथित तौर पर ओवरटेक करने की कोशिश के दौरान सामने से आ रही तीन मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण […]

Spread the love
Read More
  Mumbai Rain
Maharastra Weather

करोड़ों के लग्जरी फ्लैट भी बारिश के आगे बेबस! मुंबई में लिफ्ट बंद, बिजली गुल, घरों में कैद हुए लोग

  Mumbai Rain :  मुंबई में जारी भारी बारिश ने यह साफ कर दिया है कि महंगे और आलीशान घर भी प्राकृतिक आपदा और कमजोर इंफ्रास्ट्रक्चर के सामने असहाय हो सकते हैं। शहर के कई प्रीमियम रिहायशी प्रोजेक्ट्स में जलभराव, बिजली कटौती, बेसमेंट में पानी भरने और लिफ्ट बंद होने जैसी समस्याएं सामने आई हैं। […]

Spread the love
Read More