IND vs ENG फाइनल से पहले भारत का दबदबा कायम: U19 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा बार ट्रॉफी जीत चुकी है टीम इंडिया

Untitled 6 copy 5

नई दिल्ली। ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का महामुकाबला छह फरवरी को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा, जहां भारत और इंग्लैंड की टीमें खिताब के लिए आमने-सामने होंगी। खास बात यह है कि दोनों ही टीमों का इस टूर्नामेंट में अब तक का सफर शानदार और अजेय रहा है, जिससे फाइनल मुकाबले में जबरदस्त रोमांच देखने को मिलने की पूरी उम्मीद है। यह अंडर-19 वर्ल्ड कप का 16वां संस्करण है और इससे पहले खेले गए 15 टूर्नामेंटों में सबसे ज्यादा बार खिताब जीतने का रिकॉर्ड टीम इंडिया के नाम रहा है। ऐसे में इतिहास भी फाइनल से पहले भारत के पक्ष में नजर आ रहा है, जो इंग्लैंड पर मानसिक बढ़त बनाने का काम करेगा।

ये भी पढ़े

IND vs PAK मैच पर सूर्यकुमार यादव का पहला रिएक्शन-बोले, “हमारी फ्लाइट बुक है,

टीम इंडिया का स्वर्णिम इतिहास: पाँच बार बनी चैंपियन

भारतीय अंडर-19 टीम अब तक वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर पाँच बार कब्जा कर चुकी है। टीम इंडिया ने….

  • पहली बार साल 1999-2000 में,
  • दूसरी बार 2007-08 में,
  • तीसरी बार 2012 में,
  • चौथी बार 2017-18 में,
  • और पांचवीं बार 2021 में,

खिताब जीतकर अपनी बादशाहत साबित की है। अब भारत की नजरें छठी बार चैंपियन बनने पर टिकी हैं। वर्ल्ड कप 2026 में भी टीम इंडिया का प्रदर्शन लाजवाब रहा है। ग्रुप स्टेज से लेकर सुपर सिक्स और सेमीफाइनल तक भारतीय खिलाड़ियों ने दमदार खेल दिखाया। खासतौर पर अफगानिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में भारत ने रिकॉर्ड रन चेज करते हुए टूर्नामेंट के इतिहास में नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया।

इंग्लैंड का खिताबी सफर रहा है फीका

इंग्लैंड अंडर-19 टीम अब तक सिर्फ एक बार ही वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीत पाई है। उन्होंने साल 1997-98 में खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद से इंग्लैंड कई बार करीब पहुंचा, लेकिन दोबारा चैंपियन बनने का सपना पूरा नहीं कर सका। दिलचस्प बात यह है कि इंग्लैंड पिछली बार 2022 के फाइनल में भी पहुंचा था, जहां उसका सामना भारत से हुआ था और टीम इंडिया ने उसे चार विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया था। ऐसे में इतिहास एक बार फिर भारत के पक्ष में खड़ा नजर आ रहा है।

ये भी पढ़े

34 साल की राइवलरी, ICC टूर्नामेंट में भारत बनाम पाकिस्तान की पूरी कहानी

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान का भी रहा है दबदबा

अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत के बाद सबसे सफल टीम ऑस्ट्रेलिया रही है, जिसने अब तक चार बार ट्रॉफी जीती है। हालांकि इस बार कंगारू टीम का सफर सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हार के साथ खत्म हो गया। वहीं पाकिस्तान ने यह खिताब दो बार अपने नाम किया है। इसके अलावा साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और बांग्लादेश की टीमें एक-एक बार चैंपियन बन चुकी हैं। अब सबकी निगाहें छह  फरवरी के फाइनल पर टिकी हैं  क्या टीम इंडिया अपने सुनहरे इतिहास को और मजबूत करेगी या इंग्लैंड नया इतिहास रच पाएगा? क्रिकेट फैंस को एक हाई-वोल्टेज मुकाबले का इंतजार है।

Spread the love

IND vs SLC
Sports

IND vs SLC: टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को राहत, शुभमन गिल ने की बल्लेबाजी

IND vs SLC:  श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम के लिए राहत की खबर सामने आई है। टीम के कप्तान और प्रमुख बल्लेबाज शुभमन गिल अपनी उंगली की चोट से उबरते नजर आए हैं। अभ्यास मैच के आखिरी दिन रविवार को गिल बल्लेबाजी के लिए मैदान […]

Spread the love
Read More
Sai Sudharsan
Sports Uttar Pradesh

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए साई सुदर्शन, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन

 टीम इंडिया को बड़ा झटका IND vs SL Test Series: श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट टीम की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। टीम के युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन चोट की वजह से दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। पैर के अंगूठे में चोट के कारण […]

Spread the love
Read More
FIFA World Cup
International Sports

FIFA वर्ल्ड कप में सनसनी मेसी को धमकी, रोनाल्डो भी रहे निशाने पर

FIFA World Cup 2026: फुटबॉल की दुनिया के सबसे बड़े सितारों की सुरक्षा को लेकर चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। एक लीक पुलिस डोजियर के हवाले से सामने आई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 2026 फीफा वर्ल्ड कप के दौरान लियोनेल मेसी समेत कई खिलाड़ियों, अधिकारियों और रेफरी को गंभीर धमकियों का […]

Spread the love
Read More